CTET 2022-23: ‘पर्यावरण शिक्षण शास्त्र’ से संबंधित ऐसे प्रश्न जो दिसंबर में होने वाले सीटेट परीक्षा में पूछे जा सकते हैं!

EVS Pedagogy MCQ Test For CTET: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के द्वारा आयोजित होने वाली सीटेट परीक्षा का आयोजन दिसंबर से जनवरी माह के बीच में किया जाना है। जिसके लिए बोर्ड के द्वारा तैयारी कर ली गई हैं इस परीक्षा के लिए देशभर से लाखों की संख्या में अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है लिहाजा अभ्यर्थियों के मध्य प्रतिस्पर्धा कड़ी रहने वाली है।यदि आप भी इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं तो इस आर्टिकल में हम आपके लिए पर्यावरण पेडगॉजी पर आधारित महत्वपूर्ण बहुविकल्पीय प्रश्न (EVS Pedagogy MCQ Test For CTET) शेयर कर रहे हैं जो कि आपको परीक्षा में बेहतर परिणाम दिलाने में मददगार साबित होंगे।

परीक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण है पर्यावरण पेडगॉजी के यह प्रश्न—CTET EVS Pedagogy Multiple Choice Questions

1. ऑन लाइन कक्षाओं की अवधि में एक ई वी एस शिक्षिका दृष्टि बाधित विद्यार्थी का कैसे शिक्षण करेगी?

A. आवाज़ में संदेश साझा करके

B. ढेर सारी मौखिक व्याख्या का उपयोग करके

C. सहपाठी के द्वारा व्याख्या

D. ठोस अनुभवों का उपयोग करना

1. A, B और C

2. B, C और D

3. B और C

4. A, B, C और D

Ans- 1 

2. श्रवण बाधित बच्चों की शैक्षिक आवश्यकताओं के प्रबंध के लिए, शिक्षिका को ऑन-लाइन शिक्षण में रूपांतरण करना चाहिए।

A. ऑनलाइन कक्षा के दौरान विशेष शिक्षक की सहायता लेकर।

B. केवल उनके लिए ऑफलाइन कक्षा का प्रबंध करके । 

C. उपशीर्षकों और साथ-साथ अनुशीर्षकों को अपने वीडियो और पीपीटी से जोड़ना l 

D. अधिक दृश्यों का उपयोग करना।

1. A, B, C

2. A और B

3. A, B, C और D 

4. केवल C

Ans- 3 

3. सेवापूर्व शिक्षक नेतिक मूल्यों, व्यक्तित्व, हित और अभिरुचि को जानने के लिए उपयोग करेंगे:

1. रचनात्मक आकलन उपकरणों का

2. योगात्मक आकलन उपकरणों का

3. स्व- आकलन उपकरणों का

4. रचनात्मक और योगात्मक आकलन उपकरणों का

Ans- 3 

4. एक EVS अध्यापक ने अंकुरण विधि को समझाने के लिए विद्यार्थियों को घर के लिए एक क्रियाकलाप देने का निश्चय किया। निम्नलिखित में से सबसे उपयुक्त कौन सा क्रियाकलाप है :

1. चित्र के साथ चार्ट तैयार करना

2 बीज को गमले में लगाना

3. मूंग से अंकुर को निकलते हुए देख

4. वीडियो क्लिप देखना

Ans- 3 

5. एक ई. वी. एस. की अध्यापिका ने अपने कक्षा 3 के छात्रों को अपनी छत या खुले क्षेत्र में अन्न को कटोरे में रखने के लिए कहा। उसके बाद उसने उनको एक (आँकड़े) की शीट तैयार करने के लिए कहा जिसमें वे उस भोजन (अन्न) को खाने के लिए आने वाले पक्षियों का व्यौरा देंगे। इस क्रियाकलाप का उद्देश्य है:

1. छात्रों को घर में व्यस्त रखना।

2. छात्रों को उन पक्षियों के लिए संवेदनशील करना जो कि लुम होने की कगार पर हैं। 

3. पक्षियों की जातियों और उनके खानपान की आदतों के प्रति अवलोकन कोशन का विकास करना।

4. जीवित प्राणियों के प्रति सहानुभूति उनके मन में बैठाना।

Ans- 3 

6. एक अध्यापक ने कक्षा में हमारे देश के उत्सवों पर विचार विमर्श किया। विभिन्न संस्कृतियों के बावजूद कुछ उत्सव आम हैं और पूरे देश में मनाए जाते हैं। वह कौन सी संकल्पना का कक्षा में विचार करने की कोशिश कर रहा / रही है ?

1. हमारे जीवन में उत्सवों के मूल्य

2. विभिन्न संस्कृतियों में एकता

3. उत्सवों में कोई सांस्कृतिक या प्रादेशिक अवरोध नहीं होता है।

4. उत्सव हमें शांति और आनंद देते हैं।

1. A, B, C और D 

2. B, C और D

3. C और D

4. A. C और D

Ans- 1 

7. एक ग्रामीण विद्यालय की अध्यापिका भोजन संरक्षण की तकनीकियों का शिक्षण दे रही  है। उसके लिए उत्तम युक्ति होगी:

1. अपने आप विभिन्न संरक्षण विधियों के प्रतिरूपों का चार्ट बनाकर उसका उपयोग करना। 

2. भोजन के उन नमूनों का प्रदर्शन करना जिन्हें संरक्षित किया जाता है। 

3. विभिन्न संरक्षण विधियों का पावर पॉइंट प्रस्तुतीकरण करना या छोटे-छोटे वीडियो क्लिप दिखाना।

4. अड़ोस पड़ोस में क्षेत्रीय भ्रमण का आयोजन करके घरों में उपयोग होने वाली संरक्षण विधियों का अवलोकन कराना।

Ans- 4 

8. एक ई. वी. एस. (पर्यावरण अध्ययन) की शिक्षिका NCERT के एक पाठ – 11 फुलवारी पढ़ा रही है। शिक्षण के लिए वह निम्न में से किस संसाधनों का उपयोग कर सकती है ?

A. भारत का मानचित्र

B. मधुबनी चित्रकला

C. विभिन्न स्थानीय फूल

D. कार्य पत्रक

1. A, B, C और D

2  A, B और C

3. B, C और D

4. C और D

Ans- 1 

9. कक्षा 4 के विद्यार्थियों को अनधिकार शिकार के प्रति संवेदनशील करने के लिए निम्नलिखित में से कौन सी विधि प्रभावकारी है :

1. वाद-विवाद करवाना

2. समाचार पत्र की क्लिपिंग दिखाना

3. पोस्टर प्रस्तुत

4. नारे लिखना

Ans- 2 

10. “व्यवसाय में रूढ़िवादी छवि के मुद्दे के प्रति विद्यार्थियों को संवेदनशील करने का प्रभावशाली तरीका है।

1. सामाजिक मीडिया

2. नुक्कड़ नाटक

3. समाचार पत्र

4. रेडियो

Ans- 2 

11. पर्यावरण अध्ययन के उद्देश्यों को सफल करने के लिए पाठ्यचर्चा आधारित होना चाहिए:

पर्यावरण……… अधिगम

पर्यावरण……… अधिगम

पर्यावरण…….. अधिगम

1. के साथ, के लिए, से

2. के बारे में, के माध्यम से, के लिए

3. मध्य, के लिए, के सा

4. के लिए, मध्य, से

Ans- 2 

12. अध्यापक ने अपने छात्रों को विद्यालय के बगीचे में गुलाब के पौधों को ढूंढने के लिए कहा। छात्रों ने देखा कि कुछ में फूल नहीं खिले हैं। उसने उन्हें निर्देश दिया कि वे पौधों को प्रतिदिन देखेंगे कि कितने दिन में उनमें बहार आती है। यहां पर अध्यापक निम्न में से क्या विकास कराना चाहता है।

A. प्रयोग में आकड़ों को दर्ज करने का कोशल

B. छात्रों में जिज्ञासुता

C. प्राकृतिक सौंदर्य के अजूबे देखना

D. फूलों को पुष्पित होने की क्रिया का आनंद लेना

1. केवल C 

2. A और B

3. C और D 

4. केवल A

Ans- 2

13. ट्रैफिक स्थल या चौटाहे पर कुछ व्यक्ति अपने वाहन का इंजन बंद नहीं करते हैं। एक ई वी एस शिक्षिका ने इस विषय पर कक्षा में चर्चा की। वह छात्रों को क्या संप्रेषित करना चाहती है।

A. वायु और ध्वनि प्रदूषण

B. अनवीकरणीय संसाधनों का समझदारी से उपयोग करना

C. प्राकृतिक संसाधनों का दुरुपयोग

D. सरकार इसे टोकने के लिए कदम नहीं उठा रही है

1. A और B

2. A, B और C

3. A और D

4. A, B, C और D

Ans- 4 

14. एक शिक्षिका अपने छात्रों को उन तरीकों को बता रही है जिससे वे अपने घरों को पर्वों के दौरान सुसज्जित करते समय स्थानीय पदार्थों का उपयोग कर सकते हैं। उस चर्चा का उद्देश्य है।

A. छात्रों की रचनात्मकता में वृद्धि करना।

B. स्थानीय वल्तुओं का उपयोग करके अपनी कला और संस्कृति को सुरक्षित करना ।

C. स्थानीय विक्रेता की सहायता करना। 

D. यह साझा करना कि यह वस्तुएं सस्ती होती है। 

1. A, C और D

2. A, B और C 

3. A और D

4. A, B, C और D

Ans- 4 

15. निम्नलिखित में से कौन सा साधन पर्यावरण अध्ययन के विद्यार्थी। के आकलन के लिए गुणात्मक आकड़े को इकट्ठा कर सकता है।

1. दृष्टांत अभिलेख

2. पेपर पेंसिल परीक्षण

3. कार्यपत्रक

4. क्रम निर्धारण मापनी (रेटिंग स्केल)

Ans- 1 

Read More:-

CTET Bal Vikas MCQ: सीटेट परीक्षा में बेहतर परिणाम प्राप्त करने के लिए ‘बाल विकास’ के इन प्रश्नों का अध्ययन अवश्य करें

CTET Exam 2022: सीटेट परीक्षा की फाइनल तैयारी में शामिल करें ‘हिंदी पेडागॉजी’ के इन सवालों को

Leave a Comment