Site icon Education Gyan

CTET 2022: सीटेट नवीनतम परीक्षा पैटर्न आधार पर ‘पर्यावरण’ प्रैक्टिस सेट का अभ्यास अवश्य करें!

Paryavaran MCQ Test For CTET 2022: देशभर के लाखों अभ्यर्थी केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा की तैयारी में व्यस्त हैं। परीक्षा का आयोजन दिसंबर से जनवरी 2023 के बीच में किया जाना है। जिसके लिए बोर्ड के द्वारा संपूर्ण तैयारी कर ली गई है । यहां पर हम नवीनतम परीक्षा पैटर्न के आधार पर नियमित रूप से सीटेट परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए प्रैक्टिस सेट शेयर करते आ रहे हैं। इसी श्रंखला में आज हम पर्यावरण अध्ययन पर आधारित प्रैक्टिस सेट आपके साथ साझा कर रहे हैं, जो कि आपको परीक्षा में बेहतर परिणाम दिलाने में मददगार साबित हो सकता है। इन प्रश्नों का अध्ययन अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होने से पूर्व एक बार अवश्य कर लेना चाहिए।

पर्यावरण के ऐसे प्रश्न जो सीटेट परीक्षा में पूछे जा सकते हैं—Paryavaran Multiple Choice Questions CTET Exam 2022

1. ‘कुडुक’ कहाँ के लोगों की बोलचाल की भाषा है ?

A. असम

B. अरुणाचल प्रदेश

C. मिजोरम

D. झारखंड

Ans- D

2. आपका घर x पर स्थित है आपका विद्यालय Y पर स्थित है। यदि आपका विद्यालय ठीक सामने है परंतु बीच में व्यस्त राजमार्ग होने के कारण आप सीधे नहीं जा सकते है। अतः आप पहले ठीक उत्तर में 100 मी दूर जाते हैं, फिर ठीक पश्चिम में 75 मी. लंबा सुरंगपथ पार करते हैं और अंत में आप 100 मी. दूटी पर ठीक दक्षिण में Y पर अपने विद्यालय पहुँचते हैं। Y पर विद्यालय के सापेक्ष x पर आपका घर कहाँ स्थित है ।

A. 100 मी. ठीक उत्तर में

B. 100 मी. ठीक दक्षिण में

C. 75 मी. ठीक पूर्व में

D. 75 मी. ठीक पश्चिम में

Ans- C

3. बिहार के लोगों के लिए मधुमक्खी पालन (लीची) प्रारंभ करने की अच्छी अवधि है –

A. जुलाई से सितम्बर

B. अक्टूबर से दिसम्बर

C. जनवरी से मार्च 

D. अप्रैल से जून

Ans- B

4. वेल्क्रो का उपयोग बहुत सी चीजों को एक दूसरे के साथ चिपकाने में किया जाता है। निम्नलिखित में से किसने प्रकृति से प्रेरणा लेकर वेल्क्रो को बनाया था ?

A. आइसक असिमोव 

B. रोनाल्ड रॉस

C. जार्ज मेस्ट्रल

D. ग्रगोर मेण्डल

Ans- C

5. निम्नलिखित में से कौन भारत का संघ शासित प्रदेश है –

A. अरुणाचल प्रदेश

B. मणिपुर

C. मेघालय

D. जम्मू और कश्मीर

Ans-D

6. हमारे देश के नीचे दिए गए राज्यों में से किसमें एल्युमीनियम की खान है

A. ओडिशा

B. असम

C. बिहार

D. पश्चिम बंगाल

Ans- A 

7. ब्रेल लिपि में, मोटे कागज पर उभरे हुए बिन्दु बने होते है यह लिपि आधारित होती है. –

A. 5 बिन्दुओं पर

B. 6 बिन्दुओं पर

C. 7 बिन्दुओं पर

D. 8 बिन्दुओं पर

Ans- B

8. प्याज की फसल उगाने के लिए कई तरह के कार्य करने होते हैं । नीचे दिए गए चरणों पर विचार कीजिए और वह विकल्प चुनिए जिसमें इन चरणों को सही क्रम में दिया गया है।

A. मृदा को खोदकर नरम बनाना

B. प्याज के ऊपर की सूखी पत्तियों को काटना

C. बीज बोना

D. खरपतवार हटाना

E. प्याज को उखाड़कर निकालना

1 A, C, D, E,B

2. A, D, C, B, E 

3. A, C, D, B, E 

4. A, D, C, E, B

Ans- 1 

9. हमारे देश में एक स्थान है जिसे ठंडा रेगिस्तान कहते हैं। यह क्षेत्र ऊँचा सूखा और समतल है। यह क्षेत्र स्थित है: 

A. शिलांग (मेघालय)

B. दार्जिलिंग (पश्चिम बंगाल)

C. शिमला (हिमाचल प्रदेश)

D. लेह (लाख)

Ans- D

10. नीचे दिए गए फलों और सब्जियों में से उन्हें चुनिए जिनमें भीतर बीज होते हैं।

         करेला, खीरा, चीकू, भिण्डी, प्याज, नाशपाती, आलू, टमाटर

A. खीटा, चीकू, भिण्डी, प्याज, नाशपाती

B. करेला, खीटा, चीकू, भिण्डी, टमाटर

C. करेला, खीटा, चीकू, भिण्डी, नाशपाती, टमाटर

D. करेला, चीकू, भिण्डी, टमाटर, आलू

Ans- C 

11. नीचे दिया गया कौन सा जन्तु भालू जैसा दिखता है परन्तु भालू नहीं है। यह दिन के लगभग 17 घंटे वृक्षों की शाखाओं से उल्टे लटककर सोकर बिताता है और उसकी वृक्ष की पत्तियों को खाता है इस जन्तु की औसत आयु 40वर्ष है तथा अपने पूरे जीवन में यह मुश्किल से आठ वृक्षों पर ही घूमता है। 

A. चिम्पैन्जी

B. लंगूर

C. पैण्ड

D. स्लॉथ

Ans- D

12. कॉलम 1 में दिए गए स्थानों के नाम के कॉलम 2 में दिए गए उन स्थानों के अधिकांश गाँवों के सामान्य घरों के सही विवरण से मिलान कीजिए

कॉलम 1                         कॉलम 2

A. असम                    1. पत्थर लकड़ी से बने डालू छतों वाले घट                    

B. लद्दाख                    2. पत्थर के बजे घर लकड़ी के फर्श और लकड़ी की चपटी छतें

C. मनाली                   3. वांस के खम्भों पर बने ऊँचे उठे घर

D. राजस्थान                4. बर्फ के घर (इग्लू)

                                 5. मिट्टी के घट, कंटीली झाडियों से बनी छतें

A. A-3, B-1, C-2, D-4

B. A-5, B-4, C-2, D-1

C. A-3, B-2, C-1, D-5

D. A-3, B-1, C-4, D-5

Ans- C 

13. हमारी पृथ्वी ग्लोब की भांति गोल है। वास्तव में पृथ्वी पर ऊपर याचे कुछ नहीं होता, यह सब सापेक्ष है। हम भारत के लोग वास्तव में पृथ्वी के पृष्ठ पर नीचे दिए गए जिस देश के लोगों के सापेक्ष उलटे खड़े हैं वह देश है

A. अल्जीरिया

B. अर्जेंटीना

C. ऑस्ट्रेलिया

D. ऑस्ट्रिया

Ans- B

14. अपने खेतों से अधिक उपज प्राप्त करने के लिए कोई किसान उर्वकों और कीटनाशियों का आधिक्य में उपयोग करके खेतों में बार – बार धान की फसल उगा रहा है। उसका यह व्यवहार उसके खेतों की मृदा को

A. केवल धान की फसलों के लिए उपयोगी बनाएगा।

B. अन्य फसलों के लिए भी उपजाऊ बनाएगा।

C. जुताई और बुआई के लिए उपयुक्त बनाएगा ।

D. अन्तत: किसी भी फसल को उगाने के लिए अनुपयुक्त बनाएगा

Ans- D

15. निम्नलिखित में से कौन सा समूह ई.वी.एस पाठ्यक्रम में सुझाए गए छह थीमों में से चार को सही ढंग से प्रस्तुत करता है

A. पौधे, जानवर, परिवार, और भोजन, पदार्थ 

B. परिवार और दोस्त (मित्र), भोजन, पानी और यात्रा 

C. चीजें, जो हम बनाते है, और करते हैं, भोजन, आवास और पौधे, पदार्थ

D. काम और खेल, भोजन, पदार्थ और यात्रा

Ans- B

Read More:-

CTET 2022 Math MCQ: हर बार पूछे जाते हैं ‘गणित पेडागोजी’ में लेवल के प्रश्न डालें एक नजर!

CTET 2022: ‘बाल विकास’ से जुड़े कुछ ऐसे प्रश्न ही पूछे जाते हैं सीटेट परीक्षा में अभी पढ़ें

यहां पर हमने दिसंबर में आयोजित होने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए ”पर्यावरण” पर आधारित महत्वपूर्ण सवालों (Paryavaran MCQ Test For CTET 2022) का अध्ययन किया। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) से जुड़ी नवीनतम अपडेट और प्रैक्टिस सेट प्राप्त करने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल के सदस्य बने, जॉइन लिंक नीचे दी गई है

Exit mobile version