Indian National Parks MCQs For CTET Exam: सीटेट परीक्षा 2022 की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के पास अब महज कुछ ही दिनों का समय शेष रह गया है। अभ्यर्थी अपनी तैयारी को अंतिम रूप देने में व्यस्त होंगे। अच्छे अंकों के साथ सफलता हासिल करने के लिए अभ्यर्थियों को चाहिए कि वह परीक्षा में पूछे जाने वाले संभावित प्रश्नों का अध्ययन आवश्यक रूप से करें जिससे कि बेहतर परिणाम प्राप्त हो सके। इस आर्टिकल में हम पर्यावरण के अंतर्गत पूछे जाने वाले भारत के प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान से जुड़े परीक्षा में पूछे जाने वाले संभावित प्रश्न लेकर आए हैं। इस टॉपिक से हर साल प्रश्न पूछे जाते रहे हैं। आगामी परीक्षा में भी यहां से प्रश्न पूछे जाएंगे ऐसे में अभ्यर्थियों को चाहिए कि वह इन प्रश्नों को परीक्षा हॉल में जाने से पहले इन प्रश्नों को एक नजर अवश्य पढ़ ले।
सीटेट परीक्षा के लिए भारत के राष्ट्रीय उद्यान से संबंधित प्रश्न—
1. दिहिंग पाटकाई राष्ट्रीय उद्यान कहाँ स्थित है ?
A. मिजोरम
B. नागालैंड
C. मणिपुर
D. असम
Ans- D
2. ‘नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान’ कहाँ स्थित है ?
A. राजस्थान
B. उत्तराखंड
C. मिजोरम
D. उत्तर प्रदेश
Ans- B
3. कावला राष्ट्रीय उद्यान कहाँ स्थित है ?
A. आंध्र प्रदेश
B. हिमाचल प्रदेश
C. पंजाब
D. हरियाणा
Ans- A
4. ‘रोहिला राष्ट्रीय उद्यान’ कहाँ स्थित है ?
A. सिक्किम
B. हिमाचल प्रदेश
C. महाराष्ट्र
D. पश्चिम बंगाल
Ans- B
5. ‘बान्दीपुर राष्ट्रीय उद्यान’ कहाँ स्थित है ?
A. कर्नाटक
B. उत्तर प्रदेश
C. मणिपु
D. ओडिशा
Ans- A
6. ‘अनामुदी शोला राष्ट्रीय उद्यान’ कहाँ स्थित है ?
A. केरल
B. मेघालय
C. कर्नाटक
D. त्रिपुरा
Ans- A
7. ‘सिंगालीला राष्ट्रीय उद्यान’ कहाँ स्थित है ?
A. पश्चिम बंगाल
B. मणिपुर
C. तमिलनाडु
D. राजस्थान
Ans- A
8. ‘सिम्बलबाड़ा राष्ट्रीय उद्यान’ कहाँ स्थित है ?
A. हिमाचल प्रदेश
B. मणिपुर
C. तमिलनाडु
D. राजस्थान
Ans- A
9. ‘सुंदरबन नेशनल पार्क’ कहाँ स्थित है ?
A. आंध्र प्रदेश
B. मेघालय
C. पश्चिम बंगाल
D. मध्य प्रदेश
Ans- C
10. ‘नॉर्थ बटन आइलैंड नेशनल पार्क’ कहाँ स्थित है ?
A. सिक्किम
B. ओडिशा
C. अंडमान-निकोबार
D. तमिलनाडु
Ans- C
11. “किश्तवाड़ राष्ट्रीय उद्यान’ कहाँ स्थित है ?
A. जम्मू-कश्मीर
B. तेलंगाना
C. राजस्थान
D. केरल
Ans- A
12. “पिन घाटी राष्ट्रीय उद्यान’ कहाँ स्थित है ?
A. हिमाचल प्रदेश
B. मेघालय
C. उत्तर प्रदेश
D. मध्य प्रदेश
Ans- A
13. ‘तुंगभद्रा वन्यजीव अभयारण्य’ कहाँ स्थित है ?
A. उत्तर प्रदेश
B. महाराष्ट्र
C. कर्नाटक
D. उत्तराखंड
Ans- C
14. नन्दनकानन राष्ट्रीय उद्यान कहाँ स्थित है ?
A. ओडिशा
B. असम
C. हिमाचल प्रदेश
D. हरियाणा
Ans- A
15. ‘जलदापारा नेशनल पार्क’ कहाँ स्थित है ?
A. उत्तर प्रदेश
B. पश्चिम बंगाल
C. पंजाब
D. मिजोरम
Ans- B
Read Also:-
CTET 2022: अनुवांशिकता और पर्यावरण के यह प्रश्न, दिलाएंगे आपको बेहतर परिणाम, अवश्य पढे
CTET 2022: शिक्षा का अधिकार-2009 से जुड़े इन सवालों को सीटेट मे उच्चतम अंक लाने हेतु, अवश्य पढे