Hindi Pedagogy MCQ Test For CTET: सीटेट परीक्षा 2022 देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर दिसंबर से जनवरी माह के बीच आयोजित की जाएगी। ऑनलाइन मोड में आयोजित होने वाली इस परीक्षा में लाखों की संख्या में अभ्यर्थी शामिल होंगे। यदि आप भी इस परीक्षा में सम्मिलित होने जा रहे हैं, तो इस आर्टिकल में हम आपके लिए हिंदी पेडगॉजी से जुड़े महत्वपूर्ण बहुविकल्पीय प्रश्न (Hindi Pedagogy MCQ Test For CTET) आपके साथ शेयर कर रहे हैं। जो की परीक्षा में आपको बेहतर परिणाम दिलाने में मददगार साबित हो सकते हैं।
परीक्षा हॉल में जाने से पहले पड़े हिंदी पेडगॉजी से जुड़े इन 15 सवालों को—Hindi Pedagogy Multiple Choice Questions For CTET
1. व्याकरण शिक्षण हेतु सबसे उपयोगी विधि कौन-सी है?
1. लेक्चर विधि
2. आगमन विधि
3. निर्देश विधि
4. वार्तालाप विधि
Ans- 2
2. एक पाठक अपने पूर्व ज्ञान का उपयोग करके अर्थगत व वाक्यात्मक संकेत बनाती है। और फिर अन्य विशिष्ट जानकारी पर जाती है यहाँ पाठक पढने का कौन सा मॉडल अपनाती है।
1. बॉटम-अप मॉडल
2. टॉप-डाउन मॉडल
3. अंतः क्रियात्मक मॉडल
4. समग्र भाषा मॉडल
Ans- 2
3. लेखन की प्रक्रिया उपागम में क्या क्रम सम्मिलित है?
a. प्रारूपण draft
b. मानस मंथन brain storming
c. संपादन editing
d. दोहराना
1. a, b. c, d
2. b, a, d, c
3. c, d, a, b
4. a. d, b, c
Ans- 2
4. लिखना सीखने में कीरम काँटें (स्क्रिब्लिंग) एक महत्वपूर्ण चरण है क्योंकि बच्चे प्रयास करते हैं-
1. जिस दिन से उन्होंने पेन या पेंसिल पकड़ी उस दिन से शब्द एवं अक्षर लिखने का
2. अपने लिए चिन्हों से अर्थ निकालने का
3. पढ़ने, लिखने एवं संख्या ज्ञान में कुछ सम
4. व्यस्को की नकल करने पर
Ans- 2
5. निम्नलिखित में से कौन-सी लेखन की विशेषता नहीं है?
1. मौखिक रिपोर्ट प्रस्तुत करना
2. अच्छा संगठन
3. स्पष्ट उद्देश्य
4. व्याकरणिक परिशुद्धता
Ans- 1
6. एक अध्यापिका कक्षा आठ विद्यार्थियों को निम्नलिखित लेखन प्रदत्त कार्य देती है। इसे किस प्रकार का लेखन कहेंगे? चार-चार के समूह में आपस में चर्चा करो, मुख्य विचार बिंदु लिखो और एक रूपरेखा तैयार करो। विषय के पक्ष तथा विपक्ष में दो-दो तर्क प्रस्तुत करने के लिए एक अच्छे लेख का प्रारूप तैयार करो। विषय है- विद्यालय के शिक्षार्थियों के लिए ऑनलाइन शिक्षा
1. वर्णनात्मक लेखन
2. तर्कमूलक लेखन
3. व्यक्तिपरक लेखन
4. वृतान्तात्मक लेखन
Ans- 2
7. कक्षा-6 की एक अध्यापिका अपनी कक्षा में निम्नलिखित कार्य करवाती है। आठ वाक्यों के एक छोटे से अनुच्छेद को दो भागों में बाँटा गया या जोड़ों में बैठे प्रत्येक विद्यार्थी को हर दसरा वाक्य दिया गया। प्रत्येक शिक्षार्थी एक दूसरे को वाक्य बताते हैं, और अब उन्हें पूरा अनुच्छेद लिखना है। इस कार्य को क्या कहते हैं?
1. अनुच्छेद श्रुतलेख
2. वर्तनी श्रुतलेख
3. पारम्परिक श्रुतलेख
4. पठन श्रुतलेख
Ans- 3
8. ‘निवेश परिकल्पना’ अनुशंसा करती है कि भाषिक निवेश भाषिक दक्षता के वर्तमान स्तर से —————— अधिगम प्रतिफलों को सही तरह से प्राप्त करने के लिए आदर्श है।
1. एक चरण पीछे
2. एक चरण आगे
3. बहुत आगे
4. समानांतर
Ans- 2
9. ‘बच्चे सामाजिक अन्तः क्रिया से भाषा सीखते हैं।’ यह विचार किसका है?
1. पैवलॉव
2. वाइगोत्स्की
3. जीन पियाजे
4. स्किनर
Ans- 2
10. मानव मस्तिष्क में सार्वभौमिक व्याकरण नियमों के एक समूह के रूप में होती है। यह विचार किसने प्रतिपादित किया है?
1. बी. एफ . स्किनर
2. वाट्सन
3. लेव वायगोत्स्की
4. नॉम चॉमस्की
Ans- 4
11. स्किनर के अनुसार –
1. भाषा अंतः क्रिया से सीखी जाती है।
2. भाषा सीखना एक अत्यंत जटिल प्रक्रिया
3. भाषा अनुकरण के द्वारा सीखी जाती है।
4. भाषा परिवेश से सीखी जाती है।
Ans- 3
12. एक अध्यापिका ‘लखनऊ ‘पर पाठ पढ़ाती है। विद्यार्थियों द्वारा मौन पठन के पश्चात वह उनसे निम्नलिखित प्रश्न करती है-
(अ) हज़रतगंज में शोर क्यों नहीं था?
(ब) लखनऊ को नवाबों का शहर क्यों कहा जाता है?
निम्नलिखित में से कौन-सा (अ) व (ब) प्रश्नों की प्रकृति को परिभाषित करता है?
1. पुनरावृत्यात्मक प्रश्न
2. कालान्तरित प्रश्न
3. परिचयात्मक प्रश्न
4. बोधात्मक प्रश्न
Ans- 2
13. प्राथमिक स्तर की पाठ्य-पुस्तक में कार्टून, भाषण, विज्ञापन आदि बच्चों के भाषा-क्षमता विकास में ……….. है।
1. सहायक
2. बाधक
3. निरर्थक
4. अनुपयोगी
Ans- 1
14. भाषा की पाठ्य-पुस्तक का निर्माण करते समय सबसे कम महत्त्वपूर्ण बिन्दु है
1. भाषा की विभिन्न छटाएँ
2. अभ्यासों में वैविध्य
3. पाठों की संख्या
4. विषय-वस्तु में वैविध्य
Ans- 3
15. निम्नलिखित में से कौन-सा किसी उत्तम पाठ्य पुस्तक का मूलभूत मानदण्ड नहीं है?
1. भाषा एवं शब्द भण्डार
2. विषय वस्तु
3. शैली एवं योजना
4. मुद्रण एवं जिल्द चढ़ाना
Ans- 4
Read More:-
CTET 2022: ‘हिंदी पेडगॉजी’ के इन सवालों से करें सीटेट परीक्षा की उत्तम तैयारी!