Connect with us

CTET

CTET 2022: ‘हिंदी पेडगॉजी’ के इन सवालों से करें सीटेट परीक्षा की उत्तम तैयारी!

Published

on

Advertisement

CTET Hindi Pedagogy Mock Test: सीटेट परीक्षा की 16वे संस्करण का आयोजन दिसंबर माह से जनवरी माह के बीच में देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। जिसके लिए आवेदन की प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है। इस परीक्षा में 30 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे। ऐसे में अभ्यर्थियों के मध्य कड़ी प्रतिस्पर्धा होने वाली है , ऐसे में अभ्यर्थियों को परीक्षा में बेहतर परिणाम के लिए चाहिए कि वह सही रणनीति के साथ अपनी तैयारी करें । ताकि परीक्षा में बेहतर परिणाम प्राप्त हो सके। यहां पर हम हिंदी भाषा शिक्षण शास्त्र पर आधारित मॉक टेस्ट इस आर्टिकल में आपके साथ शेयर कर रहे हैं। जिसका अभ्यास आपको परीक्षा में बेहतर परिणाम दिलाने में मददगार साबित होगा।

परीक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण है हिंदी शिक्षण शास्त्र के यह 15 प्रश्न—Hindi Pedagogy objective Questions For CTET Exam 2022

1. निम्नलिखित में से कौन-सा भाषा के विषय में सत्य नहीं है?

1. प्रत्येक भाषा की लिपि होती है 

Advertisement

2. भाषा के लिए लिपि आवश्यक नहीं है

3. प्रत्येक भाषा का व्याकरण होता है 

4. भाषा प्राथमिक रूप से मौखिक है

Ans- 1 

2. भाषा विकास के सम्बन्ध में कौन-सा कथन सही नहीं है? 

1. भाषा विकास व्यक्ति निरपेक्ष है

2. बड़ों का सम्पर्क भाषा विकास की गति को तीव्र कर देता है

3. भाषा विकास व्यक्ति सापेक्ष है 

4. प्रारम्भिक भाषायी परिवेश की समृद्धता भाषायी विकास में सहायक होती है।

Ans- 1 

3. ‘भाषा के साथ संलग्नता’ से क्या आशय है?

1. शिक्षार्थी भाषा के नियम सीखते हैं। 

2. अध्यापक भाषा अधिगम के लिए शिक्षार्थियों के साथ काम करते हैं।

3. शिक्षार्थी शब्दों और वाक्यों का अर्थ समझे बगैर उन्हें डिकोड करते हैं।

4. शिक्षार्थी भिन्न-भिन्न उद्देश्यों के लिए भाषा का प्रयोग करते और सीखते हैं।

Advertisement

Ans- 4 

4. संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल है?

1. अवधी

2. नागपुरी

3. बोडो

4. राजस्थानी

Ans- 3 

5. कथन (अ) और (ब) पर विचार करें। 

(अ) भाषा चिंतन प्रक्रिया से जुड़ी हुई है। 

(ब) भाषा संभाषण की संरचना और संभाषण कार्यों का अभ्यास  करने में मदद करती है। 

1. (अ) सही है, (ब) गलत है।

2. (अ) गलत है, (ब) सही है। 

3. (अ) और (ब) दोनों सही हैं।

4. (अ) और (ब) दोनों गलत हैं।

Ans- 3 

6. निम्नलिखित में से कौन-सी भाषा की एक विशेषता नहीं है?

1. भाषा यादृच्छिक है।

2. भाषा स्थिर है।

Advertisement

3. भाषा सांस्कृतिक अनुभवों पर आधारित होती है।

4. भाषा एक अर्जित और सीखा हुआ व्यवहार है।

Ans- 2 

7. भाषा सीखने में सर्वाधिक महत्वपूर्ण है-

1. भाषा शिक्षक

2. पाठ्य-पुस्तक

3. आकलन की जटिलता

4. भाषा समृद्ध परिवेश

Ans- 4

8. निम्नलिखित में से कौन-सी भाषा शिक्षा की अवधारणा नहीं है?

1. चुनौतीपूर्ण अवधि की परिकल्पना

2. बोधगम्य निवेश 

3. मस्तिष्क क्षति एवं नियंत्रण

4. सकारात्मक पुनर्बलन

Ans- 3 

9. भाषा-अर्जन और भाषा-अधिगम के सन्दर्भ में कौन-सा | कथन सही नहीं है?

1. सांस्कृतिक विभिन्नता भाषा-अर्जन और भाषा अधिगम को प्रभावित करने वाला महत्त्वपूर्ण कारक है

2. भाषा-अर्जन में विभिन्न संकल्पनाएँ मातृभाषा में बनती हैं

Advertisement

3. भाषा-अधिगम में कभी भी अनुवाद का सहारा नहीं लिया जाता

4. भाषा-अर्जन सहज और स्वाभाविक होता है, जबकि भाषा-अधिगम प्रयासपूर्ण होता है

Ans- 3 

10. निम्नलिखित में से कौन-सा एक भाषा अधिगम के संबंध में सही है?

1. भाषा अधिगम केवल भाषा की पाठ्यपुस्तकों को पढ़ने से ही होता है।

2. भाषा अधिगम की गति मुद्रित एवं लिखित समृद्ध परिवेश में बढ़ जाती है।

3. विज्ञान तथा गणित सीखने के लिए भाषा अधिगम की आवश्यकता नहीं होती है।

4. भाषा अधिगम अचेतन होता है।

Ans- 2 

11. भाषा कौशल के सम्बन्ध में कौन-सा कथन सही नहीं है?

1. भाषा कौशल एक क्रम में ही अर्जित किए जाते हैं

2. भाषा-कौशल एक-दूसरे को प्रभावित करते हैं 

3. भाषा-कौशल एक-दूसरे से सम्बन्धित हैं

4. भाषा कौशल एक क्रम में अर्जित नहीं किए जाते

Ans- 1 

12. व्याकरण- अनुवाद विधि में नहीं है —————–

1. मातृभाषा द्वारा को बढ़ावा देना।

2. व्याकरण को महत्व देना ।

Advertisement

3. विद्यार्थी के संप्रेषण कौशल का संवर्धन करना ।

4. विद्यार्थी को भाषा के धारा प्रवाह प्रयोग करने योग्य बनाना।

Ans- 3 

13. एक शिक्षक भाषा का अभ्यास कराने के लिए लक्ष्य भाषा में | गहन मौखिक बातचीत का प्रयोग कर रहा रही है। इस विधि को | किस रूप में जाना जाता है?

1. प्राकृतिक विधि

2. शास्त्रीय विधि

3. द्विभाषीय विधि

4. श्रव्य भाषिक विधि

Ans- 1 

14. भाषा सीखने की कौन-सी विधि मातृभाषा को मध्यस्थ बनाए बिना दूसरी भाषा को सीखने में सहायक होती है?

1. अनुवाद विधि

2. दविभाषी विधि

3. अप्रत्यक्ष विधि

4. प्रत्यक्ष विधि

Ans- 4 

15. एक शिक्षक श्यामपट्ट पर स्पष्ट लेख में कुछ शब्द लिखता /लिखती है और विदयार्थी उन शब्दों को अपनी अभ्यास पुस्तिका में लिखते हैं। निम्नलिखित में से कौन-सी विधि वर्तनी सिखाने की इस तकनीक से मेल खाती है?

1. खेल विधि

2. अभ्यास विधि (ड्रिल)

Advertisement

3. प्रतिलेखन विधि

4. श्रुतलेख विधि

Ans- 3 

Read More:-

CBSE CTET Exam 2022: ईवीएस पेडागॉजी प्रैक्टिस सेट के माध्यम से चेक करें सीटेट परीक्षा की अपनी फाइनल तैयारी

CTET 2022: मनोवैज्ञानिक ‘कोहलबर्ग’ के सिद्धांत से जुड़े परीक्षा में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण प्रश्न यहां पढ़िए!

यहां पर हमने दिसंबर में आयोजित होने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए‘Hindi पेडागॉजी से संबंधित महत्वपूर्ण सवालों (CTET Hindi Pedagogy Mock Test) का अध्ययन किया। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) से जुड़ी नवीनतम अपडेट और प्रैक्टिस सेट प्राप्त करने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल के सदस्य बने, जॉइन लिंक नीचे दी गई है

Advertisement

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *