Connect with us

CTET

CTET 2022: सीटेट परीक्षा में ‘पर्यावरण’ के यह प्रश्न दिलाएंगे आपको बेहतर परिणाम अभी पढ़ें!

Published

on

CTET EVS Previous Question
Advertisement

EVS IMP MCQ For CTET 2022: सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट 2022 के लिए देश के लाखों अभ्यर्थियों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है अगर आप भी इस परीक्षा में बैठने जा रही हैं तो आपको अच्छे अंकों के साथ सफलता हासिल करने के लिए बेहतर रणनीति के तहत पढ़ाई करना होगा जिससे कि बेहतर परिणाम प्राप्त हो सके इस आर्टिकल में हम पर्यावरण के ऐसे महत्वपूर्ण प्रश्न आपके लिए लेकर आए हैं, जिन्हें आपको परीक्षा में शामिल होने से पहले एक नजर जरूर पढ़ लेना चाहिए जिससे कि आप पेपर में बेहतर स्कोर कर सके।

पर्यावरण शिक्षण शास्त्र के कुछ ऐसे ही प्रश्न पूछे जा सकते हैं सीटेट परीक्षा में—EVS Important Questions For CTET Exam 2022

1. नीचे दी गई सूची पर विचार कीजिए: झील, झरना, तालाब, पहाड़ी, नदी उपरोक्त सूची में से कौन सा इसमें से भिन्न है?

1. झील 

Advertisement

2. झरना

3. तालाव

4. पहाड़ी

Ans- 4 

2. नीचे दिए गए कथनों पर विचार कीजिए:

A. गुजरात में लोग दाल के साथ चपाती खाते हैं और दाल में शक्कर डालते हैं।

B. केटल में अधिकतर लोग किसी भी कटी के साथ टैपिओका खाते हैं।

C. कश्मीर में लोग नारियल के तेल में बनी समुन्दर की मछली खाते हैं।

D. गोआ के लोग सरसों के तेल में बनी मछली खाते हैं। सही कथन है 

Options:

1. A और B केवल

2. B और C केवल

3. C और D केवल 

4. A, B और D

Ans- 1 

Advertisement

3. नीचे दिए गए पक्षियों की वह कौन सी प्रजाति है जिसकी आंख मानव की भांति उसके सामने की और होती है?

1. टार्जिन चिड़िया

2. बीवर पक्षी

3. कल चिड़ी

4. उल्लू

Ans- 4 

4. स्थानों के साथ उस क्षेत्र के गांवों के सामान्य घटों के सही विवरण का मिलान कीजिए

(A) मोलन गांव (असम)              (i) मिट्टी की मोटी दीवारें जिनकी छते  कंटीली झाड़ियों की हैं

(B) लद्दाख                               (ii) शिकारा (हाउस बोट)

(C) मनाली (हिमाचल प्रदेश)       (iii) बांस के खंभों पर 3 से 4 मीटर ऊंचाई पर बने उठे हुए घर

(D) राजस्थान                           (iv) मिट्टी और चूने से पुती पत्थर की  दीवारें, लकड़ी के फर्श और लकड़ी की 

                                                    समतल छतें

                                             (v) पत्थर अथवा लकड़ी से बने ढाल छतों वाले

1. A-(iii); B (v); C-(iv); D- (i)

2. A-(ii); B-(iv); C-iv); D- (i)

3. A-(ii); B-(iv); C-(v); D-(i)

4. A-(iii); B- (iv); C-(ii): D (v)

Ans- 4

Advertisement

5. हाथियों के विषय में नीचे दिए गए कथनों पर विचार कीजिए: –

(A) हाथी एक साथ समूह, जिसे झुन्ड कहते हैं, में रहते हैं।

(B) हाथियों के झुन्ड में केवल हथिनियां और बच्चे ही रहते हैं। 

(C) हाथियों के झुन्ड में कितनी भी हथिनियां अपने बच्चों के साथ रह सकती हैं।

(D) हाथी 4-5 वर्ष की आयु होने तक ही झुन्ड में रह सकते हैं इसके पश्चात् वह अपना झुन्ड हाथियों के झुन्डों में सम्मिलित हो जाते हैं।

इनमें सही कथन है 

1. A, B C

2. B, C और D

3. A और B केवल

4. A, C और D केवल

 Ans- 3 

6. कोई व्यक्ति 29 सितम्बर 2019 को एक एक्सप्रेस ट्रेन में सूरत (गुजरात) से नगरकोइल (केरल) जाने के लिए बैठा। यह ट्रेन सूरत से 20:45 बजे चली और 1 अक्तूबर 2019 को 12:45 बजे नगरकोइल पहुंची। यदि सूरत से नगरकोइल के बीच ट्रेन-मार्ग की दूरी 2200 कि.मी. है तो इस यात्रा में ट्रेन की औसत चाल थी

1.137.5 km/h 

2.82 km/h

3.55 km/h 

4.50km/h

Ans- 3 

7. निम्नलिखित राज्यों में से किसके बगीचों में तेजपत्ता, छोटी इलायची, बड़ी इलायची और काली मिर्च आते हैं मिर्च आते हैं

Advertisement

1. पश्चिम बंगाल

2. गुजरात

3. केटल

4. मध्य प्रदेश

Ans- 3

8. नेपॅथीस के विषय में नीचे दिए गए कथनों पर विचार कीजिए: 

(A) यह पौधा कीड़ों-मकोड़ों, मेंढकों और चूहों को फंसा कर उनका शिकार कर सकता है।

(B) यह पौधा हमारे देश में नहीं पाया जाता है।

(C) यह पौधा कीड़े-मकोड़ों को खींचने के लिए मोहक आवाज निकालता है।

(D) इसका आकार घड़े जैसा होता है, जिसका मुँह पत्ती से ढका होता है। कोई भी कीड़ा- मकोड़ा उसके मुँह के ऊपर पहुंचते ही इसमें फंस जाता है और बाहर नहीं निकल पाता।

इनमें सही कथन हैं

1. A और B

2. A और D

3. A, B और C 

4. A, C और D

Ans- 2 

9. निम्नलिखित में से किस रोग के मामले में डॉक्टर मरीजों को गुड़ आंवला और अधिक पत्तेदार सब्जियां खाने की सलाह देते हैं?

1. टाइफाइड

Advertisement

2. एनीमिया

3. चिकनगुनिया

4. डेंगू

Ans- 2 

10. माउन्ट एवरेस्ट के विषय में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

(A) यह हमारे देश का भाग है। 

(B) इसकी चोटी की ऊंचाई 8900m है।

(C) बछेन्द्री पाल इस पर्वत की चोटी पर कदम रखने वाली भारत की पहली महिला बन गया।

(D) इस पर्वत की चोटी पर हमारे देश का राष्ट्रीय ध्वज सर्वप्रथम 23 मई 1994 की दोपहर को गाड़ा गया था। 

इनमें सही कथन हैं।

1. A और B

2. B और C

3. A, B, और C 

4. B, C और D

Ans- 2 

11. एक डॉक्टर का घट x पर स्थित है तथा उसका अस्पताल Y पर स्थित है। डॉक्टर के घर से अस्पताल जाने के लिए कोई सीधी सड़क नहीं है। अत: डॉक्टर पहले A पर जाते हैं जो x के ठीक पूर्व में 500m टूटी पर है, फिर वह B पर जाते हैं जो A के ठीक दक्षिण में 400m दूरी पर है, फिर वह C पर जाते हैं जो B के ठीक पश्चिम में 90m पर है और अन्त में वह अपने अस्पताल पर पहुंचते हैं जो C के ठीक उत्तर में 80m दूरी पर है। अस्पताल के सापेक्ष डॉक्टर के घर की सही दिशा क्या है?

1. उत्तर-पूर्व

2. उत्तर-पश्चिम

Advertisement

3. दक्षिण-पूर्व

4. दक्षिण-पश्चिम

Ans- 2 

12. कुडुक कहाँ के लोगों की भाषा है?

1. मिजोरम

2. मणिपुर

3. मेघालय

4. झारखंड

Ans- 4 

13. गुजरात के निकटवर्ती राज्य हैं

1. महाराष्ट्र, कर्नाटक, राजस्थान

2. मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, हरियाणा

3. राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ 

4. महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान

Ans-  4 

14.  निम्नलिखित में से क्या प्राथमिक स्तर पर पर्यावरण अध्ययन शिक्षण का उद्देश्य है?

1. पर्यावरणीय मुद्दों पर जागरुकता का विकास करना ।

2. बच्चों में संख्यात्मक कौशलों का विकास करना।

Advertisement

3. बच्चों में सिर्फ शत्यात्मक कौशलों का विकास करना।

4. बच्चों को विशेषज्ञीय अध्ययन के लिए तैयार करना।

Ans- 1 

15. कक्षा V का पाठ “किसानों की कहानी – बौज की जुबानी” शुरू होती है मुख्य प्रश्न के द्वारा जैसे जो भोजन हम खाते हैं उनको कौन पैदा करता है? मुख्य प्रश्न

A. बच्चों की सोच को नई दिशाओं में लेकर जाती है।

B. बच्चों के सीखने की प्रक्रिया में सहायता करती है।

C. बच्चों की स्मरण आधारित कौशलों के विकास में सहायता करती है।

D. शिक्षक को कक्षा में अनुशासन बनाए रखने में सहायता करती है।

1. केवल A और B 

2. केवल C और D

3. केवल A और C 

4. केवल B और D

Ans- 1 

Read More:-

CTET Mathematics Pedagogy: ‘गणित शिक्षण शास्त्र’ से जुड़े कुछ ऐसे सवाल जो आपको सीटेट परीक्षा में जरूर पूछे जाएंगे!

CTET Exam 2022: ‘संस्कृत पेडागोजी’ से जुड़े इन स्कोर बूस्टर प्रश्नों को एक बार अवश्य पढ़ें!

Advertisement

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CTET

CTET Result 2023: सीटेट Answer Key तथा Result जारी होने की डेट निश्चित, नॉर्मलाइजेशन को लेकर बड़ा अपडेट

Published

on

By

CTET Result 2023
Advertisement

CBSE द्वारा केंद्र सरकार के माध्यम से संचालित स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 7 फरवरी को समाप्त हो चुकी है. अब इस परीक्षा में शामिल हुए परीक्षार्थी अपनी Answer Key तथा Result जारी होने का इंतजार कर रहे हैं. 

ज़ी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक सीटेट परीक्षा की प्रोविजनल Answer Key तथा CTET Result 2023 जारी होने की तिथि निश्चित की जा चुकी है तथा जल्द ही अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म होने वाला है.

 पहले जारी होगी प्रोविजनल Answer Key

सीबीएसई द्वारा पहले प्रोविजनल Answer Key जारी की जाएगी, जिस पर परीक्षार्थियों को ऑब्जेक्शन दर्ज करने का मौका दिया जाएगा, हालांकि अभ्यर्थियों को आपत्ति दर्ज करने के लिए प्रति प्रश्न ₹1000 शुल्क देना होगा. यदि अभ्यर्थी की आपत्ति सही पाई जाती है तो ऑब्जेक्शन शुल्क अभ्यर्थी को लौटा दिया जाएगा. प्रोविजनल Answer Key पर प्राप्त हुई सभी आपत्तियों का निराकरण सीबीएसई द्वारा गठित एक्सपर्ट टीम द्वारा किया जाएगा, जिसके पश्चात Final Answer Key तथा Result जारी होगा.

Advertisement

6 सप्ताह में आएगा रिजल्ट

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का परीक्षा परिणाम जारी होने में अमूमन 6 सप्ताह का समय  लगता है, सीबीएसई की इस बार कोशिश है कि वे तय समय के भीतर परीक्षा परिणाम जारी कर दें. सूत्रों के मुताबिक सीटेट प्रोविजनल Answer Key अगले सप्ताह तक जारी हो जाएगी तो वही सीटेट परीक्षा का Result 21 मार्च 2023 तक अधिकारी वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी कर दिया जाएगा.

नॉर्मलाइजेशन को लेकर असमंजस में अभ्यर्थी

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) में शामिल हुए अभ्यर्थी नॉर्मलाइजेशन को लेकर असमंजस में है. आपको बता दें कि सीबीएसई द्वारा साल 2021 में पहली बार सीटेट परीक्षा ऑनलाइन सीबीटी मोड में आयोजित की थी. चूकी परीक्षा अलग-अलग दिन शिफ्ट में आयोजित की गई थी लिहाजा परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया अपनाई गई थी इस बार भी परीक्षा ऑनलाइन ही आयोजित हुई है ऐसे में नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया इस बार भी लागू होगी.

Read More: CTET परीक्षा क्वालीफाई होने के बाद इन स्कूलों में बन सकते हैं सरकारी शिक्षक!

Advertisement

Continue Reading

CTET

CTET परीक्षा क्वालीफाई होने के बाद इन स्कूलों में बन सकते हैं सरकारी शिक्षक!

Published

on

By

After Qualifying CTET Exam Career Options
Advertisement

After Qualifying CTET Exam Career Options: CTET शिक्षण क्षेत्र में करियर बनाने के लिए भारत में एक प्रतिष्ठित परीक्षा है। यह उन उम्मीदवारों के बीच सबसे लोकप्रिय परीक्षा है, जो शिक्षण क्षेत्रों में अपना करियर विकसित करना चाहते हैं। तो उनके लिए यहां पर हम सीटेट परीक्षा में उत्तीर्ण होने के पश्चात अगले चरण की रणनीति पर चर्चा कर रहे हैं। 

केंद्रीय शिक्षक पात्रता (CTET) सरकारी स्कूलों या सरकारी निकायों / संस्थानों द्वारा चलाए जा रहे स्कूलों में शिक्षक भर्ती के लिए पात्रता परीक्षाओं में से एक है। इस परीक्षा का आयोजन साल में दो बार सीबीएसई बोर्ड के द्वारा किया जाता है । इस वर्ष यह परीक्षा 28 दिसंबर 2022 से 7 फरवरी 2023 तक आयोजित की गई थी। जिसमें देशभर से लाखों की संख्या में अभ्यर्थी शामिल हुए।

एक बार जब आप CTET परीक्षा उत्तीर्ण कर लेते हैं, तो आप केंद्र सरकार के स्कूलों जैसे केंद्रीय विद्यालय, DSSSB और नवोदय समिति स्कूलों में प्राथमिक शिक्षकों, TGT और PGT पदों के लिए आवेदन करने के पात्र हो जाते हैं।

Advertisement

केंद्रीय विद्यालय (KVS School Teacher)

केंद्रीय विद्यालय में सरकारी शिक्षक बनने का सपना हर किसी का होता है। वर्तमान समय में केंद्र सरकार के द्वारा 1248 केंद्रीय विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं। जिसमें शिक्षकों की भर्ती के लिए सीटेट परीक्षा क्वालीफाई होना अनिवार्य होता है।

जवाहर नवोदय विद्यालय (NVS School Teacher)

मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा संचालित जवाहर नवोदय विद्यालय जो कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 1986 के तहत शुरू किए गए थे। इन स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती हेतु लगभग हर वर्ष टीचिंग एवं नॉन टीचिंग भर्तियां निकाली जाती है। जिसमें टीजीटी पदों पर होने वाली भर्ती के लिए सीटेट परीक्षा क्वालिफाई होना अनिवार्य होता है। हालांकि पीजीटी तथा अन्य पदों के लिए नॉन सीटेट उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।

यूपी सुपर टेट (Super TET Vacancy)

उत्तर प्रदेश में शिक्षकों की भर्ती हेतु सुपर टेट परीक्षा आयोजित की जाती है जिसमें सी टेट सर्टिफिकेट प्राप्त उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाती है।

आर्मी पब्लिक स्कूल (Army Public School Teacher)

देश में 137 आर्मी पब्लिक स्कूल संचालित किए जा रहे हैं। जोकि आर्मी वेलफेयर एजुकेशन सोसाइटी के द्वारा संचालित किए जा रहे हैं जिसमें लगभग हर वर्ष बड़ी संख्या में पीजीटी तथा टीजीटी एवं पीआरटी शिक्षकों की भर्ती की जाती है। जिसमें सीटेट परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को आवेदन करने का मौका मिलता है ।

DSSSB vacancy

दिल्ली के शासकीय विद्यालयों में शिक्षकों की भर्ती हेतु दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड द्वारा शिक्षकों की भर्ती की जाती है। जिसमें टीजीटी तथा पीआरटी पदों पर भर्ती के लिए सीटेट परीक्षा पास अभ्यर्थियों को आवेदन करने का मौका प्राप्त होता है।

Read More:

CTET Answer Key 2023: शिक्षक पात्रता परीक्षा की आंसर की करें डाउनलोड, जानें कब तक आयेगा परीक्षा परिणाम 

Advertisement

Continue Reading

CTET

UP Teacher Vacancy 2023: योगी सरकार का तोहफा, 51 हजार शिक्षक भर्ती जल्द, CTET-UPTET क्वालीफाई को मिलेगी एंट्री

Published

on

By

Advertisement

UP Shikshak Bharti 2023 (UPDATED): उत्तर प्रदेश में लंबे समय से शिक्षक भर्ती परीक्षा का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है. उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद (UPBEB) जल्द ही शिक्षक के 51 हजार से अधिक रिक्त पदों पर बंपर भर्ती निकालने वाला है. नवभारत टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक लोकसभा चुनाव से पहले योगी सरकार प्रदेश में  माध्यमिक व राजकीय विद्यालयों में रिक्त शिक्षकों के पदों पर भर्ती करने जा रही है.

इतने पदों पर होगी भर्ती

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बेसिक शिक्षा विभाग में टीजीटी/ पीजीटी शिक्षकों के लगभग 51 हजार से अधिक पद रिक्त हैं, इसके अलावा राजकीय विद्यालयों में शिक्षकों के 7 हजार 471 पद रिक्त हैं. तो वही बात करें प्रवक्ता तथा सहायक अध्यापकों के पदों कि तो बताया जा रहा है प्रवक्ता के 2115 जबकि सहायक अध्यापक के 5256 पद खाली हैं जिनपर भर्ती की जानी है.

CTET-UPTET पास कर सकेंगें आवेदन

Advertisement

उत्तर प्रदेश के प्राइमरी तथा अपर प्राइमरी सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती सुपर टेट परीक्षा (SUPER TET) के माध्यम से की जाती है, जिसका आयोजन उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड द्वारा किया जाता है. सुपर टेट परीक्षा में केवल वे अभ्यर्थी ही शामिल हो सकते हैं जिन्होंने यूपी टेट परीक्षा (Uttar Pradesh Teacher Eligibility TestUPTET) पास की हो.  बहुत से अभ्यर्थियों के मन में यह सवाल भी रहता है कि क्या सीटेट परीक्षा क्वालीफाई अभ्यर्थी यूपी शिक्षक भर्ती परीक्षा में शामिल हो सकते हैं? 

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश शिक्षक भर्ती परीक्षा यानी सुपर टेट में शामिल होने के लिए उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री तथा टीचिंग ट्रेनिंग कोर्स (D.El.Ed, BTC, B.Ed. आदि) पास किया होना चाहिए साथ ही UPBEB द्वारा आयोजित यूपी टेट परीक्षा पास होना जरूरी है. इसके अलावा पेपर -1 के लिए सीटेट पास अभ्यर्थी भी सुपर टेट परीक्षा देने के पात्र होते हैं. 

यदि बात करें आयु सीमा की तो न्यूनतम 21 वर्ष से लेकर अधिकतम 40 वर्ष की आयु वाले अभ्यर्थी सुपर टेट परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं हालांकि उत्तर प्रदेश के मूल निवासी अभ्यर्थियों को कैटेगरी वाइज अधिकतम आयु में छूट का प्रावधान है अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन पढ़ें.

इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर अपना आवेदन सबमिट कर सकते हैं. सीटेट परीक्षा पास करने पर उम्मीदवार सुपर टेट के साथ ही केंद्र सरकार द्वारा संचालित केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय तथा आर्मी पब्लिक स्कूल आदि में निकलने वाली शिक्षकों की भर्ती में भी शामिल हो सकते हैं.

कब आएगा यूपीटीईटी नोटिफ़िकेशन? (UPTET 2023 Notification Update)

उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने की चाह रखने वाले लाखों अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी यूपीटीईटी के नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे हैं नवीनतम मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यूपीटीईटी परीक्षा का नोटिफिकेशन फ़रवरी 2023 के अंतिम सप्ताह या मार्च के पहले सप्ताह तक जारी किया जा सकता है। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जाकर आवेदन कर पाएंगे. जिसके बाद अप्रैल महीने में ऑनलाइन मोड में UPTET परीक्षा आयोजित की जाएगी.

अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी लगातार शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर विजिट करते रहें बता दें कि यूपीटीईटी परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी की उम्र 18 साल या उससे अधिक होनी चाहिए इसके साथ ही बैचलर डिग्री या समकक्ष डिप्लोमा होना जरूरी है।

Read More:

CTET Exam 2023: ‘अल्बर्ट बंडूरा के सिद्धांत’ से जुड़े कुछ ऐसे सवाल ही पूछे जा रहे हैं सीटेट परीक्षा की सभी शिफ्टों में

Advertisement

Continue Reading

Trending