CTET Exam: ‘हिंदी पेडागोजी’ के इन सवालों को सीटेट परीक्षा में शामिल होने से पहले एक बार जरूर पढ़ें!

Hindi Pedagogy Practice Set For CTET: केंद्रीय विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया में अनिवार्य सीटेट परीक्षा का आयोजन 28 दिसंबर 2022 से 7 फरवरी 2023 तक देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर ऑनलाइन मोड में किया जा रहा है। जिसके लिए देशभर से लाखों की संख्या में अभ्यर्थियों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है। परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों के द्वारा दिए गए फीडबैक के आधार पर हम नियमित रूप से आगामी शिफ्ट में पूछे जाने वाले संभावित प्रश्न शेयर करते आ रहे हैं। इसी कड़ी में आज हिंदी पेडागोजी के कुछ ऐसे ही सवाल आपके साथ साझा कर रहे हैं, जो कि इस प्रकार हैं।

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए हिंदी भाषा शिक्षण शास्त्र के महत्वपूर्ण प्रश्न—CTET Hindi Pedagogy objective Questions

1. कक्षा तीन की हिंदी भाषा की पाठ्य पुस्तक में दिया गया अभ्यास औज़ारों के नाम खोजकर लिखना’ उदाहरण है?

1) बच्चों को सर्वज्ञ बनाने का

2) अन्य व्यवसायों से परिचित कराने का

3) संपूर्ण पाठ्यचर्या में भाषा का

4) विषयों की शब्दावली से अनिवार्य परिचय का

Ans- 3 

2. प्राथमिक स्तर के बच्चों में ………………. और ……………….  के माध्यम में से लेखन कौशल  का विकास किया जा सकता ?

1) लिपि ज्ञान, वर्तनी

2) रेखांकन, शब्द लेखन

3) रेखांकन, चित्रांकन

4) वर्तनी-ज्ञान, वाक्य लेखन

Ans- 3 

3. किस विद्या में मौखिक अभिव्यक्ति के विकास की सर्वाधिक गुंजाइश है?

1) जीवनी

2) आत्मकथा

3) डायरी

4) एकांकी

Ans- 4 

4. हमारे देश की ………………  विविधता हमारा एक भाषायी ……………. है ? 

1) साहित्यिक, चुनौती

2) भाषिक, संबल

3) भौगोलिक, विस्तार

4) भाषिक, हथियार

Ans- 2 

5. भाषा एक …………. हैं ?

1) जटिल प्रक्रिया

2) समस्यात्मक वस्तु

3) तार्किक व्यवस्था

4) नियमबद्ध व्यवस्था

Ans- 4

6 “मुझे बैंगनी रंग कतई अच्छा नहीं लगता।’ वाक्य में रेखाकित शब्द का मतलब बताओ। यह प्रश्न-

1) बहुत कठिन है, नहीं पूछा जाना चाहिए।

2) बहुत सरल है, पूछा जाना चाहिए।

3) संदर्भ में शब्दावली का उदाहरण है।

4) बच्चों के भाषा ज्ञान को महत्व देता है।

Ans- 3 

7. सुनी और पढ़ी कहानियों के आधार पर, बच्चों के साथ कौन-सी भाषायी गतिविधि सर्वाधिक महत्वपूर्ण है?

1) कहानी को शब्दश: दोहराना

2) कहानी के पात्रों के नाम बताना

3) कहानी का शीर्षक बताना

4) कहानी पर प्रश्न निर्माण करना

Ans- 4

8. भाषा अर्जन क्षमता ………….. से संबंधित है ?

1) स्किनर

2) पियाजे

3) चॉमस्की

4) वाइगोरस्की

Ans- 3 

9. मोना दूसरी कक्षा में पढ़ती है। वह पढ़ते समय अटकती है। संभवत: वह ……… से ग्रस्त है ?

1) डिस्ग्राफ़िया

2) डिस्लेक्सिया

3) डिस्केलकुलिया

4) अफ़ेज़िया

Ans- 2

10. प्राथमिक स्तर पर शिक्षा का माध्यम ………. ही होना चाहिए ?

1) मातृभाषा

2) हिंदी

3) अंग्रेज़ी

4) विदेशी

Ans- 1 

11. प्राथमिक स्तर पर चयनित बाल साहित्य में सर्वाधिक महत्वपूर्ण बिंदु है?

1) रंगीन चित्र

2) सार्थक पुनरावृत्ति

3) संक्षिप्तता

4) केवल चित्रात्मकता

Ans-  2 

12. प्राथमिक स्तर पर हिंदी भाषा का आकलन करते समय आप किसे सर्वाधिक महत्वपूर्ण मानते हैं?

1) मौखिक अभिव्यक्ति

2) लिखित परीक्षा

3) जाँच सूची

4) साक्षात्कार

Ans- 1 

13. ‘तुम्हारी परिचित नदी के किनारे क्या-क्या होता है?” सवाल बच्चों को ………. का  अवसर देता है? 

1) अपनी नदियों की जानकारी देने

2) अपने अनुभवों को साझा करने

3) अपने पर्यावरण का संरक्षण करने

4) विभिन्न नदियों के नाम बताने

Ans- 2 

14. कविता के संदर्भ में सर्वाधिक महत्वपूर्ण है?

1) भावपूर्ण पठन

2) व्याख्या

3) अलंकार

4) छंद

Ans- 1 

15: विभिन्न प्रकार की शिक्षण सामग्री भाषा सीखने-सिखाने की …………….  प्रक्रिया को बनाती है ?

1) सरल

2) रोचक

3) समावेशी

4) महिल

Ans- 3

Read More:-

CTET 2022-23: सीटेट एग्जाम में बेहतर परिणाम के लिए ‘संस्कृत पेडागोजी’ के इन सवालों को एक बार अवश्य पढ़ें!

CTET Exam: ‘बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र’ के इन बेहद महत्वपूर्ण सवालों को परीक्षा हॉल में जाने से पहले एक बार जरुर पढ़ें!

यहाँ हमने आगामी सीटीईटी परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थीयो के लिए ”हिंदी पेडागोजी” से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (Hindi Pedagogy Practice Set For CTET) विषय के महत्वपूर्ण सवालों का अध्ययन किया है CTET सहित सभी शिक्षक पात्रता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए आप हारे TELEGRAM CHANNEL के सदस्य जरूर बने Join Link नीचे दी गई है?

Join us on Telegram

Leave a Comment