CTET Exam 2022: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा में बहुत काम आने वाले हैं ‘पर्यावरण’ के यह 15 सवाल अभी पढ़ें!

Environment Expected MCQ For CTET Exam: सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट 2022 में महज अब कुछ दिनों का समय शेष रह गया है। सीबीएसई के द्वारा आयोजित होने वाली इस शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन दिसंबर माह में किया जाना है। हालांकि अभी बोर्ड के द्वारा परीक्षा की तिथि को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। परंतु जल्द ही इसे लेकर ऑफिशल नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा। परीक्षा में अच्छे अंकों के साथ सफलता प्राप्त करने के लिए अभ्यर्थियों को चाहिए कि वह अपनी तैयारी को और बेहतर बनाने के लिए प्रैक्टिस सेट का अभ्यास नियमित रूप से करें । इसके साथ ही परीक्षा में विगत वर्ष पूछे गए प्रश्नों का अध्ययन भी अभ्यर्थियों को परीक्षा में अच्छे अंक दिलाने में मददगार साबित होगा।

 यहां पर हम नियमित रूप से सीटेट परीक्षा के लिए सभी विषयों पर आधारित प्रैक्टिस सेट नियमित रूप से शेयर करते आ रहे हैं आज के इस आर्टिकल में हम पर्यावरण अध्ययन के ऐसे सवाल आपके साथ शेयर कर रहे हैं, जो की परीक्षा की दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण है। अभ्यर्थियों को इन प्रश्नों का अध्ययन परीक्षा में शामिल होने से पूर्व एक बार अवश्य कर लेना चाहिए।

सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट में पूछे जाने वाले पर्यावरण के प्रश्न—Top 15 environment Expected Question CTET Exam 2022

Q.1 ईवीएस में शैक्षिक भ्रमण का मूल उद्देश्य ——————— है।

A. बच्चों की ऊर्जा का विकास करना

B. छात्रों को हस्त गतिविधि आधारित अनुभव प्रदान करना

C. समाजीकरण को बढ़ावा देना

D. टीम भावना को बढ़ावा देना

Ans- B

Q.2 उच्च ज्वर (तेज बुखार) के साथ कंपकंपी जिसका उपचार सिंकोना पेड़ की छाल से किया जा सकता है, वह है।

A. मियादी बुखार

B. मलेरिया

C. चिकनगुनिया

D. डेंगू

Ans-  B

Q.3 आप एक EVS की कक्षा को संचालित कर रहे हैं। आप निम्नलिखित में से किस मुद्दे पर कक्षा में चर्चा नहीं करेंगे?

A. हरी इमारतों की अवधारणा

B. रूस यूक्रेन युद्ध संकट

C. हमारे पारिस्थितिकी तंत्र पर प्लास्टिक के एकल उपयोग का प्रभाव

D. ओजोन परत का क्षरण

Ans-  B

Q.4 निम्नलिखित में से कौन-सा खाद्य पदार्थ रेशा युक्त है?

(a) तला हुआ भोजन

(b) दाल

(c) नूडल

(d) फल तथा सब्जियां

Ans- d 

Q. 5 बच्चों में जीवों के बारे में समझ को विकसित करने के लिए विद्यालयों में निम्नलिखित में से कौन सी गतिविधि आयोजित की जा सकती है?

A. विद्यार्थियों से जीवों के बारे में एक अध्याय को पढ़ने को कहें।

B. वन्य जीवन पर एक फिल्म चलाएं।

C. चिड़ियाघर की यात्रा की योजना बनाएं और बच्चों को विभिन्न प्रजातियों और उनके आवासों के बारे में जानने में मदद करें।

D. छात्रों से अपने पसंदीदा जानवर के बारे में निबंध लिखने के लिए कहें।

Ans- C

Q.6 चक्रवात से सर्वाधिक विनाश किस क्षेत्र में होता है?

A. हिमाचल क्षेत्र

B. गंगा मैदान

C. समुद्र तट

D. पठारी क्षेत्र

Ans- C

Q.7 कक्षा IV का एक EVS शिक्षक विभिन्न प्रकार के पशुओं जैसे सरीसृप, और उभयचरों का एक वीडियो दिखाता है और उनके बारे में चर्चा करता है। इस गतिविधि का सबसे उपयुक्त उद्देश्य छात्रों का ध्यान …………. की ओर आकर्षित करना है।

A. पशुओं का भोजन दिखाने

B. पशुओं और उनके जीवन में भिन्नता का निरीक्षण करने

C. पशुओं के नाम

D. पशुओं के महत्व

Ans- B

Q.8 कम्प्यूटर, सेलुलर फोन इत्यादि इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के अपशिष्ट को कहते हैं?

A. ई-वेस्ट

B. सी-वेस्ट

C. डी- वेस्ट

D. बी-वेस्ट

Ans- A 

Q.9 भारत में प्रोजक्ट टाइगर की शुरूआत किस वर्ष हुई।

A. 1982

B. 1973

C. 1992

D. 1996

Ans- B

Q.10 स्वाद कलिकाएं पायी जाती है-

A दांत में

B जीभ में

C नाक में

D गले में

Ans- B

Q. 11 बच्चो के लिए कितने घंटों की नींद आवश्यक है ?

A.  5 घंटे

B.  8 घंटे

C.  4 घंटे

D.  6 घंटे 

Ans- B

Q.12 किस जैव क्षेत्र से ‘स्टेप’ शब्द जुड़ा है?

A. घास के मैदान

B. उष्णकटिबंध वन

C. सवाना

D. कोनिफेरस

Ans- A 

Q. 13 “वसा के प्रमुख स्रोत है –

A. अंडा, मांस, अखरोट, खाद्य तेल ,

B. दूध, हरी सब्जियां, गाजर, टमाटर

C. ब्राउन राईस, ओट्स, सलाद, दलिया

D. निम्बू, संतरा, आंवला, अमरुद

Ans- A

Q. 14 “रक्त में उपस्थित अपशिष्ट पदार्थों को अलग करने का कार्य करता है।

A. यकृत

B. वृक्क

C. हृदय 

D. क्षुद्रांत्र

Ans- B

Q. 15 निम्नलिखित में से कौन-सी शिक्षण की उपयुक्त विधि है?

A. संगोष्ठी और श्रुतलेख

B. श्रुतलेख और दत्त कार्य

C. संगोष्ठी और परियोजना

D. व्याख्यान और श्रुतलेख

Ans- C

इन्हे भी पढे:-

CTET 2022: ‘पर्यावरण NCERT’ के इन रोचक सवालों को परीक्षा हॉल में जाने से पहले एक नजर जरूर पढ़ें!

CTET Math Previous Year Question: विगत वर्ष पूछे जा चुके हैं ‘गणित’ ये सवाल अभी पढ़े!

यहां पर हमने दिसंबर में आयोजित होने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिएपर्यावरण से संबंधित महत्वपूर्ण सवालों (Environment Expected MCQ For CTET Exam) का अध्ययन किया। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) से जुड़ी नवीनतम अपडेट और प्रैक्टिस सेट प्राप्त करने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल के सदस्य बने, जॉइन लिंक नीचे दी गई है

Join Us On Telegram Channel

Leave a Comment