CTET Exam 2023: ‘पर्यावरण’ के इन सवालों को परीक्षा हॉल में जाने से पहले एक बार जरूर पढ़ें!

EVS Important Questions For CTET: सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट का आयोजन सीबीएसई के द्वारा दिसंबर माह से किया जा रहा है। वर्तमान में परीक्षा का क्रम जारी है, जो कि 7 फरवरी 2023 तक जारी रहेगा। अगर आप की भी परीक्षा अभी तक नहीं हुई है, और आने वाले दिनों में आप पेपर देने जा रहे हैं, तो यहां पर हम आपके लिए परीक्षा में पूछे जा रहे प्रश्नों के आधार पर पर्यावरण के ऐसे प्रश्न लेकर आए हैं, जो कि आगामी शिफ्ट में पूछे जा सकते हैं। अभ्यर्थियों को इन प्रश्नों का अध्ययन परीक्षा में शामिल होने से पूर्व एक बार जरूर कर लेना चाहिए।

परीक्षा में पूछे जाएंगे पर्यावरण के कुछ ऐसे प्रश्न—CTET Exam EVS Multiple Choice Questions

1. ई.वी.एस. के संदर्भ में बच्चा अपने वातावरण को निम्न में से किस ढंग से देखता

1. उसके पृथक रूप से 

2. समग्र रूप में 

3. उसके साधारण रूप में 

4. उसके थीम के रूप में

Ans- 2 

2. ई.वी.एस. के पाठ्यचर्या की रूपरेखा निम्न आधार पर बनाई गयी है-

1. विषयवस्तु पर

2. पाठ्यक्रम पर

3. थीम पर

4. विषय वस्तु एवं पाठ्यक्रम दोनों पर

Ans- 3 

3. एन.सी.एफ़, 2005 कक्षा III से V तक ई.वी.एस को एक ऐसे विषय के रूप में देखता है जो निम्न प्रत्ययों एवं विचार वस्तुओं को आपस में एकीकृत करता है-

1. विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान

2. विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, भाषाएं एवं गणित

3. विज्ञान, सामाजिक विज्ञान एवं पर्यावरण शिक्षा

4. विज्ञान, सामाजिक विज्ञान एवं भाषाएं

Ans- 3 

4. एक ई.वी.एस. की अध्यापिका को अपनी ई.वी.एस. की कक्षा में निम्न में से किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है?

(A) कक्षा के बहु सांस्कृतिक आयाम

(B) प्रत्येक विद्यार्थी की भावनाएँ

(C) प्रत्येक के समुदाय, संस्कृति एवं जीवनशैली

(D) कक्षा में अनुशासन तथा उसकी व्यवस्था

1. केवल A तथा D 

2. केवल B तथा D

3. केवल C तथा D

4. केवल A, B तथा C

Ans- 4 

5. प्राथमिक स्तर में ई.वी.एस. पढ़ाने का सबसे उपयुक्त लक्ष्य है- 

1. ई.वी.एस. के विभिन्न प्रत्ययों के वर्णन एवं परिभाषाएं विकसित करना 

2. अपने वातावरण का अन्वेषण करने के लिए विद्यार्थियों को पर्याप्त मौके देना

3. विद्यार्थियों को ई.वी.एस. के प्रत्ययों को सीखने के लिए सहायक होना 

4. शिक्षक द्वारा साझा की हुई ठोस जानकारी द्वारा विद्यार्थियों को ई. वी. एस. सीखने के लिए प्रोत्साहित करना

Ans- 2 

6. ई.वी.एस. के पाठ्यचर्या में परिवार एवं मित्र क्या हैं?

1. थीम

2. उप – थीम

3. विषय वस्तु

4. पाठ्य क्रम

Ans-  1 

7. अर्थपूर्ण ई.वी.एस. की शिक्षा संभव हो सकती है यदि- 

1. विद्यार्थियों के स्थानीय अनुभव विद्यालय के अनुभवों से संबंधित हों। 

2. विद्यालय के ज्ञान का प्रयोग ज्ञान की रचना के लिए किया गया हो। 

3. विद्यार्थियों के स्थानीय अनुभवों को उचित महत्व न दिया जाए। 

4. प्रशिक्षित ई.वी.एस. के शिक्षकों के अनुभवों का प्रयोग किया गया हो।

Ans- 1 

8. ई.वी.एस. की शिक्षा में शिक्षकों द्वारा किए गए क्रिया-कलापों के पश्चात प्रामाणिक एवं अर्थपूर्ण शिक्षा हेतु चाहिए।

1. विचार विमर्श

2. क्रिया-कलापों की सूची बनाना

3. क्रिया-कलापों के चरण याद करना

4. क्रिया-कलापों की पुनरावृत्ति करना

Ans-  1

9. ई.वी.एस. कक्षाओं में सामूहिक गतिविधियों द्वारा सीखने को बढ़ावा दिया जाता है क्योंकि-

1. यह सहपाठी अधिगम उपलब्ध कराती है

2. यह विद्यार्थियों में सामाजिक आदान-प्रदान को सुधारती है

3. यह विद्यार्थियों में सहपाठी एवं सामाजिक अधिगम उपलब्ध कराती है व उसमें सुधार लाती है

4. विद्यार्थी केवल सामूहिक शिक्षा की मांग करते हैं

Ans- 3 

10. निम्नलिखित में से क्या ई.वी.एस. के अधिगम में प्रक्रिया कौशल को चिन्हित करता है?

1. वर्गीकरण

2. वर्णन

3. कथन

4. स्मरण

Ans- 1 

11. ई.बी.एस. की शिक्षा में शिक्षकों द्वारा अभिभावकों एवं समुदाय की भागीदारी को बढ़ावा देने का सबसे उपयुक्त उद्देश्य है-

1. शिक्षक को विद्यार्थियों की सामाजिक-सांस्कृतिक पृष्ठभूमि को जानने का अवसर देना

2. राष्ट्र की नीतियों की प्रस्तावनों का पालन करना

3. विद्यालय में अनुशासन बनाए रखना

4. विद्यार्थियों को जानना तथा उनकी शिक्षा में उनका मार्गदर्शन करना

Ans- 1 

12. प्राइमरी स्तर पर ई.वी.एस. कक्षाओं की चुनौतियों व विषयों समस्याओं को भली प्रकार संबोधित निम्न द्वारा किया जा सकता है-

1. व्याख्यान एवं विचार विमर्श

2. मुक्त वाद विवाद

3. व्याख्यान एवं प्रदर्शन

4. विचार विमर्श के उपरान्त वाद विवाद

Ans- 4 

13. ई.वी.एस. में बच्चों के सीखने का गुणात्मक आकलन निम्न द्वारा किया जा सकता है-

(A) बच्चों के विचारों का अभिलेख, अवलोकन की रिपोर्ट्स

(B) प्रक्रिया कौशलों का अवलोकन

(C) कागज़ पेंसिल टेस्ट

(D) उपलब्धि टेस्ट

1. केवल A तथा B

2. केवल C तथा D

3. केवल A. B तथा D

4. केवल A. B तथा C

Ans- 1 

14. निम्न में कौनसा ई.वी.एस. शिक्षण में रचनात्मक आकलन का उपकरण है?

(A) पोर्टफोलियो

(B) दृष्टांत अभिलेख (एनॉकडॉटल रिकॉर्ड)

(C) दर-मापक पैमाना

(D) अवलोकन एवं रिकॉर्ड लिखना

1. A, B & C

2. A, B & D

3. A,C & D

4. A, B, C & D

Ans- 4 

15. आपका घर X पर स्थित है और आपका विद्यालय Y पर स्थित है। अपने विद्यालय पहुंचने के लिए आप पहले ठीक उत्तर दिशा में 3 km जाते हैं और फिर ठीक पूर्व दिशा में 4 km जाते हैं। Y पर आपके विद्यालय के सापेक्ष आपके घर की निम्नतम दूरी और उसकी दिशा क्रमश: है-

1.7 km दक्षिण

2.7 km पूर्व

3. 5 km दक्षिण पश्चिम

4.5 km उत्तर पश्चिम

Ans- 3 

Read More:-

CTET 2023: ‘हिंदी पेडागॉजी’ के इन बहुविकल्पीय प्रश्नों से करें सीटेट परीक्षा की बेहतर तैयारी!

CTET Exam: सीटेट परीक्षा में शामिल होने से पहले ‘SST पेडागॉजी’ के इन सवालों का अध्ययन जरूर करें!

यहाँ हमने आगामी सीटीईटी परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थीयो के लिए ”पर्यावरण” से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (EVS Important Questions For CTET) विषय के महत्वपूर्ण सवालों का अध्ययन किया है CTET सहित सभी शिक्षक पात्रता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए आप हारे TELEGRAM CHANNEL के सदस्य जरूर बने Join Link नीचे दी गई है। 

Join us on Telegram

Leave a Comment