Uncategorized
Folk Dance of Uttar Pradesh (उत्तर प्रदेश के प्रमुख लोकनृत्य)
उत्तर प्रदेश के प्रमुख लोकनृत्य
नृत्य की कत्थक शैली उत्तर प्रदेश की देन है। ‘कत्थक नृत्य शैली’ को अवध के अंतिम नवाब ‘वाजिद अली शाह ने प्रोत्साहित किया था। प्रदेश के प्रत्येक अंचल में लोकगीतों में भिन्नता के साथ ही लोकनृत्य में भी भिन्नता मिलती है। उत्तर प्रदेश के प्रमुख लोकनृत्य (Folk Dance of Uttar Pradesh In Hindi) इस प्रकार हैं।
Folk Dance of Uttar Pradesh In Hindi
(1) घोड़ा नृत्य
यह नृत्य बुन्देलखण्ड क्षेत्र में मांगलिक अवसर पर बाजों की धुन पर घोड़ों द्वारा कराया जाता है। धुरिया नृत्य- बुन्देलखण्ड के प्रजापति (कुम्हार) लोग इस नृत्य को स्त्री वेश धारण करके करते हैं।
(2) छोलिया नृत्य
राजपूतों द्वारा यह नृत्य विवाहोत्सव पर किया जाता है। इस नृत्य को करते समय एक हाथ में तलवार तथा दूसरे हाथ में ढाल होती है।
(3) ढरकहरी नृत्य
सोनभद्र के जनजातियों द्वारा किया जाता है।
(4) मयूर नृत्य
यह नृत्य भी ब्रज क्षेत्र में किया जाता है। इसमें नृत्य के दौरान मोर के पंख से बने विशेष वस्त्र धारण किया जाता है।
(5) धोबिया नृत्य
पूर्वांचल में यह धोबी समुदाय द्वारा किया जाने वाला नृत्य है, जिसमें नृत्य के माध्यम से धोबी व गदहे के सम्बन्धों की जानकारी प्राप्त होती है।
(6) चौलर नृत्य
मिर्जापुर व सोनभद्र आदि जिलों में यह नृत्य अच्छी वर्षा व अच्छी फल के लिए किया जाता है। ढेढिया नृत्य- इसका प्रचलन हावा क्षेत्र में स्वागत में किया जाता है। राम के लंका विजय के बाद वापस आने पर किया जाता है। इसमें सिर पर छित्रयुक्त मिट्टी के बर्तन में दीपक रखकर किया जाता है
(7) कठघोड़वा नृत्य
यह नृत्य पूर्वांचल में मांगलिक अवसरों पर किया जाता है। इसमें एक नर्तक अन्य नर्तकों के घेरे के अन्दर कृत्रिम घोड़ी पर बैठकर नृत्य करता है।
(8) जोगिनी नृत्य
इस नृत्य को विशेषकर रामनवमी के त्योहार पर किया जाता है। इसके अन्तर्गत साधु या कोई अन्य पुरुष महिला का रूप धारण करके नृत्य करते हैं।
(9) धींवर नृत्य
यह नृत्य अनेक शुभ अवसरों पर विशेष रूप से कहार जाति के लोगों द्वारा किया जाता है।
जाने ! उत्तर प्रदेश के प्रमुख मंदिर
(10) शौरा या सैरा नृत्य
यह नृत्य बुन्देलखण्डवासी कृषक अपनी फसलों को काटते समय हर्ष प्रकट करने के उद्देश्य से करते हैं।
(11) करमा व शीला नृत्य
सोनभद्र व मिर्जापुर के खरवार आदि आदिवासी लोगों द्वारा यह नृत्य किया जाता है।
(12) पासी नृत्य
पासी जाति के लोगों द्वारा यह नृत्य किया जाता है। इस नृत्य में सात अलग अलग मुद्राओं की एक गति तथा एक ही लय में युद्ध की भांति नृत्य की जाती है।
(13) ख्याल नृत्य
पुत्र जन्मोत्सव पर बुन्देलखंड में ख्याल नृत्य किया जाता है। इसके अन्तर्गत रंगीन कागजों तथा बांसों की सहायता से मंदिर बनाकर फिर उसे सिर पर रखकर नृत्य किया जाता है।
(14) रास नृत्य
यह नृत्य ब्रज क्षेत्र में रासलीला के दौरान किया जाता है। रासक दण्ड नृत्य भी इस क्षेत्र का एक रोचक नृत्य है।
(15) झूला नृत्य
यह भी ब्रज क्षेत्र का नृत्य है, जिसका आयोजन श्रावण मास में किया जाता है। इस नृत्य को मंदिरों में भी किया जाता है।
(16) छपेली नृत्य
एक हाथ में रुमाल तथा दूसरे में दर्पण लेकर किये जाने वाले इस नृत्य में आध्यात्मिक समुवति की कामना की जाती है।
(17) चरकुला नृत्य
ब्रज क्षेत्र के लोगों द्वारा किये जाने वाले इस घड़ा नृत्य में बैलगाड़ी अथवा रथ के पहिये पर अनेक घड़े रखे जाते हैं। फिर उसे सिर पर रखकर नृत्य किया जाता है।
(18) नटवरी नृत्य
यह नृत्य प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र के अहीरों द्वारा किया जाता है। यह नृत्यगीत व नक्कारे के सुरों पर किया जाता है ।
(19) देवी नृत्य
यह नृत्य अधिकांशतः बुन्देलखण्ड क्षेत्र में ही प्रचलित है। इस लोक नृत्य में एक नर्तक देवी का स्वरूप धरकर अन्य नर्तकों केसामने खड़ा रहता है तथा उसके सम्मुख शेष सभी नर्तक नृत्य करते हैं।
(20) राई नृत्य
यह नृत्य बुन्देलखण्ड की महिलाओं द्वारा किया जाता हैं। यहाँ की महिलाएँ इस नृत्य को विशेषतः श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर करती हैं। इसको मयूर की भांति किया जाता है। इसलिए यह ‘मयूर नृत्य’ भी कहलाता है।
(21) दीप नृत्य
बुन्देलखण्ड के अहीरों द्वारा अनेकानेक दीपकों को प्रज्जवलित करके किसी घई, कलश अथवा थाली में रखकर तथा उन प्रज्वलित दीपों को सिर पर रखकर नृत्य किया जाता है।
(22) पाई डण्डा नृत्य
यह गुजरात के डांडिया नृत्य के समान है, जो कि बुन्देलखण्ड के अहीरों द्वारा किया जाता है। कार्तिक नृत्य– यह बुन्देलखण्ड क्षेत्र में कार्तिक माह में नर्तकों द्वारा श्रीकृष्ण तथा गोपी बनकर किया जाने वाला नृत्य है।
(23) कलाबाजी नृत्य
कलाबाजी नृत्य को अवध क्षेत्र के लोग करते हैं। इसमें नर्तक ‘मोरबाजा’लेकर कच्ची घोड़ी पर बैठकर नृत्य करते हैं।
(24) लट्ठमार दीवारी नृत्य
ब्रज की लट्ठमार होली की तरह बुन्देलखण्ड विशेषकर चित्रकूट में दीपावली के दिन ढोल- नगाड़े की तान पर आकर्षक वेशभूष के साथ मोरपंखधारी लठैत एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार करते हुए नृत्य व खेल का प्रदर्शन करते हैं।
(25) ठडिया नृत्य
सोनभद्र आदि जिलों में संतान की कामना पूरी होने पर यह नृत्य सरस्वती के चरणों में समर्पित होकर किया जाता है।
(26) चौरसिया नृत्य
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के ‘कहारों द्वारा किया जाने वाला नृत्य है उत्तर प्रदेश के प्रमुख लोक- नाट्य – रामलीला- सितंबर/ अक्टूबर माह में नवरात्रि के दिनों में भगवान राम के जीवन की महत्वपूर्ण व विशेष घटनाओं का सार्वजनिक रूप से मंचन किया जाता है।
(27) रासलीला
जन्माष्टमी के अवसर पर कृष्ण लीलाओं का मंथन किया जाता है। इस लोकनाट्य की मुख्य शैली ब्रज है।
(28) नौटंकी
इसमें हाथरसी तथा कानपुरी नाटक शैलियों द्वारा संवाद व गायन के माध्यम से लोक कथाओं का प्रदर्शन किया जाता है।
(29) राहुल
यह मुख्यतः बुंदेलखंड की शैली है। हंसने- हंसाने की इस शैली में शिक्षाप्रद लोककथनों/ कहावतें/ शिक्षाओं का मंचन किया जाता है।
For Latest Update Join Our Social Media Handles:
Teacher Job
DRDO Recruitment 2024: टेक्निकल पदों पर निकली भर्ती, जल्दी करें आवेदन
DRDO Bharti 2024: रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) द्वारा योग्य उम्मीदवारों के लिए विभिन्न रिक्त पदों पर भर्ती निकली है। DRDO द्वारा जारी किए गये ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार यह भर्ती तकनीकी श्रेणी (Technical Category) के अंतर्गत निकाली गई है। जिसके आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 63 वर्ष होना चाहिए। कुल 4 पदों पर निकली गई यह भर्ती कांट्रैक्ट पर बेस्ड होगी जिसकी अवधि 1 वर्ष के लिए रहेगी जिसे बाद में मानदंडों के अनुसार बढ़ाया जा सकता है।
रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन में भर्ती के लिए ऐसे योग्य उम्मीदवार भर्ती 2024 के लिए आवेदन कर सकते है, इन बड़ों पर फिक्स्ड वेतन का प्रावधान होगा। इस भर्ती के लिए योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन 21 तारीख तक जमा कर सकते हैं।
Qualification for DRDO Post 2024:
डीआरडीओ 2024 के ऑफिशल नोटिफिकेशन के अनुसार आवेदन करने वाले योग एवं इच्छुक उम्मीदवारों के पास निम्न योग्यताएं और अनुभव होना अनिवार्य है यह इस प्रकार है।
For Level 1:
Ability:
सलाहकार को विभिन्न रॉकेट और टैंक गोला बारूद परियोजनाओं की ड्राइंग और गुणवत्ता आश्वासन योजनाओं का मूल्यांकन जांच करना आवश्यक है
सलाहकार से अपेक्षा की जाती है कि वह विभिन्न हिट धारा को के साथ तालमेल बिठाकर विकास और उत्पादन टीम को व्यवस्थित दृष्टिकोण के साथ कार्य को निष्पादित करने में मदद करेगा
Experience:
सलाहकार को प्रणोदक और अन्य रॉकेट घटकों के निरीक्षण का अनुभव होना चाहिए सलाहकार को हथियार यांत्रिक चित्र और गुणवत्ता आश्वासन योजनाओं की जानकारी होनी चाहिए।
सलाहकार को भारी स्थान पर फिट में और फायरिंग परीक्षणों की योजना और निष्पादन का अनुभव होना चाहिए।
For Level 2:
सलाहकार को विभिन्न बार हेड प्रणालियों के डिजाइन और विकास सिस्टम बढ़ाओ के आधार पर बार हेड्स की विकसित विन्यास 3D मॉडल और 2D विनिर्माण चित्रों के निर्माण और चल रही और हाल ही में पूरी हुई परियोजनाओं के संबंधित मुद्दों का गहन ज्ञान होना चाहिए।
Post for DRDO 2024:
डीआरडीओ 2024 भारती के लिए सिलेक्टेड उम्मीदवारों को इस प्रकार सैलरी दी जाएगी।
For Pensioner: लेवल 1 और लेवल 2 के लिए सिलेक्टेड उम्मीदवारों को मासिक वेतन दिया जाएगा।
For Non-Pensioner:सिलेक्टेड उम्मीदवारों का वेतन इस प्रकार है।
Age Limit:
DRDO 2024 भारती मैं आवेदन के लिए आवेदक की अधिकतम आयु सीमा 63 वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिए।
Sarkari Naukri
Uttar Pradesh Anganwadi Bharti 2024: यूपी आंगनबाड़ी भर्ती 2024 के 23753 रिक्त पदों के लिए नोटिफिकेशन हुआ जारी,आज ही करें आवेदन
UP Anganwadi Bharti 2024: उत्तर प्रदेश में आंगनबाड़ी भर्ती 2024 के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए 23753 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। सरकारी नौकरी की तलाश कर रही महिलाओं के लिए आंगनवाड़ी में रोजगार का यह सुनहरा अवसर है।
सभी योग्य तथा इच्छुक महिला उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के लिए आवेदन प्रक्रिया की स्थिति 13 मार्च 2024 से है। यूपी सरकार के द्वारा आंगनवाड़ी भर्ती 2024 जिलों के अनुसार की जाएगी जिसके लिए महिला उम्मीदवार को संबंधित जिले की निवासी होना जरूरी हैं। इसके साथ ही आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। अधिक जानकारी के लिए इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े।
Qualification:
उत्तर प्रदेश आंगनबाड़ी भर्ती 2024 की परीक्षा में शामिल होने के लिए महिला उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त विद्यालय से 12वीं पास होना चाहिए। इसके साथ ही बोर्ड से इंटरमीडिएट या उसके समकक्ष डिग्री योग्यता होना जरूरी है
Age Limit:
यूपी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भर्ती के लिए आवेदन कर रही महिला उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल होना चाहिए। जबकि अधिकतम आयु 35 साल होनी चाहिए। आंगनबाड़ी भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार आरक्षित वर्ग की महिला उम्मीदवार को अधिकतम उम्र में छूट दी गई है।
UP Anganwadi Post Details:
उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा आंगनवाड़ी भर्ती 2024 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के 23753 रिक्त पदों के लिए भर्ती निकाली है। जाने आंगनवाड़ी भर्ती किन किन जिलों में हैं पोस्ट की अधिक जानकारी के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें।
जिले का नाम | कुल रिक्त पद | |
आगरा | 482 | |
अलीगढ | 499 | |
अंबेडकरनगर | 350 | |
अमेठी | 469 | |
अमरोहा | 142 | |
औरैया | 321 | |
अयोध्या | 218 | |
आजमगढ़ | 461 | |
बागपत | 199 | |
बहराईच | 632 | |
बलिया | 77 | |
बलरामपुर | 388 | |
बाँदा | 210 | |
बाराबंकी | 420 | |
बरेली | 329 | |
बस्ती | 268 | |
भदोही | 155 | |
बिजनौर | 507 | |
बदायूं | 535 | |
बुलन्दशहर | 457 | |
चंदौली | 242 | |
चित्रकूट | 230 | |
देवरिया | 294 | |
एटा | 169 | |
इटावा | 11 | |
फर्रुखाबाद | 166 | |
फ़तेहपुर | 426 | |
फिरोजाबाद | 368 | |
गौतमबुद्धनगर | 133 | |
गाज़ियाबाद | 212 | |
गाजीपुर | 398 | |
गोंडा | 279 | |
गोरखपुर | 549 | |
हमीरपुर | 165 | |
हापुड़ | 139 | |
हरदोई | 590 | |
हाथरस | 189 | |
जालौन | 317 | |
जौनपुर | 330 | |
झांसी | 311 | |
कन्नौज | 164 | |
कानपुर देहात | 256 | |
कानपुर नगर | 367 | |
कासगंज | 323 | |
कौशांबी | 211 | |
खेरी | 487 | |
कुशीनगर | 285 | |
ललितपुर | 167 | |
लखनऊ | 566 | |
महाराजगंज | 318 | |
महोबा | 163 | |
मथुरा | 334 | |
मऊ | 208 | |
मेरठ | 298 | |
मिर्जापुर | 312 | |
मुरादाबाद | 104 | |
मुजफ्फरनगर | 295 | |
पीलीभीत | 210 | |
प्रतापगढ़ | 443 | |
प्रयागराज | 516 | |
रायबरेली | 378 | |
रामपुर | 377 | |
सहारनपुर | 428 | |
संभल | 346 | |
संतकबीरनगर | 255 | |
शाहजहांपुर | 367 | |
शामली | 118 | |
श्रावस्ती | 294 | |
सिद्धार्थनगर | 365 | |
सीतापुर | 220 | |
सोनभद्र | 593 | |
सुल्तानपुर | 415 | |
उन्नाव | 601 | |
वाराणसी | 332 |
How To Apply:
. यूपी आंगनबाड़ी भर्ती 2024 आवेदन के लिए इसकी आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाए।
. होम पेज पर दिख रहे रजिस्ट्रेशन ऑप्शन पर क्लिक करें।
. उसमें पूछे हुए डिटेल्स को भरकर अपना रजिस्ट्रेशन करें।
. रजिस्ट्रेशन करने के बाद पूछे गए ईमेल आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
. आवेदन फॉर्म में पूछी गई जानकारी को भरकर डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
. ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट करें।
CTET
CTET 2022: ‘हिंदी भाषा’ पर आधारित इस प्रैक्टिस सेट को हल करें और चेक करें अपनी तैयारी!
CTET Hindi Practice Set: दिसंबर में आयोजित होने वाली सीटेट परीक्षा का आयोजन सीबीएसई के द्वारा किया जाएगा । ऑनलाइन माध्यम में आयोजित होने वाली इस शिक्षक पात्रता परीक्षा में देशभर से लाखों की संख्या में अभ्यर्थियों के शामिल होने का अनुमान है। वर्ष में दो बार आयोजित कराई जाने वाली इस परीक्षा का इंतजार काफी लंबे समय से अभ्यर्थियों के द्वारा किया जा रहा था। बोर्ड के द्वारा जारी नवीनतम अपडेट के आधार पर परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया 31 अक्टूबर से 24 नवंबर 2022 रखी गई है। अभ्यर्थी अपना आवेदन 24 नवंबर से पहले बोर्ड की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं। यहां पर हम परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए हिंदी भाषा पर आधारित प्रैक्टिस सेट लेकर आए हैं। जिसके माध्यम से अभ्यर्थी अपनी तैयारी को परख सकते हैं।
सीटेट परीक्षा में बेहतर परिणाम दिला सकते हैं हिंदी से जुड़े यह सवाल—Hindi Multiple Choice Questions For CTET Exam
1. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द- समुद्र का पर्यायवाची है?
(a) सरिता
(b) अर्णव
(c) मरीची
(d) जलद
Ans- b
2. निम्नलिखित में से आकाश का पर्यायवाची शब्द क्या है?
(a) अमिय
(b) शून्य
(c) गेह
(d) सोम
Ans- b
3. युद्ध करने की प्रबल इच्छा
(a) युयुत्सु
(b) युयुत्सा
(c) भीख
(d) युद्धी
Ans- b
4. ‘शायद मैं भी ।’ वाक्य है
(a) विधानवाचक
(b) संदेहवाचक
(c) संकेतवाचक
(d) इच्छार्थक
Ans- b
5. इनमें से कौन-सा विशेषण संज्ञा से नहीं बना है?
(a) लालची
(b) धार्मिक
(c) चचेरा
(d) बाहरी
Ans- d
6. क्रोध शान्ति भंग करने वाला ————- है।
(a) परोपकार
(b) उपकार
(c) मनोविकार
(d) प्रत्युपकार
Ans- c
7. यह काम मैं आप कर लूँगा” पंक्तियों में ‘आप’ है?
(a) संबंधवाचक सर्वनाम
(b) निजवाचक सर्वनाम
(c) निश्चयवाचक सर्वनाम
(d) पुरुषवाचक सर्वनाम
Ans- b
8. ‘विशेषण’ की सही परिभाषा है?
(a) सर्वनाम की विशेषता बताने वाला शब्द
(b) संज्ञा व सर्वनाम की विशेषता बताने वाला शब्द
(c) संज्ञा के स्थान पर प्रयुक्त होने वाला शब्द
(d) क्रिया की विशेषता बताने वाला शब्द उदाहरण
Ans- b
9. ‘कान कतरना’ मुहावरे का सही अर्थ कौन-सा है ?
(a) किसी बात से चौंकना
(b) चुगली करना
(c) हानि पहुँचाना
(d) धोखा, चकमा देना
Ans- d
10. ‘नेत्री’ शब्द का पुल्लिंग रूप है?
(a) नेता
(b) नेतृ
(c) नेतिन
(d) नेताइन
Ans- a
Read More:-
CTET 2022: ‘भाषा और चिंतन’ से जुड़े यह सवाल दिलाएंगे आपको CTET परीक्षा में बेहतर परिणाम!
उपरोक्त आर्टिकल में हमने हिंदी से जुड़े महत्वपूर्ण सवालों का अध्ययन किया। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) से जुड़ी नवीनतम अपडेट और प्रैक्टिस सेट प्राप्त करने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल के सदस्य बने, जॉइन लिंक नीचे दी गई है
-
Results1 year ago
RRB Group D Result 2022: खुशखबरी! जारी होने वाला है रेलवे ग्रुप ड़ी रिज़ल्ट, इतना रह सकता है कट-ऑफ
-
Uncategorized3 years ago
NCF-2005 Important Notes In Hindi || राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा 2005
-
Uncategorized3 years ago
Essay on Ramayana In Sanskrit || रामायण संस्कृत निबंध
-
RRB Group D1 year ago
RRB Group D Result: ग्रुप डी रिजल्ट को लेकर एक जरूरी सूचना, बोर्ड ने जारी किया पीईटी का शेड्यूल, यहां जाने
-
Uncategorized3 years ago
UP Lekhpal Exam 2021: ग्राम समाज और विकास के 50 महत्वपूर्ण प्रश्न
-
Uncategorized4 years ago
UP Lekhpal Free ebook Download PDF
-
CTET1 year ago
UP Teacher Vacancy 2023: योगी सरकार का तोहफा, 51 हजार शिक्षक भर्ती जल्द, CTET-UPTET क्वालीफाई को मिलेगी एंट्री
-
CTET9 months ago
CTET 2023: अगस्त में होने वाली सीटेट परीक्षा में देखने को मिल सकते हैं ‘भाषा एवं विचार’ से जुड़े कुछ ऐसे प्रश्न