Site icon Education Gyan

Google Top Searches 2022 By Indians: इस साल गूगल पर भारतीय लोगो ने क्या सबसे ज़्यादा सर्च किया? देखें रिपोर्ट

Google Top Searches in 2022 By Indians: जब भी हमें किसी चीज के बारे में जानकारी नहीं होती है तो हम उसे जानने के लिए गूगल पर सर्च करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि गूगल पर हर साल सबसे ज्यादा क्या सर्च किया जाता है। जिसकी लिस्ट गूगल हर साल जारी करता है आपको बता दें कि इस साल गूगल ने सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले की वर्ड की लिस्ट जारी कर दी है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि दुनिया भर में लोगों द्वारा गूगल पर सबसे ज्यादा आखिर क्या सर्च किया गया है। 

भारत मे सबसे ज्यादा क्या सर्च किया गया ?

अगर हम भारत की बात करें तो भारत में सबसे ज्यादा “इंडियन प्रीमियर लीग” (IPL) को लोगों द्वारा दर्ज किया गया है। जिसके बाद नंबर दो पर “कोविन वैक्सीन” को सर्च किया है। वही तीसरे नंबर पर हाल ही में हुए “फीफा वर्ल्ड कप” को भी काफी ज्यादा सर्च किया है। जिसके बाद चौथे नंबर पर “एशिया कप” सर्च किया गया जो कि हाल ही में आयोजित हुआ था जिसमें श्रीलंका ने पाकिस्तान को हराया था। वही पांचवे नंबर पर T20 वर्ल्ड कप जो कि हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में आयोजित किया गया था जिसमें  फाइनल खिताब इंग्लैंड ने जीता है। 

इसके अलावा “What is” सर्च की बात करें तो इसमें पहले नंबर पर ‘What is Agneepath Scheme’ को सर्च किया गया था जो कि इसी साल भारत सरकार ने इंडियन आर्मी के संबंध में लागू किया है। वही इसमें दूसरे नंबर पर रसिया और यूक्रेन के युद्ध के कारण “What is nato” को सर्च किया गया था। इसके अंतर्गत यह न्यूज़ ट्रेंडिंग पर थी कि क्या यूक्रेन नाटो को जॉइन करेगा। फिर नंबर तीन पर “What is NFT” को सर्च किया गया था, एनएफटी का फुल फॉर्म नॉन-फंजिबल टोकन है, इसे लोगों द्वारा भविष्य में इसकी वैल्यूएशन बनने की उम्मीद से परचेस किया जाता है। फिर इसके बाद लोगों ने “पीएफआई पॉपुलर फ्रंट इंडिया” सर्च किया, जिसे 2022 में बैन कर दिया गया था। इसके बाद पांचवें नंबर “what is the square root of 4” को सर्च किया गया। 

इसके अलावा, हाउ टू, मूवीस, नियर मी, स्पोर्ट्स इवेंट्स, पीयूपल, न्यूज़ इवेंट, रेसिपीज आदि कैटेगरी सर्च की जाने की पूरी लिस्ट नीचे दी गई है।

Search Category- How To 

Search Category- Movie

 Search Category- Near me

 Search Category- Sports Events

 Search Category- News Event

 Search Category- people

 Search Category- Recipe

ये भी पढ़ें-

CTET 2022: कुछ ही दिनों बाद आयोजित होने वाली सीटेट परीक्षा में पूछे जाने वाले ‘बाल विकास’ के महत्वपूर्ण प्रश्न

RRB Group D Result 2022: रेलवे ग्रुप ड़ी रिज़ल्ट बन कर तैयार, रेल मंत्रालय की मंज़ूरी का है इंतज़ार

Exit mobile version