Connect with us

CTET

CTET 2022: सीटेट परीक्षा में शामिल होने से पहले ‘हिंदी पेडागॉजी’ के इन सवालों का अध्ययन जरूर करें

Published

on

Advertisement

Hindi Pedagogy MCQ Test For CTET Exam: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के द्वारा आयोजित होने वाले केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है जल्द ही परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे गौरतलब है कि दिसंबर से जनवरी माह के बीच आयोजित होने वाली सीटेट परीक्षा का आयोजन ऑनलाइन मोड में देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। यहां पर हम सीटेट परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए नवीनतम परीक्षा पैटर्न के आधार पर नियमित रूप से प्रैक्टिस सेट शेयर करते आ रहे हैं इसी कड़ी में आज हिंदी भाषा शिक्षण शास्त्र पर आधारित कुछ ऐसे सवाल आपके लिए लेकर आए हैं जो की परीक्षा की दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण है।

CTET Exam Pedagogy Important Questions—केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा में पूछे जाने वाली हिंदी  पेडागॉजी के महत्वपूर्ण प्रश्न

1. प्रथम भाषा अर्जन के लिए कौन-सा सही है?

A. यह प्राकृतिक रूप से अर्जित की जाती है।

Advertisement

B. इसके लिए प्रशिक्षण की आवश्यकता है।

C. इसके लिए औपचारिक निर्देश की आवश्यकता है।

D. यह बच्चे के सचेत प्रयासों के पश्चात अर्जित होती है।

Ans- A  

2. ‘निकटस्थ विकास का क्षेत्र’ शब्दावली किससे संबंधित है?

A. सामाजिक- सांस्कृतिक सिद्धान्त

B. संज्ञानात्मक विकास का सिद्धान्त

C. व्यवहारवादी उपागम

D. मनोविश्लेषित सिद्धान्त

Ans- A 

3. ‘निपुण भारत अभियान’ का उद्देश्य है कि बच्चे पठन तथा लेखन में निपुणता अवश्य प्राप्त कर लें, जब  बच्चे …………..

A. विद्यालय में प्रवेश करें

B. कक्षा 3 में पहुंच जाएँ

C. कक्षा 6 में प्रवेश करें

D. कक्षा 8 में पहुँच जाएँ.

Advertisement

Ans- B 

4. भाषा में ध्वनि की सबसे छोटी अर्थपूर्ण इकाई ………….. है?

A. रूप विधान (मॉफ़म)

B. वर्ण संकेत

C. स्वनिम

D. वाक्य विन्यास

Ans- C

5. जब शिशु 2-3 महीनों की आयु में स्वर ध्वनियों को बोलने में सक्षम हो जाते हैं उस अवस्था को क्या कहते हैं?

A. बबलाना

B. किलकना (कूइंग)

C. एक शब्दीय बुदबुदाना 

D. रूप विधान (मॉफ़म)

Ans- B

6. कबीर छः भिन्न भाषाओं में प्रवाह के साथ बोलता है। यह भाषायी योग्यता उसे ………….. बनाती है।

A. द्विभाषी वक्ता

B. बहुभाषी

C. एकभाषीय वक्ता

D. भाषा विद्

Advertisement

Ans- B

7. पियाजे के अनुसार बच्चे के समग्र बौद्धिक विकास के लिए ……………..

A. भाषा की कोई भूमिका नहीं है।

B. भाषा सबसे महत्वपूर्ण पहलू है।

C. भाषा मात्र एक पहलू है।

D. भाषा विकास का अंग नहीं है।

Ans- B

8. चॉम्सकी की पारिभाषिक शब्दावली सहजता योग्यता को किस रूप में समझा जा सकता है?

A. भाषा अर्जन उपकरण

B. सक्रिय अनुकूलन

C. वास्तविक अधिगम 

D. सामाजिक अधिगम

Ans- A 

9. प्रथम भाषा अर्जन क्या है?

A. शिक्षार्थी के सचेत प्रयास हैं।

B. विद्यालय की प्रमुख गतिविधि है।

C. प्रशिक्षण के द्वारा होती है।

D. प्राकृतिक प्रक्रिया है।

Advertisement

Ans- D 

10. ऐसा कक्षा जहाँ बच्चे अपनी मातृभाषा से शुरुआत करते हैं। तथा उसके बाद उन्हें अतिरिक्त भाषाओं का शिक्षण दिया जाता है, वह क्या कहलाती है?

A. द्विभाषी कक्षा

B. बुनियादी कक्षा

C. मानवीय उपागम

D. बहुभाषिक कक्षा

Ans- D 

11. किसी एक विचार को औपचारिक तरीके से संप्रेषित किया जाता है, फिर उसी विचार को अनौपचारिक तरीके से संप्रेषित किया जाता है,

एकभाषिक वक्ता की इस स्थिति को क्या कहेंगे?

A. समाज भाषा विज्ञान

B. कोड बदलना (कोड स्विचिंग)

C. कोड मिलाना (कोड मिक्सिंग)

D. बोलियाँ

Ans- B

12. नॉम चॉमस्की समर्थन करते हैं कि …………..

A. बच्चे द्रुतगति से भाषा अर्जित करते हैं।

B. सभी संस्कृतियों में भाषा अधिगम का प्रतिरूप अधिकांशतः एक जैसा है।

C. भाषा का विकास अधिकांश बच्चों में समान आयु के आस-पास  होता है।

Advertisement

D. भाषा केवल सीखी जाती है, यह अर्जित नहीं की जाती है।

Ans- B

13. नॉम चॉमस्की के सिद्धान्त के अनुसार हम सभी इस सहजात समझ के साथ जन्म लेते हैं कि भाषा कैसे कार्य करती है।

A. संकेत भाषा

B. सार्वभौमिक व्याकरण

C. बुनियादी शिक्षा

D. व्यावहारिक विज्ञान

Ans-  B

14. बहुभाषिक शिक्षा एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें शिक्षार्थी विद्यालय में अतिरिक्त भाषा सीखने से पहले ……… से शुरुआत करते हैं-

A. अपनी मातृभाषा

B. द्वितीय भाषा

C. संकेत भाषा

D. वह भाषाओं

Ans- A

15. द्वितीय भाषा के शिक्षणशास्त्रीय अभ्यास में …………… के द्वारा संरचना को बेहतर तरीके से आत्मसात किया जाता है।

A. सामान्यतः प्रयोग होने वाले वाक्य विन्यासों के अभ्यास तथा पुनरावृत्ति (दोहराब)

B. रोचक विषय सामग्री के साथ अर्थपूर्ण अंतः क्रिया

C. भाषा के अर्थपूर्ण अंतरण

Advertisement

D. अवलोकन तथा सहायता देने

Ans- B

ये भी पढे :-

CTET NPE 2020 MCQ: पिछले वर्ष पूछे गए थे ‘राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020’ से जुड़े 1 से 2 सवाल यहां पढ़े संभावित प्रश्न!

CTET 2022: ‘हिंदी पेडागॉजी’ के इन सवालों से करें सीटेट परीक्षा की फाइनल तैयारी!

यहां पर हमने दिसंबर में आयोजित होने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए‘हिंदी पेडागॉजी से संबंधित महत्वपूर्ण सवालों (Hindi Pedagogy MCQ Test For CTET Exam) का अध्ययन किया। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) से जुड़ी नवीनतम अपडेट और प्रैक्टिस सेट प्राप्त करने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल के सदस्य बने, जॉइन लिंक नीचे दी गई है

Advertisement

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *