CTET 2023: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा में पूछे जाने वाले ‘शिक्षक सहायक सामग्री’ पर आधारित 15 महत्वपूर्ण प्रश्न

Teaching Aids MCQ For CTET Exam: वर्तमान में केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है, जो कि 7 फरवरी 2023 तक जारी रहेगा। जिसमें देश भर से अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। यदि आप भी इस परीक्षा में सम्मिलित होने जा रहे हैं, तो यहां पर हम आपके लिए शिक्षक सहायक सामग्री (Teaching Aids ) पर आधारित 15 महत्वपूर्ण प्रश्न लेकर आए हैं। जिसका अध्ययन आपको परीक्षा में शामिल होने से पूर्व एक बार अवश्य कर लेना चाहिए।

सीटेट परीक्षा में पूछे जा सकते हैं शिक्षक सहायक सामग्री से जुड़े यह प्रश्न— CTET Exam Teaching Aids Related Questions

1. एडवांस ऑर्गेनाइजर मॉडल के प्रवर्तक कौन थे?

A. गिलफोर्ड

B. सिंपसन

C. आसुबेल

D. स्टालुरो

Ans- C 

2. संख्यात्मक आंकड़े प्रस्तुत करने का सर्वोत्तम साधन है?

A. मानचित्र

B. ग्राफ

C. रेखा चित्र

D. स्लाइड

Ans- B 

3. शिक्षण सहायक सामग्री का उपयोग करना चाहिए?

A. साध्य के रूप में

B. साधन के रूप में

C. दोनों रूपों में

D. किसी भी रूप में नहीं

Ans- B 

4. वैज्ञानिक सिद्धांत स्पष्ट करने के लिए साधारण सामग्री से तैयार उपकरण कहलाता है

A. दृश्य उपकरण

B. श्रव्य उपकरण

C. मॉडल

D. आशुरचित उपकरण

Ans- D 

5. जादू की लालटेन है

A. श्रव्य उपकरण

B. दृश्य उपकरण

C. दृश्य श्रव्य उपकरण

D. उपरोक्त सभी

Ans- B 

6. दृश्य सामग्री के प्रयोग से उद्देश्य की प्राप्ति होती है?

A. ज्ञानात्मक

B. भावात्मक

C. क्रियात्मक

D. उपरोक्त सभी

Ans- A 

7. श्रव्य दृश्य उपकरण टेलीविजन का आविष्कार करता है?

A. एस केलर

B. जे एल बेयर्ड

C. एस एल प्रेसी

D. नेपर

Ans- B 

8. ऑडियो ट्यूटोरियल प्रणाली प्रवर्तक है?

A. फ्रेंड एस स्केलर

B. एडगर डेल

C. पोस्टलीथवेट

D. मॉरीसन

Ans- C 

9. रेखीय अभिक्रमित अनुदेशन के प्रवर्तक हैं?

A. बीएफ स्किनर

B. नॉर्मल ए क्राउडर 

C. थॉमस एफ गिलबर्ट

D. थार्नडाइक

Ans- A 

10. एक अध्यापक श्रव्य दृश्य शिक्षण सामग्री के प्रयोग से अपने अध्यापन को

A. सरल बनाता है

B. रोचक बनाता है

C. प्रासंगिक बनाता है

D. मनोरंजक बनाता है

Ans- B 

11. प्रदर्शन सामग्री में पहला महत्व किसका है?

A. सिनेमा

B. प्रत्यक्ष वस्तु 

C. रेडियो

D. एपिस्कोप

Ans- B 

12. श्यामपट्ट का प्रयोग होता है

A. पाठ योजना की रूपरेखा लिखते समय

B. गृह कार्य देने में

C. कठिन शब्दों को व्यक्त करने में

D. उपरोक्त सभी

Ans- D 

13. दृश्य श्रव्य सामग्री के प्रयोग के संबंध में निम्न में से कौन सा आधार सर्वाधिक महत्वपूर्ण है?

A. ज्ञानेंद्रियों का संबंधित ज्ञान से साक्षात्कार

B. आकर्षक व रुचि पूर्ण स्पष्टीकरण

C. कम समय में ज्यादा ज्ञान

D. अध्यापक को ज्ञान स्पष्ट करने में सहायक

Ans- A 

14. स्मृति में सर्वाधिक समय तक रहती है

A. सुनी हुई

B. देखी और सुनी हुई

C. देखी हुई

D. पढ़ी हुई

Ans- B 

15. निम्न में से कौन एक अनुदेशात्मक सामग्री नहीं है?

A. ऑडियो पॉडकास्ट

B. मुद्रित अध्ययन दिशा निर्देश

C. ओवरहेड प्रोजेक्टर

D. यूट्यूब वीडियो

Ans- C 

Read More:-

CTET 2022-23: पर्यावरण के अंतर्गत ‘पौधों’ पर आधारित कुछ ऐसे प्रश्न जो अगली शिफ्ट में पूछे जा सकते हैं अभी पढ़ें!

CTET Theory MCQ: सीटेट परीक्षा की प्रत्येक शिफ्ट में पूछे जा रहे हैं ‘जीन पियाजे और कोहलबर्ग’ के सिद्धांत से जुड़े सवाल अभी पढ़े

यहाँ हमने आगामी सीटीईटी परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थीयो के लिए शिक्षण सहायक सामग्री से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (Teaching Aids MCQ For CTET Exam) विषय के महत्वपूर्ण सवालों का अध्ययन किया है CTET सहित सभी शिक्षक पात्रता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए आप हारे TELEGRAM CHANNEL के सदस्य जरूर बने Join Link नीचे दी गई है?

Join us on Telegram

Leave a Comment