Connect with us

UPSSSC PET

UPSSSC PET EXAM 2022: विज्ञान के यह सवाल प्रारंभिक परीक्षा में आपको बेहतर परिणाम दिलाएंगे, अवश्य पढ़ें

Published

on

 UPSSSC PET Science MCQ in Hindi: 15 व 16 अक्टूबर को आयोजित होने वाली  प्रारंभिक आहर्ता परीक्षा जो कि उत्तर प्रदेश के समूह ‘ग’ के लिए अनिवार्य है, जिसमे इस वर्ष आवेदकों की संख्या मे रिकॉर्ड तोड़ इजाफा हुआ है  इस साल 37 लाख अभ्यर्थियों ने पीईटी परीक्षा के लिए आवेदन दिए हैं। अगर आप भी इस परीक्षा में हिस्सा लेने वाले हैं तो आपको परीक्षा के सिलेबस को समय रहते पूर्ण कर लेना चाहिए ताकि समय से रिवीजन किया जा सके।

इसी को ध्यान में रखते हुए हम टीईटी परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए रोजाना परीक्षा के पाठ्यक्रम को ध्यान में रखते हुए विभिन्न विषयों के प्रैक्टिस सेट उपलब्ध करा रहे हैं इसी श्रंखला में आज  हमने अभ्यर्थियों के लिए विज्ञान से जुड़े बेहद रोचक सवाल दिए हुए है। जिनके अध्ययन से आपको परीक्षा मे बेहतर तैयारी मे सहयोग प्राप्त होगा, अतः इन सवालों को अपनी बेहतर तैयारी के लिए एक नजर अवश्य पढ़े। 

विज्ञान के ऐसे संभावित सवाल परीक्षा मे पूछे जा सकते है, अभी पढ़े- Science Expected Questions For PET Exam 2022

1. एथिल एल्कोहल में निम्न को मिलाकर पीने के अयोग्य बनाया जाता है –

(a) पोटेशियम साइनाइड

(b) मेथेनॉल एवं पिरीडीन 

(c) एसिटिक अम्ल एवं पिरीडीन

(d) नैपथेलीन

Ans- b 

2. निम्न में से कौन सुमेलित है –

   सूची-I                                   सूची-II

(A) बायोगैस                            कीटनाशी

(B) इलेक्ट्रो कार्डियाग्राफी           हृदय विकार

(C) डी. डी. टी.                          गोवर

(D) निकोटिन                            तम्बाकू

कूट:

(a) A, B एवं D

(b) B, C एवं D

(c) B एवं C 

(d) B एवं D

Ans- d 

3. निम्नलिखित में से कौन-सा रसायन फल पकाने में सहायता करता है?

(a) एथेफॉन

(b) एट्रालिन

(c) आइसोप्रोटूरॉन

(d) मैलेथियान

Ans- a 

4. हाइड्रोकार्बनों के अणुभारों के बढ़ते अनुक्रम के अनुसार निम्नलिखित में से कौन-सा सही क्रम है?

(a) मेथेन, एथेन, प्रोपेन और ब्यूटेन

(b) प्रोपेन, ब्यूटेन, एथेन और मेथेन 

(c) ब्यूटेन, एथेन, प्रोपेन और मेथेन

(d) ब्यूटेन, प्रोपेन, एथेन और मेथेन

Ans- d 

5. शहद का प्रमुख घटक है –

(a) ग्लूकोस (द्राक्षशर्करा)

(b) सुक्रोस (इक्षुशर्करा )

(c) माल्टोस (यवशर्करा )

(d) फ्रक्टोस (फलशर्करा )

Ans- d

6. एस्पिरिन है –

(a) प्रतिजैविक 

(b) एण्टीपायरेटिक

(c) शमक

(d) उपरोक्त में कोई नहीं

Ans- b 

7. प्राचीन काल में दही जमाने की प्रक्रिया में निम्न जीव की आवश्यकता होती है

(a) जीवाणु

(b) विषाणु 

(c) कवक

(d) प्रोटोजोवा

Ans- a  

8. निम्नलिखित कार्बनिक पदार्थों में से कौन-सा प्रकृति में सर्वाधिक प्रचुरता में पाया जाता है?

(a) ग्लूकोस

(b) सेल्सूलोस

(c) फ्रक्टोस

(d) सुक्रोस

Ans- b 

9. रडेन्टीसाइड वह रासायन है जिसका प्रयोग किया जाता है, नियंत्रण करने के लिए:-

(a) चमगादड़ों का

(b) बंदरों का

(c) चूहों का

(d) खरगोशों का

Ans- c

10. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए

    सूची-I                          सूची-II

A. लेक्टिक अम्ल             1. नींबू

B. एसीटिक अम्ल            2. दुर्गन्धयुक्त मक्खन

C. साइट्रिक अम्ल            3. दूध

D. ब्यूटाइरिक अम्ल         4. सिरका

कूट:

      A   B  C  D

(a)  1   4   3  2

(b)  3   1   4  2  

(c)   2  3   4  1

(d)   3  4  1   2

Ans- d 

11.फोटोग्राफी में कौन-सा अम्ल प्रयोग किया जाता है –

(a) फॉर्मिक अम्ल 

(b) ऑक्जेलिक अम्ल

(c) साइट्रिक अम्ल

(d) एसीटिक अम्ल

Ans- b 

12. प्रमुख वायु प्रदूषक का एक उदाहरण है –

(a) ऑक्सीजन

(b) हीलियम

(c) कार्बन मोनो ऑक्साइड 

(d) कार्बन डाईऑक्साइड

Ans- c 

13. माचिस बनाने में निम्न मुख्य वस्तुओं (एलीमेंट्स) में से किसका प्रयोग किया जाता है?

(a) ग्रेफाइट

(b) फॉस्फोरस

(c) सिलिकॉन

(d) सोडियम

Ans- b 

14. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए

    सूची-I                         सूची-II

A. मॉरफीन                  1. एंटीसेप्टिक

B. सोडियम                  2. मिश्रधातु

C. बोरिक अम्ल             3. ऐनालजेसिक

D. जर्मन सिल्वर            4. किरोसिन तेल

कूट:

      A  B  C  D

(a)  4   3  1   2

(b)  2   4  3   1

(c)  3   1  4   2

(d)  3   4  1   2 

Ans- d

15. पराध्वनिक जेट प्रदूषण पैदा करता है, पतला करके –

(a) O3 परत को

(b) O2 परत को

(c) SO2 परत को

(d) CO2 परत को

Ans- a 

Read More

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

UPSSSC PET

UPSSSC PET Answer Key 2022: PET उम्मीदवारों को देना होगा आंसर कीं पर आपत्ति शुल्क, 22 दिसंबर तक खुली है ऑब्जेक्शन विंडो

Published

on

By

UPSSSC PET Answer KEY Objection Window 2022: उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा 15 और 16 अक्टूबर 2022 को आयोजित की गई थी। परीक्षा में सम्मिलित हुए अभ्यर्थियों द्वारा परीक्षा के परिणाम जारी होने की प्रतीक्षा की जा रही है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने हाल ही में अभ्यर्थियों के लिए आंसर की पर आपत्ति करने का अवसर दिया है, इसकी सूचना आयोग ने एक नोटिफिकेशन के तहत घोषित की है। जो अभ्यर्थी आंसर की से असंतुष्ट है तो वह आंसर की से संबंधित अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। आपको बता दें कि आयोग  द्वारा परीक्षा के कुछ ही दिन के पश्चात परीक्षा की आंसर की जारी कर दी गई थी। 

इस तारीख़ तक दर्ज कर सकते है आपत्ति

यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा 20 अक्टूबर को परीक्षा की आंसर की जारी की गई थी तब आयोग ने अभ्यर्थी को आंसर की पर ऑब्जेक्शन दर्ज करने का अवसर नहीं दिया था। आयोग ने अब यह मौका नोटिफिकेशन जारी कर दिया है तथा इससे संबंधित ऑब्जेक्शन विंडो ओपन की गई है। आयोग ने अभ्यर्थियों को आपत्तियां दर्ज कराने के लिए 22 दिसंबर तक का समय दिया है। अतः सभी अभ्यर्थियों को यह सलाह दी जाती है कि वे 22 दिसंबर 2022 से पूर्व अपनी आपत्तियां दर्ज करवा ले। 

UPSSSC PET परीक्षा के इन सवालो पर है विवाद

परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों ने प्रश्न पत्र को औसत बताया था, उनके अनुसार सामान्य अध्ययन से संबंधित प्रश्न सामान्य ही रहे थे, परंतु  गणित विषय में डाटा इंटरफ़ेस तथा ग्राफ से संबंधित पूछे गए प्रश्न काफी जटिल थे। विज्ञान के सवाल भी औसत दर्जे के ही थे।

प्रश्नपत्रिका क्रमांक 1073951 मे प्रदर्शित प्रश्न संख्या 7 मे यह सवाल था कि भारत के प्रथम अमृत सरोवर का उद्घाटन किस राज्य में किया गया। वही इसी पेपर के प्रश्न क्रमांक 13 मे यह पूछा गया था कि राजस्थान का सफेद शहर किस राज्य को कहा जाता है। ओमान की राजधानी का नाम, हाल ही में भारत के किस राज्य में यूरेनियम खान भंडार पाए गए आदि प्रश्नों का समावेश था। वही इसके अलावा इतिहास, भारतीय संविधान और लोक प्रशासन,  अर्थव्यवस्था, राष्ट्रीय आंदोलन, भूगोल, सामान्य विज्ञान, प्राथमिक अंकगणित, ताकि विचार आदि पर आधारित प्रश्न परीक्षा में पूछे गए थे। 

इतने अभ्यर्थियों ने दी थी परीक्षा

उत्तर प्रदेश राज्य के सरकारी विभागों में समूह के रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए अनिवार्य यूपी पीईटी परीक्षा आयोजित की जाती है। इस वर्ष यह परीक्षा 15 व 16 अक्टूबर 2022 को आयोजित की गई थी। उत्तर प्रदेश प्रारंभिक परीक्षा में सम्मिलित होने वाले आवेदकों की संख्या 37 लाख के करीब थी। जिसमें से 67% अभ्यर्थी ही इस परीक्षा मे सम्मिलित हुए थे, यानि परीक्षा मे 33% उम्मीदवारो ने परीक्षा छोड़ दी थी। कुल 25,11,968 अभ्यर्थी ही परीक्षा हाल मे पहुचे थे।

IMPORTANT LINKS-

UPSSSC PET Objection Window LinkClick Here
UPSSSC PET Official WebsiteClick Here
Go To Home PageClick Here

ये भी पढ़ें-

CTET 2022: मनोवैज्ञानिक के द्वारा दिए गए सिद्धांत से जुड़े कुछ ऐसे सवाल जो आगामी सीटेट परीक्षा में पूछे जा सकते हैं अभी पढ़ें!

CTET 2022: क्या आप बता सकते हैं ‘गणित पेडागोजी’ के इन सवालो के सही जबाव!

Continue Reading

UPSSSC PET

UPSSSC PET: योगी सरकार का तोहफा, नए साल में PET परीक्षा के जरिए होगी बंपर भर्ती

Published

on

By

UPSSSC PET Group C bharti 2023: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा इस साल दूसरी बार PET यानी उत्तर प्रदेश प्रारंभिक पात्रता परीक्षा का आयोजन 15 व 16 अक्टूबर 2022 को किया जा चुका है. जिसका परीक्षा परिणाम अभी आना बाकी है. उत्तर प्रदेश की योगी सरकार नए साल में PET परीक्षा के स्कोर कार्ड के आधार पर प्रदेश के विभिन्न सरकारी विभागों में रक्त समूह “ग” की बंपर भर्तियां करने वाली है. 

दरअसल प्रदेश सरकार द्वारा ग्रुप सी के पदों पर निकलने वाली भर्तियों में शामिल होने के लिए उम्मीदवार को PET परीक्षा पास करना जरूरी है, साल 2022 में  यूपीएसएसएससी द्वारा दूसरी बार PET परीक्षा का आयोजन किया गया था, दो बार आयोजित इस परीक्षा में 50 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए है.

यूपी लेखपाल सहित इन पदों पर होगी भर्ती

पीईटी परीक्षा में शामिल हुए लाखों अभ्यर्थी इस समय पीईटी परीक्षा परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. क्योंकि नए साल में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रदेश की युवाओं को हजारों पदों पर भर्ती का तोहफा देने जा रही है. अमर उजाला की रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर प्रदेश सरकार के राजस्व विभाग में हुए प्रमोशन के चलते तकरीबन चार हजार पद खाली हो चुके हैं इसके साथ ही पहले से रिक्त पदों को भी मिला लें तो 4500 से अधिक लेखपाल के पदों पर भर्ती की आवश्यकता है. 

पिछली बार पीईटी के अंकों के आधार पर लेखपाल मुख्य परीक्षा में अभ्यर्थियों को शामिल होने का मौका दिया गया था. बात करें बीते कट-ऑफ की तो यूपी लेखपाल मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए कट-ऑफ सामान्य केटेगरी 62.96, ओबीसी 61.80,  एससी/ एसटी 44.71 था. बता दें कि साल 2021 में 8085 लेखपाल के पदों पर भर्ती निकाली गई थी.

नए साल के साथ ही प्रदेश में साल 2024 में आयोजित होने वाले लोकसभा चुनाव की सरगर्मी तेज हो जाएगी, जिसके चलते योगी सरकार द्वारा मिशन मोड में भर्तियों का आयोजन करने की खबरें मीडिया रिपोर्ट्स में छाई हुई है, प्रदेश सरकार पीईटी परीक्षा के जरिए सहायक (कनिष्ठ) /सहायक (वरिष्ठ) पूर्ति निरीक्षक, गन्ना पर्यवेकक्षक, लिपिक / क्लर्क आशुलिपिक, कानूनगो ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी, Lower PCS के पद, राजस्व लेखपाल/चकबंदी लेखपाल, लैब टेक्निशियन, सहायक लेखाकार, कृषि सहायक, आबकारी सिपाही, अनुदेशक आदि के पदों पर भर्ती की जाएगी.

UP PET Result Date-

15 व 16 अक्टूबर 2022 को आयोजित की गई यूपी PET परीक्षा में लाखो अभ्यर्थी शामिल हुए थे. अभ्यर्थी अपने परीक्षा परिणाम जारी होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा हाल ही में 27 अक्टूबर 2022 को खत्म हो रहे PET सर्टिफिकेट की वैधता को 8 जनवरी 2023 तक बढ़ा दिया गया है. ऐसे में संभावना है कि अक्टूबर में आयोजित पीटी परीक्षा का रिजल्ट अभी जारी होने में समय लग सकता है. फिलहाल चयन बोर्ड की ओर से परीक्षा परिणाम को लेकर कोई भी अपडेट जारी नहीं किया गया है पीईटी परीक्षा परिणाम के लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर नजर बनाए रखना चाहिए.

Read More:

CTET Sanskrit Pedagogy: कुछ ही दिनों बाद होने वाली सीटेट परीक्षा में पूछे जा सकते हैं ‘संस्कृत पेडागॉजी’ के कुछ ऐसे प्रश्न!

CTET Exam 2022: ‘हिंदी पेडागोजी’ के इन सवालों को परीक्षा में शामिल होने से पहले एक बार जरूर पढ़ें!

Continue Reading

UPSSSC PET

UPSSSC PET 2022: एग्जाम सेंटर में जाने से पहले पढ़ें ‘India Rank In all Index’ से जुड़े इन सवालों को!

Published

on

UP PET 2022 MCQ on India Rank In all Index

UP PET 2022 MCQ on India Rank In all Index: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित की जा रही उत्तर प्रदेश प्रारंभिक परीक्षाका आयोजन 15 और 16 अक्टूबर 2022 को उत्तर प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर ऑफलाइन मोड में किया जाएगा बता दें कि इस परीक्षा के लिए 37 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने आवेदन किया है ऐसे में अभ्यर्थियों के मध्य प्रतिस्पर्धा कड़ी रहने वाली है। विद्यार्थी जो आने वाले दिनों में इस परीक्षा को देने वाले हैं उनके लिए इस आर्टिकल में हम वर्ष 2022 के महत्वपूर्ण सूचकांक से जुड़े कुछ ऐसे सवाल लेकर आए हैं जो की परीक्षा की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है इन प्रश्नों का अध्ययन अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होने से पहले अवश्य कर लेना चाहिए।

वर्ष 2022 के सभी महत्वपूर्ण सूचकांक से जुड़े परीक्षा में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण प्रश्न—India Rank In all Index Related Questions For UPSSSC PET 2022

Q1. सतत विकास लक्ष्य सूचकांक 2022 में भारत का कौन सा स्थान है?

(a) 115वां 

(b) 120वां 

(c) 121वां 

(d) 124वां 

Ans- c 

Q2. वैश्विक लैंगिक अंतराल रिपोर्ट 2022 में भारत को कौन सा स्थान मिला?

(a) 135वां 

(b) 132वां 

(c) 142वां 

(d) 150वां 

Ans- a

Q3. संयुक्त राष्ट्र मानव विकास सूचकांक 2022 में भारत को कौन सा स्थान मिला?

(a) 125वां

(b) 129वां

(c) 132वां

(d) 140वां

Ans- c

Q4. ग्लोबल लिवेबिलिटी इंडेक्स 2022 में प्रथम स्थान पर कौन सा शहर है?

(a) वियना, ऑस्ट्रिया

(b) कोपेनहेगन, डेनमार्क

(c) नई दिल्ली

(d) मुंबई

Ans- a

Q5. आर्थिक स्वतंत्रता सूचकांक 2022 में भारत को कौनसा स्थान मिला?

(a) 125वां

(b) 131वां

(c) 132वां

(d) 135वां

Ans- b

Q6. वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता सूचकांक 2022 में भारत को कौन सा स्थान मिला?

(a) 27वां

(b) 31वां

(c) 34वां

(d) 37वां

Ans- d 

Q7. अंकटाड (UNCTAD) द्वारा जारी विश्व निवेश रिपोर्ट, 2022 में भारत कौन से स्थान पर है?

(a) 6वें

(b) 7वें

(c) 8वें

(d) 10वें

Ans- b

Q8. विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक 2022 में भारत को कौन सा स्थान है?

(a) 144वां

(b) 132वां

(c) 142वां

(d) 150वां

Ans- d 

Q9. विश्व प्रसन्नता रिपोर्ट, 2022 में भारत को कौन सा स्थान मिला?

(a) 136वां

(b) 124वां

(c) 142वां

(d) 102वां

Ans- a

Q10. वैश्विक शांति सूचकांक 2022 में भारत को कौन सा स्थान मिला?

(a) 110वां

(b) 124वां

(c) 135वां

(d) 150वां

Ans- c

Q11. वैश्विक आतंकवाद सूचकांक, 2022 में भारत को कौन सा स्थान ?

(a) 10वां

(b) 11वां

(c) 12वां

(d) 15वां

Ans- c 

Q12. पर्यावरण प्रदर्शन सूचकांक 2022 में भारत का कौन सा स्थान है?

(a) 155वां

(b) 162वां

(c) 170वां

(d) 180वां

Ans- d 

Q13. अंतरराष्ट्रीय बौद्धिक संपदा सूचकांक, 2022 भारत कौन से स्थान पर रहा?

(a) 40वें 

(b) 42वें 

(c) 43वें 

(d) 45वें 

Ans- c 

Q14. विश्व वायु शक्ति सूचकांक 2022 में भारतीय वायुसेना को कौन सा स्थान मिला?

(a) दूसरा

(b) तीसरा

(c) चौथा

(d) पांचवा

Ans- b 

Q15. यात्रा और पर्यटन विकास सूचकांक 2021 में भारत को कौन सा स्थान मिला?

(a) 54वां 

(b) 62वां 

(c) 70वां 

(d) 80वां 

Ans- a

Read More:- 

UPSSSC PET: भारत के प्रमुख पर्व त्यौहार एवं मेले से जुड़े इन सवालों को परीक्षा हॉल में जाने से पहले जरूर पढ़ें!

UPSSSC PET: उत्तर प्रदेश में होने वाली PET परीक्षा देने जा रहे हैं तो, मंदिरों से जुड़े इन सवालों को जरूर पढ़ कर जावे

Continue Reading

Trending