Connect with us

Uncategorized

Child Development and Pedagogy Notes for REET Exam 2021

Published

on

Advertisement

Child Development and Pedagogy NOTES for REET Exam- बाल विकास शिक्षा शास्त्र 

REET (Rajasthan Eligibility Examination for Teacher) परीक्षा मे CDP (बाल विकास शिक्षा शास्त्र) एक बहुत ही महत्वपूर्ण विषय है जिससे पेपर -1 और पेपर – 2 मे 30-30 प्रश्न पुछे जाते है जिनके 30-30 अंक निर्धारित है। इसीलिए REET परीक्षा को पास करने मे CDP विषय पर पकड़ बहुत ही आवश्यक है। बाल विकास शिक्षा शास्त्र वेसे तो एक आसान सा विषय है परंतु परीक्षा मे इससे प्रश्न घूमा फिरा कर पुछे जाते है जिससे अभ्यर्थी को प्रश्न को हल करने मे कठिनाई होती है।

इस आर्टिक्ल मे हम REET परीक्षा 2021 हेतु बाल विकास से संबंधित महत्वपूर्ण परिभाषा का अध्ययन करेगे जो आपको आगामी REET परीक्षा मे पुछे जाने वाले CDP (बाल विकास शिक्षा शास्त्र) को समझने मे हेल्प करेंगा।

Child Development and Pedagogy Notes for REET Exam-

बाल विकास एवं इससे संबंधित महत्वपूर्ण परिभाषाएं

बाल विकास(child development):

बाल विकास क्या है? –  बच्चे के जन्म से लेकर किशोरावस्था के अंत तक उनमें होने वाले जैविक और मनोवैज्ञानिक परिवर्तनो को बाल विकास (या बच्चे का विकास),कहते हैं।” प्रत्येक बच्चे के विकास की विभिन्न अवस्थाएं होती हैं। इन्हीं अवस्थाओं में बच्चों का निश्चित विकास होता है। इसी सीमा का ध्यान रखते हुए विकास को निम्नलिखित वर्णों में विभाजित करने का प्रयास किया गया है।

Advertisement
    1. गर्भावस्था –  गर्भाधान से जन्म तक।
    2. शैशवावस्था – जन्म से 5 वर्ष तक।
    3. बाल्यावस्था- 5 वर्ष से 12 वर्ष तक।
    4. किशोरावस्था-  12 से 18 वर्ष तक।
    5. युवावस्था-  18 से 25 वर्ष तक।
    6. प्रौढ़ावस्था-  25 से 55 वर्ष तक।
    7. वृद्धावस्था –  55 वर्ष से मृत्यु तक।

परिभाषाएं(Definition):

 शैशवावस्था,  बाल्यावस्था एवं किशोर अवस्था से संबंधित विभिन्न विद्वानों द्वारा दी गई महत्वपूर्ण परिभाषाएं।

1.शैशवावस्था(0-5 वर्ष) से संबंधित महत्वपूर्ण परिभाषाएं (Important definitions related to infancy (0-5 years)

फ्राइड के अनुसार : ” बालक को जो बनना होता है वह प्रारंभिक 4 से 5 वर्षों में बन जाता है”

वैलेंटाइन  के अनुसार : “शैशवावस्था को सीखने का आदर्श काल कहा है”

वाटसन के अनुसार : “शैशवावस्था में जो सीखने की सीमा तथा सीखने की तीव्रता है वह और किसी अन्य अवस्था में बहुत तीव्र होती है”

क्रो एवं क्रो के अनुसार :  “बीसवीं शताब्दी को बालक की शताब्दी कहां है “

थार्नडाइक के अनुसार : “3-6वर्ष का बालक  अर्धस्वप्न में रहता है”

2.बाल्यावस्था(6-12 वर्ष)  से संबंधित महत्वपूर्ण परिभाषाएं (Important definitions related to childhood (6-12 years)):
कोल एवं ब्रस  के अनुसार: ” बाल्यावस्था संवेगात्मक विकास का अनोखा काल है”रॉस के अनुसार : ” बाल्यावस्था  को मिथ्या परिपक्वता कहां है”

किलपैट्रिक के अनुसार : ” बाल्यावस्था प्रतिद्वदात्मक अवस्था है”

 फ्राइड के अनुसार : “बाल्यावस्था जीवन निर्माण का काल है”

3. किशोरावस्था(12-18 वर्ष) से संबंधित महत्वपूर्ण परिभाषाएं (Important definitions related to adolescence (12-18 years)):
किलपैट्रिक के अनुसार: ” इसमें कोई मतभेद नहीं है कि किशोरावस्था जीवन का सबसे कठिन काल है” वैलेंटाइन के अनुसार ; ” किशोरावस्था अपराध प्रवृति का नाजुक समय है”

रॉस  के अनुसार : ” किशोरावस्था शैशवावस्था की पुनरावृत्ति है”

कॉल सैनिक के अनुसार : ” किशोर अवस्था में किशोर प्रौढ़ को अपने मार्ग में बाधक मानते हैं”

स्टेनले हॉल के अनुसार : ” किशोरावस्था  को बड़े संघर्ष, तनाव तथा आंधी तूफान की अवस्था कहा जाता है”

Types of Child Development:

इस समय अधिकतर विद्वान मानव विकास का अध्ययन निम्नलिखित चार अवस्थाओं के अंतर्गत करते हैं.

1.शैशवावस्था –  जन्म से 6 वर्ष तक

2.बाल्यावस्था – 6 से 12 वर्ष तक

3.किशोरावस्था –  12 से 18 वर्ष तक

Advertisement

4.प्रौढ़ावस्था  –  18 से मृत्यु तक

1.शैशवावस्था(जन्म से 6 वर्ष तक)
  • इस अवस्था को भावी जीवन की आधारशिला के रूप में देखा जाता है।
  • इस अवस्था में व्यवहार पूरी तरह से मूल प्रवृत्तियों से जुड़ा रहता है जिसकी संतुष्टि वह तुरंत चाहता है।
  • सुख की चाह उसका एकमात्र प्रेरक होता है वह हर कार्य से बचना चाहता है जो उसे कष्ट पहुंचाता है।
सामाजिक लक्षण( अन्य लक्षण):
  • इस अवस्था में शारीरिक विकास तीव्र गति से होता है।
  • शिशु शारीरिक तथा बौद्धिक रूप से अपरिपक्व होता है।
  • शिशु के मानसिक क्रियाओं के अंतर्गत ध्यान, स्मृति, कल्पना, संवेदना, प्रत्यक्षीकरण आदि का विकास तेजी से होता है।
  • शिशु सबसे अधिक और जल्दी अनुकरण विधि से सीखता है।
2.बाल्यावस्था( 6 वर्ष से 12 वर्ष तक):
  • इस अवस्था को मानव विकास का अनोखा काल कहा जाता है ,क्योंकि विकास की दृष्टि से यह एक जटिल अवस्था होती है।
  • इस अवस्था में विभिन्न प्रकार की शारीरिक,  मानसिक, सामाजिक एवं नैतिक परिवर्तन बालक में होते हैं।
  • पूर्व-बाल्याकाल-  पूर्व- बाल्यकाल में बालक तेजी से बढ़ता है।
  • उत्तर-बाल्याकाल – इस बाल्यकाल में बालक के विकास में स्थायित्व आ जाता है।
  • फ्राइड के अनुसार” इस अवस्था में बालक में तनाव की स्थिति समाप्त हो जाती है तथा वह बाहर की दुनिया को समझने लगता है लेकिन वह परिपक्व नहीं होता है”।
  • बाल अवस्था को ही हम(Elementor School Age) या (Smart Age) स्फूर्ति आयु या Dirty Age ( गंदी अवस्था) आदि विभिन्न नामों से जानते हैं ।
सामाजिक लक्षण( अन्य लक्षण):
  • बच्चों को इस अवस्था में रचनात्मक कार्यों में विशेष आनंद की प्राप्ति होती है।
  • रचनात्मक प्रवृत्ति के साथ साथ संग्रहण करने की प्रवृत्ति भी इसी अवस्था में जागृत होती है।
  • इस अवस्था में बच्चों में सामूहिक खेलों में भाग लेने की प्रवृत्ति बहुत ही अधिक विकसित हो जाती है।
3.किशोरावस्था Teen Age ( 12 वर्ष से 18 वर्ष तक):
  • स्टेनली हॉल में इस काल को तूफान एवं परेशानी का काल कहा है।
  • पश्चिमी विद्वानों ने इसे Teen Age  भी कहा है।
  • किशोर अवस्था में किशोर को सही मार्गदर्शन की आवश्यकता रहती है।
  • इसे विकास की सबसे जटिल अवस्था भी कहा जाता है।
  • एक काल में विशेष योन दृष्टि से इस काल में अनेक परिवर्तन होते हैं जिसकी वजह से किशोरों का जीवन तनाव, चिंता, संघर्ष आदि से गिर जाता है।
सामाजिक लक्षण( अन्य लक्षण):
  • इस अवस्था में बच्चों के मस्तिष्क का लगभग सभी दिशाओं में परिवर्तन तीव्रता से होता है।
  • इस अवस्था में बुद्धि, कल्पना एवं तर्कशक्ति पर्याप्त विकसित हो जाती हैं।
  • किशोरावस्था में स्थायित्व और समायोजन का अभाव रहता है उनका मन शिशु के समान स्थिर नहीं होता है वातावरण में समायोजन नहीं कर पाते हैं।
4.प्रौढ़ावस्था(18 से मृत्यु तक):
  • इस अवस्था में किशोर अवस्था धीरे-धीरे ढलता या परिपक्वता की ओर बढ़ती है।
  • इस अवस्था में व्यक्ति दुनिया में प्रवेश करके अपने दायित्वों के प्रति जागरूक हो जाता है।
  • संक्षेप में कहें तो यह आयु ”Teens” की समाप्ति तथा “Twenties”का प्रारंभ है।

Read More: NCF-2005 Important Notes In Hindi || राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा 2005

Advertisement

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uncategorized

JKSSB Junior Assistant 2024:जूनियर असिस्टेंट टाइपिंग टेस्ट के एडमिट कार्ड किए गए जारी,

Published

on

By

Advertisement

जूनियर अस्सिटेंट टाइपिंग टेस्ट के एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे उम्मीदवारो के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार इसकी अधिकारी बेवसाइड jkssb.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। 

JKSSB Junior Assistant 2024: जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड जूनियर असिस्टेंट 2024 के एडमिट कार्ड हुए जारी है उम्मीदवार द्वारा अपना एडमिट कार्ड अधिकारी वेबसाइट jkssb.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं जूनियर अस्सिटेंट टाइपिंग टेस्ट भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म 21 दिसंबर 2023 में भरे गए थे जिसके अंतर्गत जूनियर अस्सिटेंट-कम-कंप्युटर के कुल 65 पदों पर और जूनियर असिस्टेंट की कुल 34 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित किए गए थे। 

 JKSSB Junior Assistant 2024 के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार द्वारा ईमेल और जन्म प्रमाण पत्र का इस्तेमाल करना होगा। टाइपिंग टेस्ट के लिए अधिसूचना बोर्ड की ओर से 7 दिसंबर 2023 को इसकी अधिकारीक वेबसाइट पर जारी की गई थी।  

Advertisement

How To Download JKSSB Junior Assistant 2024:

उम्मीदवार द्वारा जूनियर असिस्टेंट की परीक्षा में शामिल होने के लिए अपना एडमिट कार्ड नीचे दिए गए निर्देशों के अनुसार डाउनलोड कर सकते हैं। 

स्टेप 1-एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए इसके आधिकारिक वेबसाइट jkssb.nic.in पर जाएं। 

स्टेप 2-खोले गए होम पेज पर जूनियर अस्सिटेंट एडमिट कार्ड डाउनलोड ऑप्शन पर क्लिक करें। 

स्टेप-3 लॉग-इन क्रेडेंशियल अर्थात उम्मीदवार अपना ईमेल आईडी और जन्म तिथि को दर्ज कर लॉगिन ऑप्शन पर क्लिक करें। 

स्टेप-4 दिखाए गए मूल विवरण का सत्यापन करें। 

स्टेप-5 उम्मीदवार द्वारा एडमिट कार्ड की एक प्रति निकाल लें। 

Advertisement

Continue Reading

Teacher Job

DRDO Recruitment 2024: टेक्निकल पदों पर निकली भर्ती, जल्दी करें आवेदन

Published

on

By

Advertisement

DRDO Bharti 2024: रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) द्वारा योग्य उम्मीदवारों के लिए विभिन्न रिक्त पदों पर भर्ती निकली है। DRDO द्वारा जारी किए गये ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार यह भर्ती तकनीकी श्रेणी (Technical Category) के अंतर्गत निकाली गई है। जिसके आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 63 वर्ष होना चाहिए। कुल 4 पदों पर निकली गई यह भर्ती कांट्रैक्ट पर बेस्ड होगी जिसकी अवधि 1 वर्ष के लिए रहेगी जिसे बाद में मानदंडों के अनुसार बढ़ाया जा सकता है। 

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन में भर्ती के लिए ऐसे योग्य उम्मीदवार भर्ती 2024 के लिए आवेदन कर सकते है, इन बड़ों पर फिक्स्ड वेतन का प्रावधान होगा। इस भर्ती के लिए योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन 21 तारीख तक जमा कर सकते हैं।

Qualification for DRDO Post 2024:

डीआरडीओ 2024 के ऑफिशल नोटिफिकेशन के अनुसार आवेदन करने वाले योग एवं इच्छुक उम्मीदवारों के पास निम्न योग्यताएं और अनुभव होना अनिवार्य है यह इस प्रकार है। 

Advertisement

For Level 1:

Ability:

सलाहकार को विभिन्न रॉकेट और टैंक गोला बारूद परियोजनाओं की ड्राइंग और गुणवत्ता आश्वासन योजनाओं का मूल्यांकन जांच करना आवश्यक है

सलाहकार से अपेक्षा की जाती है कि वह विभिन्न हिट धारा को के साथ तालमेल बिठाकर विकास और उत्पादन टीम को व्यवस्थित दृष्टिकोण के साथ कार्य को निष्पादित करने में मदद करेगा

Experience:

सलाहकार को प्रणोदक और अन्य रॉकेट घटकों के निरीक्षण का अनुभव होना चाहिए सलाहकार को हथियार यांत्रिक चित्र और गुणवत्ता आश्वासन योजनाओं की जानकारी होनी चाहिए।  

सलाहकार को भारी स्थान पर फिट में और फायरिंग परीक्षणों की योजना और निष्पादन का अनुभव होना चाहिए। 

For Level 2:

सलाहकार को विभिन्न बार हेड प्रणालियों के डिजाइन और विकास सिस्टम बढ़ाओ के आधार पर बार हेड्स की विकसित विन्यास 3D मॉडल और 2D विनिर्माण चित्रों के निर्माण और चल रही और हाल ही में पूरी हुई परियोजनाओं के संबंधित मुद्दों का गहन ज्ञान होना चाहिए।

Post for DRDO 2024:

डीआरडीओ 2024 भारती के लिए सिलेक्टेड उम्मीदवारों को इस प्रकार सैलरी दी जाएगी। 

For Pensioner: लेवल 1 और लेवल 2 के लिए सिलेक्टेड उम्मीदवारों को मासिक वेतन दिया जाएगा।

 For Non-Pensioner:सिलेक्टेड उम्मीदवारों का वेतन इस प्रकार है।

Age Limit: 

DRDO 2024 भारती मैं आवेदन के लिए आवेदक की अधिकतम आयु सीमा 63 वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिए।

Download DRDO Notification

Advertisement

Continue Reading

Sarkari Naukri

Uttar Pradesh Anganwadi Bharti 2024: यूपी आंगनबाड़ी भर्ती 2024 के 23753 रिक्त पदों के लिए नोटिफिकेशन हुआ जारी,आज ही करें आवेदन

Published

on

By

Advertisement

UP Anganwadi Bharti 2024: उत्तर प्रदेश में आंगनबाड़ी भर्ती 2024 के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए 23753 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। सरकारी नौकरी की तलाश कर रही महिलाओं के लिए आंगनवाड़ी में रोजगार का यह सुनहरा अवसर है।

सभी योग्य तथा इच्छुक महिला उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के लिए आवेदन प्रक्रिया की स्थिति 13 मार्च 2024 से है। यूपी सरकार के द्वारा आंगनवाड़ी भर्ती 2024 जिलों के अनुसार की जाएगी जिसके लिए महिला उम्मीदवार को संबंधित जिले की निवासी होना जरूरी हैं। इसके साथ ही आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। अधिक जानकारी के लिए इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े।

Qualification:

उत्तर प्रदेश आंगनबाड़ी भर्ती 2024 की परीक्षा में शामिल होने के लिए महिला उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त विद्यालय से 12वीं पास होना चाहिए। इसके साथ ही बोर्ड से इंटरमीडिएट या उसके समकक्ष डिग्री योग्यता होना जरूरी है

Advertisement

Age Limit:

यूपी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भर्ती के लिए आवेदन कर रही महिला उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल होना चाहिए। जबकि अधिकतम आयु 35 साल होनी चाहिए। आंगनबाड़ी भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार आरक्षित वर्ग की महिला उम्मीदवार को अधिकतम उम्र में छूट दी गई है।

UP Anganwadi Post Details:

उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा आंगनवाड़ी भर्ती 2024 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के 23753 रिक्त पदों के लिए भर्ती निकाली है। जाने आंगनवाड़ी भर्ती किन किन जिलों में हैं पोस्ट की अधिक जानकारी के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें।

जिले का नामकुल रिक्त पद
आगरा482
अलीगढ499
अंबेडकरनगर350
अमेठी469
अमरोहा142
औरैया321
अयोध्या218
आजमगढ़461
बागपत199
बहराईच632
बलिया77
बलरामपुर388
बाँदा210
बाराबंकी420
बरेली329
बस्ती268
भदोही155
बिजनौर507
बदायूं535
बुलन्दशहर457
चंदौली242
चित्रकूट230
देवरिया294
एटा169
इटावा11
फर्रुखाबाद166
फ़तेहपुर426
फिरोजाबाद368
गौतमबुद्धनगर133
गाज़ियाबाद212
गाजीपुर398
गोंडा279
गोरखपुर549
हमीरपुर165
हापुड़139
हरदोई590
हाथरस189
जालौन317
जौनपुर330
झांसी311
कन्नौज164
कानपुर देहात256
कानपुर नगर367
कासगंज323
कौशांबी211
खेरी487
कुशीनगर285
ललितपुर167
लखनऊ566
महाराजगंज318
महोबा163
मथुरा334
मऊ208
मेरठ298
मिर्जापुर312
मुरादाबाद104
मुजफ्फरनगर295
पीलीभीत210
प्रतापगढ़443
प्रयागराज516
रायबरेली378
रामपुर377
सहारनपुर428
संभल346
संतकबीरनगर255
शाहजहांपुर367
शामली118
श्रावस्ती294
सिद्धार्थनगर365
सीतापुर220
सोनभद्र593
सुल्तानपुर415
उन्नाव601
वाराणसी332



How To Apply: 

. यूपी आंगनबाड़ी भर्ती 2024 आवेदन के लिए इसकी आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाए।

. होम पेज पर दिख रहे रजिस्ट्रेशन ऑप्शन पर क्लिक करें।

. उसमें पूछे हुए डिटेल्स को भरकर अपना रजिस्ट्रेशन करें।

. रजिस्ट्रेशन करने के बाद पूछे गए ईमेल आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।

. आवेदन फॉर्म में पूछी  गई जानकारी को भरकर डॉक्यूमेंट अपलोड करें।

. ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट करें।

ये भी पढे- Junior Instructor Vacancy 2024:12वीं पास के लिए कनिष्ठ अनुदेशक भर्ती का नोटिफिकेश जारी, 1821 रिक्त पदों पर भर्ती

Advertisement

Continue Reading

Trending