KVS EXAM 2023: ‘करंट अफेयर्स’ के इन सवालों से करें केवीएस भर्ती परीक्षा की पक्की तैयारी!

KVS Exam Current Affairs MCQ: केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से केंद्रीय विद्यालयों में सरकारी शिक्षकों की भर्ती हेतु परीक्षा का आयोजन फरवरी माह में किया जाना है । इस परीक्षा का इंतजार लंबे समय से अभ्यर्थियों के द्वारा किया जा रहा था, जो कि अब समाप्त हो चुका है। बोर्ड के द्वारा परीक्षा की तिथि जारी कर दी गई है। यदि आप भी इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, तो इस आर्टिकल में हम आपके लिए करंट अफेयर्स के कुछ ऐसे महत्वपूर्ण प्रश्न लेकर आए हैं। जो की परीक्षा में पूछे जा सकते हैं, बेहतर परिणाम के लिए अभ्यर्थियों को इन प्रश्नों का अध्ययन एक बार अवश्य कर लेना चाहिए।

परीक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण है करंट अफेयर्स से जुड़े यह 15 प्रश्न—Top 15 Current Affairs MCQ For KVS Exam 2023

Q.1 किस देश के राष्ट्रपति गणतंत्र दिवस समारोह 2023 में मुख्य अतिथि होंगे?

A. अमेरिका

B. मिस्र

C. बांग्लादेश

D. श्रीलंका

Ans- B

Q.2 हाल ही में वर्ल्ड बैंक ने किस देश को दक्षिण एशिया की सबसे कमजोर अर्थव्यवस्था घोषित किया है ?

A. पाकिस्तान

B. भारत

C. श्रीलंका

D. चीन

Ans- A

Q. 3 भारत में सबसे ज्यादा ‘ऑनलाइन गेम’ खेलने वाला राज्य हाल ही में कौनसा बना है ?

A. छत्तीसगढ़

B. राजस्थान

C. नागालैंड

D. उत्तर प्रदेश

Ans- D

Q4. कौनसा देश अपने 75वें स्वतंत्रता दिवस’ पर ‘जवाहरलाल नेहरू’ के चित्र वाला डाक टिकट जारी करेगा

A. पाकिस्तान

B. भारत

C. श्रीलंका

D. चीन

Ans- C

Q.5 हॉर्नबिल महोत्सव किस राज्य में आयोजित हुआ है?

A. छत्तीसगढ़

B. राजस्थान

C. नागालैंड

D. हिमाचल प्रदेश

Ans- C

Q.6 हर घर गंगाजल परियोजना को किस राज्य में शुरू किया गया है?

A. उत्तर प्रदेश

B. हरियाणा

C. त्रिपुरा

D. बिहार

Ans- D

Q. 7 भारत में मातृ मृत्यु दर (MMR) 2018-20 में कितनी हो गई है?

A. 110

B. 97

C. 88

D. 102

Ans-  B

Q.8 दुर्गावती टाइगर रिजर्व, जिसे हाल ही में अधिसूचित किया गया था, किस राज्य / केंद्र शासित प्रदेश में स्थित है?

A. पश्चिम बंगाल

B. मध्य प्रदेश

C. महाराष्ट्र

D. आंध्र प्रदेश

Ans- B

Q.9 मिस अर्थ वॉटर 2022 का खिताब किसने जीता है?

A. नदीन अय्यूब

B. मीना सू चोई

C. शेरडान मोर्टलॉक

D. एंड्रिया एगुइलेरा

Ans- A

Q.10 कौन व्यक्ति हाल ही में, भारत के नए उप-राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बने है?

A. सुनील सिंह राणा 

B. राजेंद्र मल शर्मा

C. पंकज कुमार सिंह 

D. वरुण सिंह दत्ता

Ans- C

Q.11 कौन सा राज्य हाल में पांचवें खेलो इंडिया यूथ गेम्स (KIYG) की मेजबानी की?

A. उत्तरप्रदेश

B. गुजरात

C. मध्य प्रदेश

D. राजस्थान

Ans- C

Q.12 प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने किस शहर में दुनिया के पहले सीएनजी टर्मिनल की आधारशिला रखी?

A. अहमदाबाद, गुजरात

B. भावनगर, गुजरात

C. भुज, गुजरात

D. सूरत, गुजरात

Ans- B

Q.13 लिमिटेड ओवर क्रिकेट में एक ओवर में 7 छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर कौन बने हैं? |

A. विराट कोहली

B. रोहित शर्मा

C. ऋतुराज गायकवाड

D. सूर्यकुमार यादव

Ans- C

Q.14 उत्तर प्रदेश की पहली महिला पुलिस कमिश्नर कौन बनी है? 

A. लक्ष्मी सिंह

B. शक्ति सिंह

C. सोनाली गुप्ता

D. टीना डाबी

Ans- A

Q.15 किस राज्य में, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) का उद्घाटन किया ?

A. हिमाचल प्रदेश

B. असम

C. नागालैंड

D. त्रिपुरा

Ans- A 

Leave a Comment