Connect with us

RRB Group D

RRB NTPC/Group D Exam 2022: पिछली बार परीक्षा में पूछे गए थे, ये Static GK के सवाल, अभी पढ़ें

Published

on

Advertisement

RRB GROUP D EXAM 2022: (Static GK MCQ for RRB Group D) इस साल रेल्वे भर्ती बोर्ड द्वारा ग्रुप डी के 1 लाख से अधिक पदों पर भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी, इस परीक्षा के लिए देशभर के एक करोड़ से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किए हैं ऐसे में यदि आप भी ग्रुप डी परीक्षा देने जा रहे हैं तो आपको अभी से अपनी तैयारी तेज कर देनी चाहिए मौजूदा दौर में कंपटीशन बहुत अधिक है इसीलिए सही रणनीति के साथ पढ़ाई करके परीक्षा में आसानी से सफलता प्राप्त की जा सकती है.

रेलवे एनटीपीसी/ ग्रुप डी प्रैक्टिस सेट पेपर SET 10- Static GK MCQ for RRB Group D

1. पोखरण परमाणु परीक्षण 2 का कोड नाम क्या था?

(A) लाफिंग बुद्धा

Advertisement

(B) ऑपरेशन रिसर्च

(C) ऑपरेशन शक्ति

(D) स्माइलिंग बुद्धा

Ans- C

व्याख्या- पोखरण परमाणु परीक्षण 2 का कोड नाम ऑपरेशन शक्ति था। 11 मई एवं 13 मई, 1998 को राजस्थान के पोखरण में यह परमाणु बम का परीक्षण किया गया। 18 मई, 1974 को भारत ने स्वदेशी पहला परमाणु परीक्षण किया जिसका कोड नाम ‘स्माइलिंग बुद्धा’ था।

2. गोदावरी नदी का उद्गम स्थान है?

(A) ब्रह्मागिरी की पहाड़ियाँ 

(B) कूर्ग की पहाड़ियाँ

(C) गंगोत्री

(D) यमुनोत्री

Ans- A

व्याख्या- गोदावरी नदी का उद्गम स्थान ब्रह्मगिरि की पहाड़ियाँ हैं। . गोदावरी नदी नासिक जिले के व्यंबक गाँव की पहाड़ी से निकलती है। गोदावरी नदी की कुल लम्बाई 1,465 km है। गोदावरी नदी प्रायद्वीपीय भारत की सबसे लम्बी नदी है, जो भारत की दूसरी सबसे लम्बी नदी है।

3. गाँधी सागर बाँध किस राज्य में स्थित है?

(A) मध्य प्रदेश

(B) महाराष्ट्र

Advertisement

(C) हिमाचल प्रदेश

(D) राजस्थान

Ans- A

व्याख्या- गाँधी सागर बाँध मध्य प्रदेश राज्य में स्थित हैं। गाँधी सागर बाँध चम्बल नदी पर स्थित है। गाँधी सागर बाँध का निर्माण कार्य 1954 में प्रारंभ हुआ जो 1960 ई० में पूरा बनकर तैयार हो गया। रावत भाटा में चम्बल नदी पर राणा प्रताप सागर बाँध बनाया गया है। जवाहर सागर बाँध, चम्बल नदी पर कोटा जिले में स्थित है। भारत की सबसे ऊँची बाँध टिहरी बाँध है। (261m) कोसी प्रोजेक्ट भारत सरकार और नेपाल सरकार का संयुक्त प्रोटोजोआ है।

4. भारतीय संविधान में पहला संशोधन……………में किया गया था।

(A) 1950

(B) 1953

(C) 1951

(D) 1952

Ans- C

व्याख्या- भारतीय संविधान में पहला संशोधन 1951 ई० में हुआ। प्रथम संविधान संशोधन द्वारा संविधान में 9वीं अनुसूची जोड़ा गया। 9वीं अनुसूची भूमि सुधार से संबंधित है। भारतीय संसद ने 1950 में जमींदारी उन्मूलन अधिनियम पारित किया। इस कारण इसको लागू करने के लिए संविधान में संशोधन आवश्यक हो गया था। 9वीं अनुसूची के विरुद्ध वाद नहीं लाया जा सकता है। 9वीं अनुसूची में वर्तमान में 284 विषयों को जोड़ा गया है

5. नवकलेवर उत्सव (Nabakalebara festival) किस राज्य से संबंधित है?

(A) असम

(B) पश्चिम बंगाल

(C) सिक्किम

(D) ओडिशा

Ans- D

व्याख्या- नवकलेवर उत्सव (Nabakalebara Festival) ओडिशा राज्य से संबंधित है। नवकलेवर उत्सव — ओडिशा के पुरी जगन्नाथ मंदिरों से जुड़ा एक प्राचीन उत्सव है। इस नवकलेवर उत्सव में भगवान जगन्नाथ बलभद्र, सुभद्रा और सुदर्शन की पुरानी मूर्तियों को बदलकर नयी मूर्तियाँ स्थापित की जाती है।

Advertisement

6. सरदार सरोवर बाँध किस नदी पर बना है?

(A) नर्मदा

(B) ब्रह्मपुत्र

(C) गंगा

(D) यमुना

Ans- A

व्याख्या- सरदार सरोवर बाँध नर्मदा नदी पर बना है। सरदार सरोवर प्रोजेक्ट से लाभान्वित राज्यों हैं— गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और राजस्थान है। नर्मदा सागर परियोजना, नर्मदा नदी पर स्थित है, जिससे लाभान्वित मध्य प्रदेश और गुजरात हो रही है। नर्मदा नदी अमरकंटक की पहाड़ियाँ से निकलती है। नर्मदा नदी को मध्य प्रदेश का जीवन रेखा कहा जाता है।

7. साँची के स्तूप का निर्माण किसने कराया था?

(A) चंद्रगुप्त

(B) चाणक्य

(C) बिंदुसार

(D) अशोक

Ans- D

व्याख्या- साँची के स्तूप का निर्माण अशोक ने कराया था। साँची का स्तूप मध्य प्रदेश के सागर जिले में स्थित है। साँची का स्तूप भारत का सबसे बड़ा स्तूप है। साँची स्तूप का रेलिंग शुंग काल में बनाया गया। बौद्ध साहित्य के अनुसार अशोक ने 84,000 स्तूप बनाएँ। स्तूप बुद्ध के अवशेषों पर बनाया गया स्मारक है।

8. URL का पूर्ण रूप क्या है?

(A) यूनिवर्सल रिमोट लैंड

(B) यूनिवर्सल रिसोर्स लोकेटर

(C) यूनिफॉर्म रिसोर्स लोकेटर

Advertisement

(D) यूनिफॉर्म रिमोट लोकेटर 

Ans- C

व्याख्या- URL का पूर्ण रूप है – यूनिफॉर्म रिसोर्स लोकेटर गूगल क्रोम महत्तम 2MB के URL के आकार को अनुमति देता है जिसमें 2048 केरेक्टर होते हैं।

9. RTI अधिनियम कब प्रभावी हुआ था?

(A) सितंबर, 2005

(C) अक्टूबर, 2005

(B) दिसंबर, 2005

(D) नवंबर, 2006

Ans- C

व्याख्या- RTI अधिनियम अक्टूबर, 2005 से प्रभावी था सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 में लाया गया। सूचना का अधिकार अधिनियम से प्रशासन में पारदर्शिता और जवाबदेही में वृद्धि हुआ है।

10. अकबर कब सम्राट बना था?

(A) 1552 ई०

(B) 1556 ई०

(C) 1560 ई०

(D) 1550 ई०

Ans- B

व्याख्या- अकबर 1556 ई० में सम्राट बना था। अकबर का शासनकाल 14 फरवरी, 1556 ई० से 25 अक्टूबर (देर रात्री) 1605 ई० तक था। अकबर का राज्याभिषेक 14 फरवरी, 1556 को पंजाब के गुरूदासपुर के कलानौर में हुआ। अकबर की मृत्यु 25 अक्टूबर (मध्य रात्री) 1605 को पेचिश रोग के कारण मृत्यु हो गयी।

11. 1857 के विद्रोह को अंग्रेजों ने आखिरकार कब दबाया था?

Advertisement

(A) 1860

(B) 1859

(C) 1857

(D) 1861

Ans- B

व्याख्या- 1857 के विद्रोह को अंग्रेजों ने आखिरकार 1859 में दवाया था। 10 मई, 1857 को मेरठ से 1857 के सैनिक विद्रोह की शुरूआत हुआ। 29 मार्च, 1857 को मंगल पाण्डेय ने सर्वप्रथम एनफील्ड राइफल के प्रयोग करने से इन्कार कर दिया और अपने ऑफिसरों पर गोली चलाया।1857 के सैनिक विद्रोह के शहीद होने वाले सेनानायक तात्या टोपे थे।

ये भी पढ़ें

RRB NTPC CBT 2: क्या है RH फैक्टर शब्द का अर्थ ? रेलवे एनटीपीसी में पूछे जा सकते हैं ‘बायोलॉजी’ के ये सवाल

RRB Group D 2022: ग्रुप डी के 1.03 लाख पदों पर भर्ती जल्द होगी शुरू, पिछली बार पूछे गए थे ये सवाल, अभी चेक करें

इस आर्टिकल में हमने पिछली बार Railway परीक्षा में पूछे गए Static GK (Static GK MCQ for RRB Group D) के कुछ महत्वपूर्ण सवालों का अध्ययन किया जो रेल्वे ग्रूप डी परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण है, रेल्वे ग्रूप डी परीक्षा से जुड़ी सभी नवीनतम जानकारी के लिए हमारे Telegram channel के सदस्य जरूर बने।

Advertisement

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RRB Group D

RRB GROUP D: रेलवे ग्रुप डी फिजिकल टेस्ट का नया शेड्यूल जारी, PET टेस्ट से पहले जान लें यह जरूरी बातें

Published

on

By

Advertisement

RRB Group D PET Admit Card Download: भारतीय रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा ग्रुप डी के 1.03 लाख पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई सीबीटी परीक्षा का रिजल्ट 22 दिसंबर को जारी किया जा चुका है तथा अब सीबीटी में पास हुए अभ्यर्थियों को अगले चरण फ़िज़िकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। जिसके लिये रेलवे की विभिन्न आरआरबी द्वारा अपनी रीजनल वेबसाइट पर परीक्षा का शेड्यूल जारी किया जा रहा है।

अभ्यर्थी को फ़िज़िकल टेस्ट के लिए आरआरबी की जगह आरआरसी की वेबसाइट पर अपडेट देखने होंगें। फ़िलहाल कुछ आरआरबी द्वारा PET टेस्ट के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है, जिसमें वेस्टर्न रेलवे आरआरसी, अहमदाबाद ने परीक्षा का शेड्यूल 10 जनवरी से प्रारंभ करने की जानकारी दी है। जिसके लिए एडमिट कार्ड परीक्षा से 1 सप्ताह पूर्व जारी किए जाएंगे। इसके अलावा ईस्ट कोस्ट रेलवे  भुवनेश्वर 10 से 12 जनवरी 2023 तक पीटी परीक्षा आयोजित करेगा।  आरआरबी चेन्नई द्वारा फिजिकल टेस्ट 19 जनवरी 2023 से शुरू किए जाएंगे। विभिन्न आरआरसी द्वारा जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट ओं पर परीक्षा का शेड्यूल जारी किया जाएगा

Read More: RRB Group D Exam: रिज़ल्ट से पहले रेलवे भर्ती बोर्ड ने किया पीईटी में ये बड़ा बदलाव, पढ़ें पूरी खबर!

Advertisement

PET परीक्षा के लिए महिला तथा पुरुष उम्मीदवारों को देने होंगे ये टेस्ट 

फिजिकल टेस्ट के लिए महिला तथा पुरुष उम्मीदवारों के अलग-अलग इवेंट आयोजित होंगे। नीचे महिला तथा पुरुष उम्मीदवारों के लिए फिजिकल टेस्ट इवेंट की जानकारी दी गई है-

महिला उम्मीदवारों के लिए-

  •  5 मिनट 40 सेकंड में 1 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी
  • एक बार में 20 किलोग्राम वजन के साथ 100 मीटर की दूरी 2 मिनट में तय करनी होगी

पुरुष उम्मीदवारों के लिए-

  •  4 मिनट 15 सेकंड में 1 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी।
  •  एक बार में 35 किलो ग्राम भजन 100 मीटर की दूरी तक ले जाना होगा जिसमें समय सीमा 2 मिनट होगी।

How to Download PET Test Admit Card?

Step 1- रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

Step 2- आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2022 के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Step 3– संबंधित आरआरबी क्षेत्र का चयन करें।

Step 4- स्क्रीन पर एक लॉगिन लिंक दिखाई देता है, अपना पंजीकरण नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।

Step 5- अपना आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट तैयार रखें।

आपके लिये अन्य महत्वपूर्ण पोस्ट-

RRB Group D Document Verification: रिजल्ट के बाद अब ये डॉक्यूमेंट रखे तैयार, चेक करे लिस्ट

CTET 2022-23: ‘CCE, NCF 2005 and RTC Act 2009’ से जुड़े परीक्षा में पूछे जाने वाले संभावित प्रश्न

Advertisement

Continue Reading

RRB Group D

RRB Group D Document Verification: रिजल्ट के बाद अब ये डॉक्यूमेंट रखे तैयार, चेक करे लिस्ट

Published

on

By

Advertisement

RRB Group D Document Verification Check List 2022: 17 अगस्त 2022 से 11 अक्टूबर 2022 तक रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा 5 चरणों में ऑनलाइन आयोजित की गई थी. रेलवे भर्ती बोर्ड ने 22 अक्टूबर परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है, अब जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में सफल हुए है उन्हें अगले चरण में शारीरिक दक्षता परीक्षा तथा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया किया जाएगा. इसी संदर्भ में हम यहां पर आपके लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन हेतु आवश्यक दस्तावेजों की सूची शेयर करने जा रहे हैं जिसे आप अवश्य देख लें. 

अभ्यर्थियों को बता दें कि रेलवे ग्रुप डी परीक्षा का रिजल्ट घोषित हो जाने के पश्चात अगले चरण के रूप में शारीरिक दक्षता परीक्षा तथा तीसरे चरण में  डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया आयोजित कराई जाती है. अतः इस प्रक्रिया में चयनित अभ्यर्थी के चुनिंदा दस्तावेजों का सत्यापन किया जाता है. आपको बता दें कि इस प्रक्रिया में यदि अभ्यर्थी का एक भी डॉक्यूमेंट सही नहीं होता है तो उसे इस भर्ती प्रक्रिया से बाहर कर दिया जाएगा. इसलिए अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि यहां पर दिए गए डॉक्यूमेंट को जल्द से जल्द अपने पास तैयार रख लें तथा पहले से इनका सत्यापन अवश्य करके रखें. 

Document to be Carried for RRB Group D Document Verification

आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के प्रक्रिया लिए चयनित अभ्यर्थियों को नीचे दिए हुए इन जरूरी दस्तावेजों को तैयार रख लेना चाहिए. (RRB Group D Document Verification Check List)

Advertisement
  • 10वी और 12वी की अंकसूची
  • स्नातक की मार्कशीट
  • आईटीआई की मार्कशीट और सर्टिफिकेट दोनों
  • जाति प्रमाण पत्र तथा EWS का सर्टिफिकेट
  • 10 से 15 पासपोर्ट साइज़ फोटो
  • एडमिट कार्ड
  • आधार कार्ड

नोट- अभ्यर्थी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए अपनी 10वीं तथा 12वीं के अनुसूची दोनों के साथ अलग-अलग चार जरूरी दस्तावेज अटैच करना रहता है जो भी सीरियल वाइज रहेंगे जिसमें सबसे पहले रजिस्ट्रेशन फॉर्म, दसवीं के एडमिट कार्ड की फोटो कॉपी, दसवीं की मार्कशीट तथा सर्टिफिकेट आदि. 

इसके अलावा बता दें कि अगर अभ्यर्थी ने अपनी स्नातक की पढ़ाई तथा आईटीआई दोनों साथ में की है तो इनमें से सिर्फ एक ही मार्कशीट प्रक्रिया में सम्मिलित करें. यदि दोनों अलग-अलग की हुई है तो दोनों ही मार्कशीट डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में लगा सकते हैं. 

इसके साथ ही आधार कार्ड तथा मार्कशीट में अपने नाम की स्पेलिंग चेक कर लें, क्योंकि यदि अपने नाम की स्पेलिंग सही नहीं रहेगी तो आयोग द्वारा प्रक्रिया से निष्कासित कर दिया जाएगा हालांकि इसे सही कराने के लिए 10 दिन का समय दिया जाएगा. इसीलिए बेहतर यह होगा कि अभ्यर्थी अपने दस्तावेजों की जानकारी अभी से सही करवा ले, ताकि प्रक्रिया के समय किसी भी प्रकार की परेशानी ना आए.

आपके लिये अन्य महत्वपूर्ण पोस्ट-

MP Patwari Bharti 2023: मध्यप्रदेश पटवारी भर्ती परीक्षा के सिलेबस मे हुआ बड़ा बदलाव, अब 200 नम्बर का होगा पेपर

यूपी शिक्षक भर्ती 2023: योगी सरकार का तोहफा, 51 हजार शिक्षक भर्ती जल्द, CTET-UPTET क्वालीफाई को मिलेगी एंट्री

Advertisement

Continue Reading

RRB Group D

RRB Group D Result: ग्रुप डी रिजल्ट को लेकर एक जरूरी सूचना, बोर्ड ने जारी किया पीईटी का शेड्यूल, यहां जाने

Published

on

By

Advertisement

RRB Group D Result Latest Update: रेलवे रिक्रूटमेंट सेल्स द्वारा ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की गई रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा मे शामिल होने वाले अभ्यर्थियों द्वारा रिजल्ट जारी होने का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। अभी तक इसका रिजल्ट जारी नहीं किया गया है। हाल ही में आयोग ने नोटिस के माध्यम से यह सूचित किया है कि दिसंबर माह मे ही परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। इसी बीच हाल ही में परीक्षा के रिजल्ट के संबंध में आयोग ने एक शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसमें अगले चरण यानी फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट शेड्यूल के बारे में जानकारी दी हुई है। आइए जानते है कब से आयोजित होगा ग्रुप डी का फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट। 

कब से आयोजित होगी, PET परीक्षा 

भारतीय रेलवे बोर्ड के द्वारा ग्रुप डी के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन एग्जाम में क्वालिफाइड होने वाले उम्मीदवार को अगले चरण यानी फिजिकल एफिशिएंसी चरण के लिए बुलाया जाता है। जिसके संबंध मे आयोग ने जानकारी दी है कि पीईटी परीक्षा नए साल जनवरी 2023 के पहले अथवा दूसरे सप्ताह से आयोजित की जाएगी। इसीलिए अभ्यर्थियों को यह सलाह दी जाती है कि वे अपनी पीईटी की तैयारी अभी से प्रारंभ कर दे। 

जिसके बाद इसमे सफल अभ्यर्थी की डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन की प्रक्रिया की जाएगी। फिर अंत मे मेडिकल परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा जिसके बाद चयनित उम्मीदवारों का सिलेक्शन ग्रुप डी के पद पर कर लिया जाएगा। 

Advertisement

जाने! शारीरिक परीक्षा का पैटर्न 

इस परीक्षा मे अभ्यर्थियों के लिए 2 चरण निर्धारित किए गए है, जिनमे पुरुष तथा महिला अभ्यर्थियों दोनों के लिए अलग अलग पैटर्न है। सबसे पहले पुरुष कैंडिडेट को पहले चरण में 35 किलो वजन के साथ 100 मीटर की दूरी पर 2 मिनट के अंदर पहुंचना पड़ता है। जबकि महिला उम्मीदवार के लिए 20 किलो के भार के साथ 2 मिनट के अंदर 100 मीटर की दूरी पूरी करने की प्रक्रिया निर्धारित की गई है। 

पहले चरण की परीक्षा में सफलता पूर्वक उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवार  दूसरे चरण की परीक्षा के लिए मान्य रहते हैं। इस चरण में पुरुष अभ्यर्थियों को 1 किलोमीटर की दौड़ 4 मिनट 15 सेकंड के अंदर पूरी करनी होती है। जबकि महिला उम्मीदवारों को दूसरे चरण की परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए 4 मिनट 15 सेकंड मे 1 किलोमीटर की रेस पूरी करनी पड़ेगी। 

इसके पश्चात पीईटी परीक्षा से संबंधित एक मेरिट लिस्ट बनेगी। जिसके आधार पर ही सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले अभ्यर्थियों का चयन होगा। इसीलिए अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने फिजिकल की तैयारी पहले से ही करके रखें।

Read More:

RRB Group D Exam: रिज़ल्ट से पहले रेलवे भर्ती बोर्ड ने किया पीईटी में ये बड़ा बदलाव, पढ़ें पूरी खबर!

RRB Group D Result 2022: रेलवे ग्रुप ड़ी रिज़ल्ट बन कर तैयार, रेल मंत्रालय की मंज़ूरी का है इंतज़ार

Advertisement

Continue Reading

Trending