Connect with us

RRB Group D

RRB GROUP D: रेलवे ग्रुप डी फिजिकल टेस्ट का नया शेड्यूल जारी, PET टेस्ट से पहले जान लें यह जरूरी बातें

Published

on

Advertisement

RRB Group D PET Admit Card Download: भारतीय रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा ग्रुप डी के 1.03 लाख पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई सीबीटी परीक्षा का रिजल्ट 22 दिसंबर को जारी किया जा चुका है तथा अब सीबीटी में पास हुए अभ्यर्थियों को अगले चरण फ़िज़िकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। जिसके लिये रेलवे की विभिन्न आरआरबी द्वारा अपनी रीजनल वेबसाइट पर परीक्षा का शेड्यूल जारी किया जा रहा है।

अभ्यर्थी को फ़िज़िकल टेस्ट के लिए आरआरबी की जगह आरआरसी की वेबसाइट पर अपडेट देखने होंगें। फ़िलहाल कुछ आरआरबी द्वारा PET टेस्ट के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है, जिसमें वेस्टर्न रेलवे आरआरसी, अहमदाबाद ने परीक्षा का शेड्यूल 10 जनवरी से प्रारंभ करने की जानकारी दी है। जिसके लिए एडमिट कार्ड परीक्षा से 1 सप्ताह पूर्व जारी किए जाएंगे। इसके अलावा ईस्ट कोस्ट रेलवे  भुवनेश्वर 10 से 12 जनवरी 2023 तक पीटी परीक्षा आयोजित करेगा।  आरआरबी चेन्नई द्वारा फिजिकल टेस्ट 19 जनवरी 2023 से शुरू किए जाएंगे। विभिन्न आरआरसी द्वारा जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट ओं पर परीक्षा का शेड्यूल जारी किया जाएगा

Read More: RRB Group D Exam: रिज़ल्ट से पहले रेलवे भर्ती बोर्ड ने किया पीईटी में ये बड़ा बदलाव, पढ़ें पूरी खबर!

Advertisement

PET परीक्षा के लिए महिला तथा पुरुष उम्मीदवारों को देने होंगे ये टेस्ट 

फिजिकल टेस्ट के लिए महिला तथा पुरुष उम्मीदवारों के अलग-अलग इवेंट आयोजित होंगे। नीचे महिला तथा पुरुष उम्मीदवारों के लिए फिजिकल टेस्ट इवेंट की जानकारी दी गई है-

महिला उम्मीदवारों के लिए-

  •  5 मिनट 40 सेकंड में 1 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी
  • एक बार में 20 किलोग्राम वजन के साथ 100 मीटर की दूरी 2 मिनट में तय करनी होगी

पुरुष उम्मीदवारों के लिए-

  •  4 मिनट 15 सेकंड में 1 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी।
  •  एक बार में 35 किलो ग्राम भजन 100 मीटर की दूरी तक ले जाना होगा जिसमें समय सीमा 2 मिनट होगी।

How to Download PET Test Admit Card?

Step 1- रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

Step 2- आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2022 के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Step 3– संबंधित आरआरबी क्षेत्र का चयन करें।

Step 4- स्क्रीन पर एक लॉगिन लिंक दिखाई देता है, अपना पंजीकरण नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।

Step 5- अपना आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट तैयार रखें।

आपके लिये अन्य महत्वपूर्ण पोस्ट-

RRB Group D Document Verification: रिजल्ट के बाद अब ये डॉक्यूमेंट रखे तैयार, चेक करे लिस्ट

CTET 2022-23: ‘CCE, NCF 2005 and RTC Act 2009’ से जुड़े परीक्षा में पूछे जाने वाले संभावित प्रश्न

Advertisement

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *