Connect with us

RRB Group D

RRB Group D History Practice Set 8: रेलवे ग्रुप डी परीक्षा में बेहतर परिणाम के लिए पढ़िए ‘इतिहास’ के ये, 15 संभावित सवाल

Published

on

RRB Group Exam 2022: (History Practice Set for RRB Group D) रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) द्वारा ग्रुप डी के एक लाख से अधिक पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 23 फरवरी 2022 से आयोजित की जाएगी, जिसके एडमिट कार्ड जल्दी ऑफिशल वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जारी किए जाएंगे, इस परीक्षा में एक करोड़ से अधिक उम्मीदवार शामिल होंगे इस परीक्षा का लाखों व्यक्ति लंबे समय से इंतजार कर रहे थे,आखिरकार इस की परीक्षा की तिथि जारी कर दी गई है ऐसे में अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक है कि वह परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए विशेष रणनीति के तहत पढ़ाई पर फोकस करें।

हम रेलवे ग्रुप डी में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों के लिए रोजाना विभिन्न विषयों के प्रैक्टिस सेटो की श्रृंखला लेकर आ रहे हैं, उसी क्रम में आज हम आपके लिए ‘इतिहास’ के कुछ (History Practice Set for RRB Group D) महत्वपूर्ण सवाल लेकर आए हैं, जिन्हें आप को परीक्षा से पूर्व  एक नजर जरूर पढ़ लेना चाहिए।

Read more:- RRB Group D 2022: रेल्वे परीक्षा पूछे जाएँगे ‘करेंट अफेयर्स’ के सवाल, यहाँ देख 10 महत्वपूर्ण प्रश्न

भारत के इतिहास से संबंधित महत्वपूर्ण सवाल जो परीक्षा में पूछे जा सकते हैं—Indian History Questions and Answers for RRB Group D Exam 2022

Q.1 ब्रिटिश की ग्रीष्मकालीन राजधानी थी।

(1) डलहौजी

(2) ऊटी

(3) शिमला

(4) दाद

Ans-3

Q.2 कनिष्क किस वंश का राजा था ?

(1) मौर्य

(2) गुप्त

(3) कुषाण

(4) चालुक्य

Ans-3

Q.3 सैंधव सभ्यता की खुदाई में मिली वस्तुओं एवं स्थलों के युग्मों में कौन गलत है?

( 1 ) चावल – लोथल 

( 2 ) सूती वस्त्र – लोथल 

(3) ऊँट- कालीबंगा

(4) घोड़ा-हड़प्पा

Ans-4

Q.4 कौन-सा भारतीय राजा ‘देवनाम पियदस्सी’ की उपाधि से जाना जाता था ?

(1) अशोक

(2) चंद्रगुप्त मौर्य

(3) चंद्रगुप्त द्वितीय 

(4) समुद्रगुप्त

Ans- 1

Q.5 गौतम बुद्ध ने अपना प्रथम प्रवचन कहाँ दिया? 

(1) वैशाली 

(4) सारनाथ

(3) बोधगया

(2) राजगृह

Ans-4

Q.6 आर्य समाज वर्गों में विभाजित था।

(1) दो

(2) तीन

(3) चार

(4) पाँच

Ans-3

Q.7 अशोक के शासनकाल की सबसे महत्त्वपूर्ण घटना कलिंग, आधुनिक युग में पर विजय थी, जो उनके जीवन का एक महत्त्वपूर्ण परिवर्तन सिद्ध हुआ।

(1) बिहार

(2) झारखंड

(3) ओडिशा

(4) असम

Ans-3

Q.8 जूनागढ़ अभिलेख का सम्बन्ध इनमें से किससे है ?

( 1 ) क्षत्रप रुद्रदामन से

( 2 ) समुद्रगुप्त से

(3) चन्द्रगुप्त द्वितीय से

(4) वशिष्ठीपुत्र शातकर्णी से

Ans-1

Q.9 सिखों के प्रथम गुरु थे

(1) गुरु अर्जुन देव 

(2) गुरु अंगद

(3) गुरु नानक देव 

(4) गुरु गोविंद सिंह

Ans-3

Q.10 वंशों का शुरू से बाद का सही क्रम है :

(1) खिलजी, गुलाम, तुगलक, मुगल

(2) गुलाम, खिलजी, तुगलक, मुगल

(3) गुलाम, खिलजी, मुगल, तुगलक

(4) तुगलक, गुलाम, खिलजी, मुगल 

Ans- 2

 Q.11 ‘स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है।’ का नारा किसने दिया था ? 

(1) बाल गंगाधर तिलक

(2)जवाहरलाल नेहरू

(3) लाला लाजपत राय

(4) नेताजी सुभाष चंद्र बोस

Ans-1

Q.12 1857 का विद्रोह :

(1) ब्रिटिश सेना में भारतीय सैनिकों का विद्रोह 

(2) असन्तुष्ट राजाओं और नवाबों का विद्रोह था

(3) किसानों, बुनकरों और व्यापारियों का विद्रोह था

(4) उपर्युक्त सभी

Ans-4

Q.13 निम्नलिखित में से किस सुल्तान ने अपनी राजधानी दिल्ली से दौलताबाद स्थानान्तरित किया था?

(1) फिरोज तुगलक

(2) मुहम्मद तुगलक

(3) अलाउद्दीन खिलजी 

(4) कुतुबुद्दीन 

Ans-2

Q.14 कुतुबुद्दीन ऐबक की राजधानी थी

(1) लाहौर

(2) दिल्ली

(4) लखनऊ

(3) अजमेर

Ans-1

Q.15 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पहली महिला अध्यक्ष कौन थी ?

(1) कस्तूरबा गांधी 

(2) एनी बेसेन्ट

(3) सरोजिनी नायडू 

(4) विजय लक्ष्मी पंडित

Ans- 2

Q.16 सविनय अवज्ञा आन्दोलन किस वर्ष शुरू हुआ ?

(1) 1940

(2) 1930

(3) 1932

(4) 1939

Ans- 2

Q.17 तत्त्वबोधिनी सभा की स्थापना इनमें किसने की ?

(1) राजा राममोहन राय 

(2) केशवचन्द्र सेन

(3) अवनीन्द्रनाथ ठाकुर

(4) देवेन्द्रनाथ टैगोर

Ans- 4

Q.18 सन् 1763 में पर हस्ताक्षर करने के साथ, फ्रांसीसियों को चन्द्रनगर और पांडिचेरी में अंग्रेजों की सुरक्षा के अधीन केवल व्यापार के उद्देश्य से भारत में रहने की अनुमति प्रदान कर दी गयी थी।

(1) चन्द्रनगर संधि 

(2) पेरिस संधि

(3) लंदन संधि

(4) कर्नाटक संधि

Ans- 2

Q.19 निम्नलिखित भारतीय नेताओं में से किनको ‘भारत के लौहपुरुष’ के नाम से जाना जाता है ?

(1) पंडित मदन मोहन मालवीय

(2) पंडित जवाहरलाल नेहरू 

(3) बाल गंगाधर तिलक

(4) सरदार बल्लभ भाई पटेल

Ans-4

Q.20 चर्चित पुस्तक ‘इंडिया विंस फ्रीडम’ के लेखक निम्नलिखित में से कौन हैं?

(1) महात्मा गाँधी 

(2) जवाहरलाल नेहरू

(3) इंदिरा गाँधी 

(4) अबुल कलाम आजाद

Ans-4

ये भी पढ़ें…

RRB Group D 2022 History प्रैक्टिस सेट 6: ग्रुप D परीक्षा के लिए ‘इतिहास’ के 15 संभावित स्कोर बूस्टर सवाल, अभी पढ़ें

RRB Group D 2022 History प्रैक्टिस सेट 7: रेलवे ग्रुप डी परीक्षा में पूछे जा सकते हैं इतिहास में ‘प्राचीन भारत'(Ancient India) से यह संभावित सवाल,अभी देखें

इस आर्टिकल में हमने (History Practice Set for RRB Group D) के कुछ महत्वपूर्ण सवालों का अध्ययन किया जो 23 फ़रवरी 2022 से शुरू होने वाली रेल्वे ग्रूप डी परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण है, रेल्वे ग्रूप डी परीक्षा से जुड़ी सभी नवीनतम जानकारी के लिए हमारे Telegram channel के सदस्य जरूर बने।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RRB Group D

RRB GROUP D: रेलवे ग्रुप डी फिजिकल टेस्ट का नया शेड्यूल जारी, PET टेस्ट से पहले जान लें यह जरूरी बातें

Published

on

By

RRB Group D PET Admit Card Download: भारतीय रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा ग्रुप डी के 1.03 लाख पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई सीबीटी परीक्षा का रिजल्ट 22 दिसंबर को जारी किया जा चुका है तथा अब सीबीटी में पास हुए अभ्यर्थियों को अगले चरण फ़िज़िकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। जिसके लिये रेलवे की विभिन्न आरआरबी द्वारा अपनी रीजनल वेबसाइट पर परीक्षा का शेड्यूल जारी किया जा रहा है।

अभ्यर्थी को फ़िज़िकल टेस्ट के लिए आरआरबी की जगह आरआरसी की वेबसाइट पर अपडेट देखने होंगें। फ़िलहाल कुछ आरआरबी द्वारा PET टेस्ट के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है, जिसमें वेस्टर्न रेलवे आरआरसी, अहमदाबाद ने परीक्षा का शेड्यूल 10 जनवरी से प्रारंभ करने की जानकारी दी है। जिसके लिए एडमिट कार्ड परीक्षा से 1 सप्ताह पूर्व जारी किए जाएंगे। इसके अलावा ईस्ट कोस्ट रेलवे  भुवनेश्वर 10 से 12 जनवरी 2023 तक पीटी परीक्षा आयोजित करेगा।  आरआरबी चेन्नई द्वारा फिजिकल टेस्ट 19 जनवरी 2023 से शुरू किए जाएंगे। विभिन्न आरआरसी द्वारा जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट ओं पर परीक्षा का शेड्यूल जारी किया जाएगा

Read More: RRB Group D Exam: रिज़ल्ट से पहले रेलवे भर्ती बोर्ड ने किया पीईटी में ये बड़ा बदलाव, पढ़ें पूरी खबर!

PET परीक्षा के लिए महिला तथा पुरुष उम्मीदवारों को देने होंगे ये टेस्ट 

फिजिकल टेस्ट के लिए महिला तथा पुरुष उम्मीदवारों के अलग-अलग इवेंट आयोजित होंगे। नीचे महिला तथा पुरुष उम्मीदवारों के लिए फिजिकल टेस्ट इवेंट की जानकारी दी गई है-

महिला उम्मीदवारों के लिए-

  •  5 मिनट 40 सेकंड में 1 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी
  • एक बार में 20 किलोग्राम वजन के साथ 100 मीटर की दूरी 2 मिनट में तय करनी होगी

पुरुष उम्मीदवारों के लिए-

  •  4 मिनट 15 सेकंड में 1 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी।
  •  एक बार में 35 किलो ग्राम भजन 100 मीटर की दूरी तक ले जाना होगा जिसमें समय सीमा 2 मिनट होगी।

How to Download PET Test Admit Card?

Step 1- रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

Step 2- आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2022 के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Step 3– संबंधित आरआरबी क्षेत्र का चयन करें।

Step 4- स्क्रीन पर एक लॉगिन लिंक दिखाई देता है, अपना पंजीकरण नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।

Step 5- अपना आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट तैयार रखें।

आपके लिये अन्य महत्वपूर्ण पोस्ट-

RRB Group D Document Verification: रिजल्ट के बाद अब ये डॉक्यूमेंट रखे तैयार, चेक करे लिस्ट

CTET 2022-23: ‘CCE, NCF 2005 and RTC Act 2009’ से जुड़े परीक्षा में पूछे जाने वाले संभावित प्रश्न

Continue Reading

RRB Group D

RRB Group D Document Verification: रिजल्ट के बाद अब ये डॉक्यूमेंट रखे तैयार, चेक करे लिस्ट

Published

on

By

RRB Group D Document Verification 2022

RRB Group D Document Verification Check List 2022: 17 अगस्त 2022 से 11 अक्टूबर 2022 तक रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा 5 चरणों में ऑनलाइन आयोजित की गई थी. रेलवे भर्ती बोर्ड ने 22 अक्टूबर परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है, अब जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में सफल हुए है उन्हें अगले चरण में शारीरिक दक्षता परीक्षा तथा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया किया जाएगा. इसी संदर्भ में हम यहां पर आपके लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन हेतु आवश्यक दस्तावेजों की सूची शेयर करने जा रहे हैं जिसे आप अवश्य देख लें. 

अभ्यर्थियों को बता दें कि रेलवे ग्रुप डी परीक्षा का रिजल्ट घोषित हो जाने के पश्चात अगले चरण के रूप में शारीरिक दक्षता परीक्षा तथा तीसरे चरण में  डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया आयोजित कराई जाती है. अतः इस प्रक्रिया में चयनित अभ्यर्थी के चुनिंदा दस्तावेजों का सत्यापन किया जाता है. आपको बता दें कि इस प्रक्रिया में यदि अभ्यर्थी का एक भी डॉक्यूमेंट सही नहीं होता है तो उसे इस भर्ती प्रक्रिया से बाहर कर दिया जाएगा. इसलिए अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि यहां पर दिए गए डॉक्यूमेंट को जल्द से जल्द अपने पास तैयार रख लें तथा पहले से इनका सत्यापन अवश्य करके रखें. 

Document to be Carried for RRB Group D Document Verification

आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के प्रक्रिया लिए चयनित अभ्यर्थियों को नीचे दिए हुए इन जरूरी दस्तावेजों को तैयार रख लेना चाहिए. (RRB Group D Document Verification Check List)

  • 10वी और 12वी की अंकसूची
  • स्नातक की मार्कशीट
  • आईटीआई की मार्कशीट और सर्टिफिकेट दोनों
  • जाति प्रमाण पत्र तथा EWS का सर्टिफिकेट
  • 10 से 15 पासपोर्ट साइज़ फोटो
  • एडमिट कार्ड
  • आधार कार्ड

नोट- अभ्यर्थी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए अपनी 10वीं तथा 12वीं के अनुसूची दोनों के साथ अलग-अलग चार जरूरी दस्तावेज अटैच करना रहता है जो भी सीरियल वाइज रहेंगे जिसमें सबसे पहले रजिस्ट्रेशन फॉर्म, दसवीं के एडमिट कार्ड की फोटो कॉपी, दसवीं की मार्कशीट तथा सर्टिफिकेट आदि. 

इसके अलावा बता दें कि अगर अभ्यर्थी ने अपनी स्नातक की पढ़ाई तथा आईटीआई दोनों साथ में की है तो इनमें से सिर्फ एक ही मार्कशीट प्रक्रिया में सम्मिलित करें. यदि दोनों अलग-अलग की हुई है तो दोनों ही मार्कशीट डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में लगा सकते हैं. 

इसके साथ ही आधार कार्ड तथा मार्कशीट में अपने नाम की स्पेलिंग चेक कर लें, क्योंकि यदि अपने नाम की स्पेलिंग सही नहीं रहेगी तो आयोग द्वारा प्रक्रिया से निष्कासित कर दिया जाएगा हालांकि इसे सही कराने के लिए 10 दिन का समय दिया जाएगा. इसीलिए बेहतर यह होगा कि अभ्यर्थी अपने दस्तावेजों की जानकारी अभी से सही करवा ले, ताकि प्रक्रिया के समय किसी भी प्रकार की परेशानी ना आए.

आपके लिये अन्य महत्वपूर्ण पोस्ट-

MP Patwari Bharti 2023: मध्यप्रदेश पटवारी भर्ती परीक्षा के सिलेबस मे हुआ बड़ा बदलाव, अब 200 नम्बर का होगा पेपर

यूपी शिक्षक भर्ती 2023: योगी सरकार का तोहफा, 51 हजार शिक्षक भर्ती जल्द, CTET-UPTET क्वालीफाई को मिलेगी एंट्री

Continue Reading

RRB Group D

RRB Group D Result: ग्रुप डी रिजल्ट को लेकर एक जरूरी सूचना, बोर्ड ने जारी किया पीईटी का शेड्यूल, यहां जाने

Published

on

By

RRB Group D Result Latest Update: रेलवे रिक्रूटमेंट सेल्स द्वारा ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की गई रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा मे शामिल होने वाले अभ्यर्थियों द्वारा रिजल्ट जारी होने का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। अभी तक इसका रिजल्ट जारी नहीं किया गया है। हाल ही में आयोग ने नोटिस के माध्यम से यह सूचित किया है कि दिसंबर माह मे ही परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। इसी बीच हाल ही में परीक्षा के रिजल्ट के संबंध में आयोग ने एक शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसमें अगले चरण यानी फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट शेड्यूल के बारे में जानकारी दी हुई है। आइए जानते है कब से आयोजित होगा ग्रुप डी का फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट। 

कब से आयोजित होगी, PET परीक्षा 

भारतीय रेलवे बोर्ड के द्वारा ग्रुप डी के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन एग्जाम में क्वालिफाइड होने वाले उम्मीदवार को अगले चरण यानी फिजिकल एफिशिएंसी चरण के लिए बुलाया जाता है। जिसके संबंध मे आयोग ने जानकारी दी है कि पीईटी परीक्षा नए साल जनवरी 2023 के पहले अथवा दूसरे सप्ताह से आयोजित की जाएगी। इसीलिए अभ्यर्थियों को यह सलाह दी जाती है कि वे अपनी पीईटी की तैयारी अभी से प्रारंभ कर दे। 

जिसके बाद इसमे सफल अभ्यर्थी की डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन की प्रक्रिया की जाएगी। फिर अंत मे मेडिकल परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा जिसके बाद चयनित उम्मीदवारों का सिलेक्शन ग्रुप डी के पद पर कर लिया जाएगा। 

जाने! शारीरिक परीक्षा का पैटर्न 

इस परीक्षा मे अभ्यर्थियों के लिए 2 चरण निर्धारित किए गए है, जिनमे पुरुष तथा महिला अभ्यर्थियों दोनों के लिए अलग अलग पैटर्न है। सबसे पहले पुरुष कैंडिडेट को पहले चरण में 35 किलो वजन के साथ 100 मीटर की दूरी पर 2 मिनट के अंदर पहुंचना पड़ता है। जबकि महिला उम्मीदवार के लिए 20 किलो के भार के साथ 2 मिनट के अंदर 100 मीटर की दूरी पूरी करने की प्रक्रिया निर्धारित की गई है। 

पहले चरण की परीक्षा में सफलता पूर्वक उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवार  दूसरे चरण की परीक्षा के लिए मान्य रहते हैं। इस चरण में पुरुष अभ्यर्थियों को 1 किलोमीटर की दौड़ 4 मिनट 15 सेकंड के अंदर पूरी करनी होती है। जबकि महिला उम्मीदवारों को दूसरे चरण की परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए 4 मिनट 15 सेकंड मे 1 किलोमीटर की रेस पूरी करनी पड़ेगी। 

इसके पश्चात पीईटी परीक्षा से संबंधित एक मेरिट लिस्ट बनेगी। जिसके आधार पर ही सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले अभ्यर्थियों का चयन होगा। इसीलिए अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने फिजिकल की तैयारी पहले से ही करके रखें।

Read More:

RRB Group D Exam: रिज़ल्ट से पहले रेलवे भर्ती बोर्ड ने किया पीईटी में ये बड़ा बदलाव, पढ़ें पूरी खबर!

RRB Group D Result 2022: रेलवे ग्रुप ड़ी रिज़ल्ट बन कर तैयार, रेल मंत्रालय की मंज़ूरी का है इंतज़ार

Continue Reading

Trending