NOTIFICATIONS
UP Super TET Notification 2023: आख़िर क्यों रुका हुआ है यूपी सुपर टेट की परीक्षा का नोटिफिकेशन
UP SUPER TET Notification 2022 Update: उत्तर प्रदेश में प्राइमरी तथा अपर प्राइमरी सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती सुपर टेट परीक्षा के माध्यम से की जाती है। सरकारी नौकरी हासिल करने की चाह रखने वाले लाखों अभ्यर्थी बेसब्री से सुपर टेट परीक्षा नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे हैं परंतु बीते 2 सालों में सुपर टेट परीक्षा का नोटिफिकेशन देखने को नहीं मिला है। नवीनतम प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जल्द ही प्रदेश में 17000 से अधिक शिक्षकों की भर्ती के लिए सुपर टेट परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा, अधिक जानकारी के लिए आर्टिकल को पूरा पढ़ें।
कब आएगा “UP SUPER TET” परीक्षा का नोटिफिकेशन
लंबे समय से सुपर टेट परीक्षा का इंतजार कर रहे शिक्षक परीक्षार्थियों को जल्द ही अच्छी खबर मिल सकती है, दरअसल नवीनतम मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रदेश में रिक्त 17 हजार से अधिक प्राइमरी तथा अपर प्राइमरी शिक्षकों की भर्ती के लिए सुपर टेट परीक्षा आयोजित की जाएगी, हालांकि इससे पहले यूपीटीईटी परीक्षा आयोजित की जा सकती है।
यूपीटीईटी परीक्षा का नोटिफिकेशन मार्च के पहले सप्ताह में जारी हो सकता है जबकि सुपर टेट परीक्षा जुलाई- अगस्त 2023 में होने की संभावना है।
मीडिया सूत्रों के मुताबिक उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार यूपीटीईटी समेत सुपर टेट परीक्षा का आयोजन अब यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा किया जाएगा फिलहाल चयन बोर्ड के गठन का कार्य अभी बाकी है जिसके चलते शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) तथा यूपी शिक्षक भर्ती परीक्षा (UP Super TET) का नोटिफिकेशन जारी होने में विलंब हो रहा है।
कौन कर सकता है आवेदन
उत्तर प्रदेश शिक्षक भर्ती परीक्षा यानी सुपर टेट में शामिल होने के लिए उम्मीदवार के पास जरूरी शैक्षणिक योग्यता होना आवश्यक है। बता दें कि इस परीक्षा में केवल वे अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं जिन्होंने उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा या सीटेट परीक्षा पास की हो, विस्तृत जानकारी नीचे पढ़ें-
- उम्मीदवारों को यूजीसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से एनसीटीई से 2 वर्षीय डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (D.El.Ed) के साथ स्नातक होना चाहिए।
- उम्मीदवारों को यूजीसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से स्नातक होना चाहिए और दूरस्थ शिक्षा से 2 वर्ष बीटीसी उत्तीर्ण होना चाहिए।
- उम्मीदवारों को यूजीसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से स्नातक होना चाहिए और एनसीटीई / आरसीआई (भारतीय पुनर्वास परिषद) द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से मनोविज्ञान / मनोविज्ञान (विशेष शिक्षा) में 2 साल का डिप्लोमा (डी.एड) उत्तीर्ण होना चाहिए।
- उम्मीदवारों को यूजीसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से स्नातक होना चाहिए और एनसीटीई से विशेष बीटीसी प्रशिक्षण प्राप्त होना चाहिए।
- उम्मीदवारों के पास यूजीसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से 2 साल की बीटीसी उर्दू भाषा के साथ स्नातक होना चाहिए।
- उम्मीदवारों को न्यूनतम 50% अंकों के साथ इंटरमीडिएट पूरा करना चाहिए या इसके समकक्ष और बी.एल.एड में 4 साल का स्नातक होना चाहिए।
- उम्मीदवारों को यूजीसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से न्यूनतम 50% अंकों या इसके समकक्ष और 4 साल i B.A.Ed/B.Sc.Ed/ के साथ इंटरमीडिएट पूरा करना चाहिए।
- उम्मीदवारों के पास यूजीसी से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से स्नातक और बीएड की डिग्री होनी चाहिए।
2018 के बाद नहीं आई सुपर टेट भर्ती
उत्तर प्रदेश में सरकारी शिक्षक बनाने के लिए अभ्यर्थी सुपर टेट परीक्षा का इंतज़ार कर रहे है, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आख़िरी बार साल 2018 में सुपर टेट परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था जिसके ज़रिए 69 हज़ार शिक्षकों की भर्ती की गई थी। अब 5 साल बीत जाने के बाद भी नई सुपर टेट परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। परीक्षा के नोटिफिकेशन में हो रही देरी का मुख्य कारण यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग के गठन का कार्य पूरा ना होना बताया जा रहा है। खबर है कि नये आयोग के गठन के बाद ही सुपर टेट परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।
आपके लिये अन्य महत्वपूर्ण पोस्ट-
NOTIFICATIONS
CG SET 2024 Notification:CG SET 2024 का नोटिफिकेशन हुआ जारी,जाने Important Date, Age LImit, Qualification,
CG SET 2024 Recruitment: छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा विभाग एवं विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा CG SET 2024 परीक्षा का नोटिफिकेशन 5 मार्च 2024 को जारी किया गया है। यह एक पात्रता परीक्षा है इस परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन के लिए पात्र उम्मीदवार छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल नया रायपुर अटल नगर के ऑफिसियल वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर कर सकते हैं। CG SET 2024 परीक्षा की अधिक जानकारी के लिए इस आर्टिकल को अंत तक पढे।
CG SET 2024 एक पात्रता परीक्षा है जो की छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा हर साल आयोजित की जाती है। यह परीक्षा छत्तीसगढ़ के सरकारी और निजी विश्वविद्यालय, डिग्री कॉलेज और अन्य उच्च शिक्षा संस्थानों में विभिन्न विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के रिक्त पदों की पात्रता को पूरा करने के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड (CGPEB) द्वारा आयोजित की जाती है। जोकि 7 जुलाई 2024 को छत्तीसगढ़ राज्य की 8 जिलों में आयोजित की जाएगी।
Highlights for CS SET 2024 Exam:
परीक्षा संचालन निकाय | छत्तीसगढ़ पेशेवर परीक्षा बोर्ड (CGPEB) |
परीक्षा का नाम | छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा |
पद का नाम | सहायक प्रोफेसर |
आवेदन का तरीका | ऑनलाइन |
कुल विषय | 19 |
आवेदन शुरू होता है | 13 मई 2024 |
आवेदन करने की अंतिम तारीख | 9 जून 2024 |
CG SET परीक्षा तिथि | 7 जुलाई 2024 |
CG SET परीक्षा केंद्र | 8 जिले |
CG SET आवेदन शुल्क | छत्तीसगढ़ के बाहरी उम्मीदवार – रु. 700 |
आधिकारिक वेबसाइट | www.vyapam.cgstate.gov.in |
Application Date:
छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा का इंतजार कर रहे योग्य उम्मीदवर जो की इस पात्रता परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं उनके लिए आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां नीचे दी गई है
सूचना जारी करने की तारीख | 5 मार्च 2024 |
आवेदन शुरू होता है | 13 मई 2024 |
आवेदन करने की अंतिम तारीख | 9 जून 2024 |
CG SET परीक्षा तिथि | 7 जुलाई 2024 |
हॉल टिकट डाउनलोड की तारीख | जल्द ही घोषित की जाएगी |
Exam Fees for CG SET 2024:
छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा CG SET 2024 परीक्षा के लिए छत्तीसगढ़ राज्य के उम्मीदवारों के लिए किसी भी प्रकार का परीक्षा शुल्क नहीं लिया जाएगा। जबकि अन्य सभी उम्मीदवार के लिए परीक्षा शुल्क ₹700 निर्धारित किया गया है उम्मीदवार द्वारा परीक्षा शुल्क का भुगतान एटीएम कार्ड, क्रेडिट कार्ड या इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से किया जाएगा।
श्रेणी | CG SET 2024 आवेदन शुल्क |
छत्तीसगढ़ के उम्मीदवार | कोई शुल्क नहीं |
छत्तीसगढ़ के बाहरी उम्मीदवार | रु. 700/- |
भुगतान तरीका | ऑनलाइन |
Age Limit for CG SET 2024:CG SET 2024 परीक्षा में सम्मिलित होने वाले उम्मीदवार के लिए कोई आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है।
Qualification for CG SET 2024:
CG SET 2024 परीक्षा में शामिल होने के लिए योग्य उम्मीदवार को स्नातकोत्तर उपाधि या समकक्ष परीक्षा में किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय में कम से कम 55% अंकों से उत्तीर्ण होना अनिवार्य है जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग जैसे आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 50%अंकों से उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। ऐसे योग्य उम्मीदवार जो की स्नातकोत्तर या समकक्ष उपाधि की परीक्षा के अंतिम वर्ष में हो,वह उम्मीदवार परीक्षा में सम्मिलित हो सकते हैं।
Subject for CG SET 2024 Exam:
CG SET 2024 परीक्षा में दो पेपर सम्मिलित होते हैं पेपर 1 तथा पेपर 2 पेपर 1 सभी योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवारों के लिए होता है जबकि पेपर 2 में 19 विषयों के लिए होता है।
Sub. number | subjects |
01 | Hindi |
02 | English |
03 | Political science |
04 | Economy |
05 | Sociology |
06 | History |
07 | Geography |
08 | Physical Science |
09 | Mathematical Science |
10 | Chemical Science |
11 | Life Science |
12 | Computer Science & Application |
13 | commerce |
14 | Law |
15 | Sanskrit |
16 | Psychology |
17 | Library & Information Science |
18 | Physical Education |
19 | Home Science |
Exam Pattern for CG SET 2024:
CG SET 2024 परीक्षा में सभी उम्मीदवारों के लिए दो पेपर होते हैं। दोनों पेपर Objective Type Question के रूप में लिए जाते हैं।
पेपर | कुल प्रश्न | अंक | अवधि |
पेपर I | 50 प्रश्न | 100 अंक | 1 घंटा (10:00 AM से 11:00 AM तक) |
पेपर II | 100 प्रश्न | 200 अंक | 2 घंटे (11:30 AM से 01:30 PM तक) |
How To Apply:
SET 2024 परीक्षा के लिए योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवारों को नीचे दी गई निम्न स्टेप्स के अनुसार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार द्वारा आवेदन फार्म में सही जानकारी और दस्तावेज होना आवश्यक है।
Step:1 ऑनलाइन आवेदन के लिए उम्मीदवार सीजी सेट की ऑफिशल वेबसाइट www.vyapam.cgstate.gov.in पर जाएं
Step:2 होम पेज पर दिखाई दे रहे online application लिंक पर क्लिक करें
Step:3 इसके बाद सभी जरूरी दस्तावेज को अपलोड करें
Step:4 application फीस जमा करने के बाद फॉर्म को सबमिट करें
NOTIFICATIONS
MP SET 2024 Notification: मध्य प्रदेश में राज्य पात्रता परीक्षा 2024 का नोटिफिकेशन हुआ जारी, जानें कब और कैसे करें आवेदन?
MPPSC SET 2024:मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा एमपी में राज्य पात्रता परीक्षा 2024 का नोटिफिकेशन किया गया जारी यह एक पात्रता परीक्षा है जो कि मध्य प्रदेश की सरकारी कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर या अपने पदों पर भर्ती हेतु पास करनी होती है.
यह परीक्षा एमपीपीएससी द्वारा प्रदेश के 12 जिलों में 20 विषयों के लिए ऑफलाइन माध्यम से आयोजित की जाएगी अभ्यार्थियों द्वारा इस MP SET परीक्षा में आवेदन के लिए कोई आयु सीमा नहीं होती है अभ्यर्थी MPPSC SET 2024 परीक्षा का आवेदन इसकी ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं एग्जाम डेट, योग्यता आदि जानकारी के लिए इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े
MP SET 2024 Important date
विषय | विवरण |
अधिसूचना जारी की तिथि | 15 मार्च 2024 |
आवेदन प्रारंभ तिथि (एमपी सेट अधिसूचना) | 21 मार्च 2024 |
आवेदन समाप्ति तिथि (एमपी सेट अधिसूचना) | 20 अप्रैल 2024 |
आवेदन संशोधन विंडो | 27 मार्च 2024 – 22 अप्रैल 2024 |
विलंब शुल्क के साथ आवेदन पत्र (रु. 3000 + रु. 40 पोर्टल शुल्क) | 21 अप्रैल 2024 – 30 अप्रैल 2024 |
आवेदन पत्र संशोधन विंडो (प्रति सत्र रु. 50) | 22 अप्रैल 2024 – 2 मई 2024 |
दूसरे विलंब शुल्क के साथ आवेदन पत्र (रु. 25000 + रु. 40 पोर्टल शुल्क) | 1 मई 2024 – परीक्षा से 10 दिन पहले |
आवेदन पत्र संशोधन विंडो (प्रति सत्र रु. 50) | 2 मई 2024 – परीक्षा से 10 दिन पहले |
एमपी सेट 2024 प्रवेश पत्र | जल्द ही सूचित किया जाएगा |
एमपी सेट 2024 परीक्षा तिथि | जल्द ही सूचित किया जाएगा |
Exam Fees:
MPPSC SET 2024 परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन के लिए MP की अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति अन्य पिछड़ा वर्ग, एडब्ल्यूएस तथा दिव्यांगजन श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा शुल्क 250 रुपए है जबकि सामान्य वर्ग तथा एमपी से बाहर के अभ्यर्थियों के लिए 500 रुपए है
Qualification:
MPPSC SET 2024 परीक्षा के लिए अभ्यर्थी को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर या स्नातकोत्तर में अंतिम वर्ष\तृतीय\चतुर्थ सेमेस्टर में अध्यनरत होना चाहिए जबकि अनारक्षित श्रेणी के विद्यार्थियों के लिए स्नातकोत्तर में न्यूनतम 50% अंक तथा मध्य प्रदेश के अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति अन्य पिछड़ा वर्ग तथा दिव्यांगजन अभ्यर्थियों के लिए 50% अंक होना अनिवार्य है
Important Information for MP SET:
MP SET एक पात्रता परीक्षा हैजो की मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के द्वारा आयोजित की जाती है इच्छुक अभ्यर्थी को जो की सरकारी कॉलेज में नौकरी पाना चाहते हैं ऐसे अभ्यर्थी को किसी भी सरकारी कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर या अन्य पदों पर भारती के लिए इस परीक्षा को पास करना अनिवार्य होता है यह परीक्षा ऑफलाइन पद्धति के माध्यम से आयोजित की जाती है MP SET के अंतर्गत दो पेपर आयोजित किए जाते हैं Level 1और Level 2। Level 1और Level 2 दोनों ही पेपर ऑब्जेक्टिव टाइप्स पढ़ती क्यों होते हैं। दोनों लेवल मेंचेंज ऑनलाइनइस सही उत्तर के लिए अभ्यर्थी को दो अंक प्राप्त होंगे
पहलु | पेपर 1 | पेपर 2 |
परीक्षा का तरीका | ऑफलाइन | ऑफलाइन |
कुल प्रश्न | 50 | 100 |
अवधि | 60 मिनट | 120 मिनट |
अधिकतम अंक | 100 | 200 |
अंकन योजना | सही उत्तर के लिए 2 अंक, गलत उत्तर के लिए 0 अंक | सही उत्तर के लिए 2 अंक, गलत उत्तर के लिए 0 अंक |
MPPSC SET EXAM Cut Off Marks:
MPPSC SET 2024 भर्ती परीक्षा में अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थी को पास होने के लिए 40% अंक तथा आरक्षित वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं दिव्यांगजन के अभ्यर्थियों के लिए35% अंक निर्धारित किए गए हैं
श्रेणी | योग्यता अंक |
सामान्य | 40% |
एससी/एसटी/दिव्यांग | 35% |
MP SET 2024 Exam Centre
Indore | Satna |
Bhopal | Sagar |
Gwalior | Ujjain |
Jabalpur | Narmadapuram |
Rewa | Shahdol |
- Important FAQ’s on MP SET 2024
एमपी सेट (मध्य प्रदेश राज्य पात्रता परीक्षा) 2024 एक योग्यता परीक्षा है जो कि मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) द्वारा आयोजित की जाती है। इस परीक्षा का पास होना उन अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण है जो सरकारी कॉलेजों में सहायक प्रोफेसर या समान पदों पर पदस्थ होना चाहते हैं।
एमपी सेट 2024 की अधिसूचना 15 मार्च 2024 को जारी की गई थी।
एमपी सेट 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 मार्च 2024 को शुरू होगी और 20 अप्रैल 2024 को समाप्त होगी।
हां, आवेदन पत्र में गलतियों को सुधारने के लिए एक विंडो उपलब्ध है। यह विंडो 27 मार्च 2024 से 22 अप्रैल 2024 तक खुली रहेगी।
अंतिम तिथियाँ: 21 अप्रैल 2024 से 30 अप्रैल 2024 तक।
हां, आवेदन पत्र जमा करने के बाद सुधार का एक समयावधि उपलब्ध है। यह विंडो 22 अप्रैल 2024 से 2 मई 2024 तक खुली रहेगी।
NOTIFICATIONS
KVS Recruitment 2022: केन्द्रीय विद्यालयों में होने जा रही है 13 हजार से अधिक पदों पर भर्ती, यहा जाने पूरी जानकारी
KVS Recruitment 2022: सरकारी शिक्षक बनने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल केवीएस की तरफ से एक नोटिफिकेशन जारी हुआ है जिसके अंतर्गत केंद्रीय विद्यालयों में टीचिंग और नॉन टीचिंग कैटेगरी के 13000 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया की जाने वाली है। इन पदों की नियुक्ति के लिए संगठन द्वारा आवेदन की प्रक्रिया 5 दिसंबर 2022 से शुरू की जाएगी जो कि 26 दिसंबर 2022 तक चलेगी। शिक्षक बनने के इच्छुक योग्य उम्मीदवार ऑफिशल वेबसाइट kvsangathan.nic.in के माध्यम से अपना ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें-
kendriya Vidyalaya Vacancy 2023
Name of Board | Kendriya Vidyalaya Sangathan (KVS) |
Name of Posts | TGT, PGT, PRT, Principal, Vice Principal, Music Teacher, Librarian, Junior Secretariat Assistant, and other posts. |
Total Vacancies | 13,404 |
Online Registration Start Date | 05th to 26th December 2022 |
KVS Official website | www.kvsangathan.nic.in |
Advertisement
इन पदों पर नियुक्ति की जाएगी
इस भर्ती अभियान के माध्यम से केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) के अंतर्गत देश के विभिन्न राज्यों के केंद्रीय विद्यालयों में टीचिंग तथा non-teaching केटेगरी के 13000 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें विभिन्न पद शामिल है, इसके तहत प्राथमिक स्नातक शिक्षक (पीजीटी), प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी), पीआरटी संगीत, सहायक प्राचार्य और उप प्रधानाचार्य आदि शिक्षकों के खाली पड़े हुए पदों की भर्ती की जाएगी। इसके अलावा गैर शिक्षण पद के लिए संगठन में लाइब्रेरियन, वित्त अधिकारी, सहायक अभियंता (सिविल), सहायक अनुभाग अधिकारी (ASO), वरिष्ठ सचिवालय सहायक (UDC), कनिष्ठ सचिवालय सहायक (LDC), हिंदी अनुवादक, तथा आशुलिपिक ग्रेड-2 आदि पदों पर भर्ती की जाएगी। नीचे सभी रिक्त पदों की कैटेगरी वाइज जानकरी दी गई है
KVS Primary Teacher Vacancy 2022 Details
Category | Vacancies |
UR | 2599 |
OBC | 1731 |
SC | 962 |
ST | 481 |
EWS | 641 |
Total Post | 6414 |
OH | 97 |
VH | 96 |
KVS Trained Graduate Teacher Vacancy Details
Subjects/Posts | Vacancies |
Hindi | 377 |
English | 401 |
Sanskrit | 245 |
Social Studies | 398 |
Maths | 426 |
Science | 304 |
Physical & Health Education | 435 |
Art Education | 251 |
Work Experience | 339 |
Total Post | 3176 |
KVS Post-Graduate teacher Vacancies Details
Subjects/Posts | Vacancies |
Hindi | 172 |
English | 158 |
Physics | 135 |
Chemistry | 167 |
Maths | 184 |
Biology | 151 |
History | 63 |
Geography | 261 |
Economics | 97 |
Commerce | 66 |
Computer Science | 142 |
Bio-Technology | 04 |
Total Post | 1942 |
KVS Principal Vacancy 2022 Details
Category | Vacancies |
UR | 123 |
OBC | 64 |
SC | 35 |
ST | 17 |
Total Post | 239 |
KVS Vice Principal Vacancy 2022 Details
Category | Vacancies |
UR | 203 |
OBC | 54 |
SC | 30 |
ST | 15 |
Total Post | 203 |
KVS Non-Teaching Vacancy 2022 Details
Posts | Vacancies |
Assistant Section Officer (ASO) | 156 |
Senior Secretariat Assistant (SSA) | 322 |
Junior Secretariat Assistant (JSA) | 702 |
Assistant Engineer (Civil) | 02 |
Hindi Translator | 11 |
Stenographer Grade II | 54 |
Finance Officer | 06 |
Assistant Commissioner | 52 |
Total Post | 1305 |
कौन कर सकता है आवेदन
केंद्रीय विद्यालय संगठन के अंतर्गत पीआरटी, टीजीटी, पीजीटी शिक्षकों के पद के लिए शैक्षणिक योग्यता भिन्न है। जिसमें प्राइमरी टीचर के लिए उम्मीदवार के पास डीएड/ जेबीटी/ B.Ed के साथ सीटेट का सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है।
टीजीटी हाई स्कूल शिक्षक पद के लिए अभ्यर्थी को B.Ed के साथ सीटेट परीक्षा में पास होना आवश्यक है।
पीजीटी हायर सेकेंडरी शिक्षक पदों की नियुक्ति के लिए अभ्यर्थी के पास पोस्ट ग्रेजुएशन तथा B.Ed के साथ सीटेट का सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है।
आयु सीमा
संबंधित पदों की नियुक्ति हेतु उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। अधिकतम आयु विभिन्न पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। (पीजीटी) पोस्ट ग्रेजुएट टीचर पद के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष, वही ( टीजीटी) ग्रेजुएट टीचर तथा तथा लाइब्रेरियन पद के लिए 35 वर्ष और प्राइमरी शिक्षक पदों के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आयु संबंधित छूट प्रदान की जाएगी।
आवेदन शुल्क
केवीएस संगठन में निकली गई भर्ती में आवेदन के लिए केटेगरी के आधार पर आवेदन शुल्क निर्धारित किए गए हैं। जिसमें सामान्य वर्ग, पिछड़ा वर्ग, तथा ईडब्ल्यूएस कैंडिडेट के लिए 1000 आवेदन शुल्क निर्धारित है। जबकि एसटी, एससी तथा पीडब्ल्यूडी कैंडीडेट्स को किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।
ये भी पढ़ें-
-
Results1 year ago
RRB Group D Result 2022: खुशखबरी! जारी होने वाला है रेलवे ग्रुप ड़ी रिज़ल्ट, इतना रह सकता है कट-ऑफ
-
Uncategorized3 years ago
NCF-2005 Important Notes In Hindi || राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा 2005
-
Uncategorized3 years ago
Essay on Ramayana In Sanskrit || रामायण संस्कृत निबंध
-
RRB Group D1 year ago
RRB Group D Result: ग्रुप डी रिजल्ट को लेकर एक जरूरी सूचना, बोर्ड ने जारी किया पीईटी का शेड्यूल, यहां जाने
-
Uncategorized3 years ago
UP Lekhpal Exam 2021: ग्राम समाज और विकास के 50 महत्वपूर्ण प्रश्न
-
Uncategorized4 years ago
UP Lekhpal Free ebook Download PDF
-
CTET1 year ago
UP Teacher Vacancy 2023: योगी सरकार का तोहफा, 51 हजार शिक्षक भर्ती जल्द, CTET-UPTET क्वालीफाई को मिलेगी एंट्री
-
CTET9 months ago
CTET 2023: अगस्त में होने वाली सीटेट परीक्षा में देखने को मिल सकते हैं ‘भाषा एवं विचार’ से जुड़े कुछ ऐसे प्रश्न