Connect with us

CTET

CTET 2022: सीटेट परीक्षा में बेहतर परिणाम दिलाएंगे ‘हिंदी पेडागॉजी’ के यह 15 सवाल!

Published

on

Advertisement

Hindi Pedagogy MCQ For CTET Exam 2022: सीटेट परीक्षा का आयोजन देश के अलग-अलग राज्यों में ऑनलाइन मोड में किया जा रहा है। जिसमें लाखों की संख्या में अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं, अगर आप की भी परीक्षा आने वाले कुछ दिनों में होने वाली है, तो इस आर्टिकल में दी गई जानकारी आपको एक बार अवश्य पढ़ लेना चाहिए। यहां पर हम हिंदी भाषा शिक्षण शास्त्र से संबंधित कुछ ऐसे प्रश्न लेकर आए हैं, जो की परीक्षा की दृष्टि से बेहद ही महत्वपूर्ण है। अभ्यर्थी इन प्रश्नों के माध्यम से पेपर में अच्छा स्कोर कर सकते हैं।

हिंदी भाषा शिक्षण शास्त्र के ऐसे प्रश्न जो अगली शिफ्ट में पूछे जा सकते हैं—Hindi Pedagogy objective Type Questions For CTET Exam 2022

1. हिन्दी भाषा शिक्षक को यह स्वीकार करना चाहिए कि-

1) बच्चों को उनकी गलतियाँ समझाना उनके भाषा विकास में महान बाधा है। 

Advertisement

2) बच्चों को भाषा सिखाना जरूरी नहीं है

3) गलतियाँ सीखने-सिखाने की प्रक्रिया का अभिन्न हिस्सा है।

4) गलतियों पर बिल्कुल ध्यान न देने से वे सुधर जाती हैं

Ans- 3 

2. उच्च प्राथमिक स्तर पर भाषा सीखने-सिखाने की प्रक्रिया में परिवार, पड़ोस, विद्यालय के साथ-साथ ……………. अत्यंत महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं ?

1) संचार माध्यम

2) भाषा प्रयोगशाला के उपकरण

3) पुस्तकालय

4) शब्दकोश

Ans- 3 

3. आलम अक्सर अपनी कक्षा में प्रसंगानुसार सिनेमा, एफ.एम. की चर्चा करता है। इसका प्रमुख कारण हैं?

1) सिनेमा और एफ एम. बच्चों के अनुभव संसार का महत्त्वपूर्ण हिस्सा है

2) बच्चों को संचार माध्यमों के द्वारा ही पढ़ाया जासकता है।

3) सभी बच्चों को सिनेमा देखना बहुत पसंद होता है

4) सभी बच्चों को एफ. एम. पर प्रसारित गीत पसंद होते हैं।

Advertisement

Ans- 1

4. भाषा सीखना और भाषा के बारे में सीखना

1) विद्यालयी आकलन का सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण हिस्सा है

2) भाषा-विमर्श का हिस्सा नहीं है

3) दो भिन्न संकल्पनाएँ हैं

4) दो भिन्न संकल्पनाएँ नहीं हैं

Ans- 3 

5. बच्चों को भाषा प्रयोग संबंधी त्रुटियों पर अधिक कठोर प्रतिक्रिया व्यक्त करना अथवा उन्हें ही इंगित करते रहना?

1) बच्चों की भाषिक अभिव्यक्ति को अवरुद्ध कर सकता है। 

2) भाषा-शिक्षक का परम दायित्व है।

3) जरूरी है, इससे बच्चों की भाषा में सुधार होता है 

4) बिल्कुल जरूरी नहीं है, बच्चे स्वयं ही सब सीख जाएँगे

Ans- 1 

6. एक शिक्षक को भाषा पढ़ाते समय किस माध्यम कासर्वप्रथम प्रयोग करना चाहिए?

1) पाठ्यपुस्तक का

2) सामान्य बोलचाल का

3) प्रश्नोत्तर का

4) श्यामपट्ट का

Advertisement

Ans- 2 

7. भाषा शिक्षण का आदर्श वातावरण है ?

1) विद्यार्थियों को अभिव्यक्ति के भरपूर अवसर 

2) भाषागत शुद्धता पर अत्यधिक बल

3) अध्यापक का एकालाप

4) दृश्य-श्रव्य सामग्री का प्रचुर उपयोग

Ans- 1 

8. प्राथमिक स्तर पर भाषा अध्ययन में मुख्य तत्व होगा ?

1) व्याकरण का उपयोग

2) शब्द भंडार अभिवृद्धि

3) साहित्यिक समझ

4) उच्चारण की स्पष्टता

Ans- 4 

9. भाषा संरचना में अपेक्षित भाषा के प्रमुख अंग होते हैं ?

1) एक

2) दो

3) तीन

4) चार

Advertisement

Ans- 4 

10. भाषा अधिगम में प्राय कठिनाई नहीं आती ?

1) संकोची स्वभाव

2) आत्म विश्वास की कमी

3) मानसिक अस्वस्थता

4) मानसिक स्वस्थता

Ans- 4 

11. विद्यार्थियों में भाषा की रुचि का विकास करने का उपयुक्त उपाय है?

1) विद्यार्थियों के व्याकरण के ज्ञान को बढ़ाना

2) विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तकें पढ़वाना

3) विद्यार्थियों को मौखिक रूप से अधिकाधिक समझाना

4) उपर्युक्त सभी

Ans- 4 

12. बच्चों में भाषा प्रयोग की दक्षता विकसित करने के लिए आवश्यक है?

1) उन्हें सुनने और बोलने की पूरी आज़ादी हो

2) उन्हें कविताएँ याद हों

3) उन्हें मुहावरे याद हों 

4) वे किसी वक्ता के साथ रहते हों

Advertisement

Ans- 1 

13. नीचे दिए गए अन्तरों में से कौन सा अन्तर भाषा औरबोली के संदर्भ में असत्य है?

1) भाषा का क्षेत्र विस्तृत होता है, परन्तु बोली का क्षेत्र सीमित

2) एक भाषा में अनेक बोलियाँ सम्मिलित होती हैं।

3) भाषा में व्याकरण के सिद्धातों का अनुपालन होता है, बोली में नहीं

4) बोली मानक होती है, भाषा नहीं

Ans- 4 

14. भाषा का महत्वपूर्ण स्वरूप है ?

1) व्यक्ति की भाषा

2) अमानक भाषा

3) समाज की भाषा

4) मानक भाषा

Ans- 4 

15. विद्यालय में मातृभाषा हिन्दी शिक्षक की प्रमुख भूमिका होनी चाहिए ?

1) विद्यालय समुन्नयन योजना प्रभारी की

2) गृह कार्य का जाँच प्रभारी की

3) शैक्षिक एवं सह-शैक्षिक कार्यों के आयोजन प्रभारी की

4) उपर्युक्त सभी

Advertisement

Ans- 4

Read More:-

CTET 2022-23: सीटेट के अगले चरण में शामिल होने से पूर्व, गणित शिक्षण से जुड़े इन जरूरी सवालों को, एक नजर जरूर पढ़ लेवे

CTET 2022: ‘बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र’ के कुछ ऐसे प्रश्न पूछे जा रहे हैं सीटेट परीक्षा में, अभी पढ़ें!

यहाँ हमने आगामी सीटीईटी परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थीयो के लिए ‘हिंदी भाषा शिक्षण शास्त्र’ से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (Hindi Pedagogy MCQ For CTET Exam 2022) विषय के महत्वपूर्ण सवालों का अध्ययन किया है CTET सहित सभी शिक्षक पात्रता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए आप हारे TELEGRAM CHANNEL के सदस्य जरूर बने Join Link नीचे दी गई है?

Advertisement

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *