All Revolution in India in Hindi- जाने भारत में विभिन्न क्रांतियों के जनक

भारत में विभिन्न क्रांतियों के जनक (All Revolution in India in Hindi)

Here is the list of All Revolution in India, this list helps whose candidate who preparing for competition exams, because questions from this topic may be asked, as per the previous competition exam perspective lots of Questions asked from that topic. so if you are preparing for competition exams, like a bank, SSC, railway, and other state government exams then you must read these at once.

List of All Revolution in India

क्रांति का नाम

क्षेत्र

तथ्य

1. हरित क्रांति (Green Revolution)  खाद्यान्न उत्पादन से सम्बंधित थी | इसके कारण गेहूं और धान की पैदावार में अच्छी बृद्धि हुई थी |
2. श्वेत क्रांति  दुग्ध उत्पादन से सम्बंधित है इसकी शुरुआत 1964-65 हुई जिसे आगे ‘ऑपरेशन फ्लड’ कहा गया |
3. पीली क्रांति (yellow Revolution)  खाद्य तेलों और तिलहन फसलों के उत्पादन को बढ़ाने के लिए भारत, तिलहन उत्पादन में आत्म निर्भर बन गया है | 2013-14 में 32.9 मिलियन टन तिलहन का उत्पादन हुआ था |
4. नीली क्रांति (Blue Revolution)  मत्स्य उत्पादन में बृद्धि के लिए चलाई गयी थी | 2013-14 में भारत में 95.8 लाख टन मछली का उत्पादन हुआ था | भारत विश्व का दूसरा सबसे बड़ा मछली उत्पादक देश बन गया है |
5.  गुलाबी क्रांति (Pink Revolution)  यह प्याज और झींगा मछली के उत्पादन से सम्बंधित है | भारत विश्व का सबसे बड़ा झींगा मछली उत्पादक देश बन गया है|
6.  काली क्रांति (Black Revolution)  पेट्रोलियम/खनिज तेलों के उत्पादन को बढ़ाने के लिए एथेनोल का उत्पादन भी बढाया जायेगा| इसका सम्बन्ध कोयला उत्पादन से भी है| पेट्रोल में एथेनोल को 10% मिलाकर बायो डीजल बनाने का लक्ष्य है |
7.  धूसर क्रांति (Grey Revolution)  उर्वरक उत्पादन में बृद्धि का लक्ष्य इसी क्रांति के कारण देश में 25.5 मिलियन टन उर्वरक की खपत हो रही है |
8.  रजत क्रांति (Silver Revolution)  भारत में अंडा उत्पादन और मुर्गियों की उत्पादकता बढ़ाने के लिए भारत की मुर्गी एक वर्ष में 65 अंडे देती है जबकि अमेरिका में 295 अंडे | भारत में आंध्र प्रदेश सबसे बड़ा उत्पादक है |
9.  सुनहरी क्रांति (Golden Revolution)  इसका सम्बन्ध बागवानी उत्पादन में बृद्धि से है जिसमे फल विशेषकर सेव उत्पादन| इसे शहद उत्पादन से भी जोड़ा जाता है| भारत में बागवानी उत्पाद GDP में 31% योगदान देता है | भारत सब्जी और फल उत्पादन में विश्व मे दूसरा स्थान रखता है |
10. इन्द्रधनुषी क्रांति  इसमें हरित, पीली, नीली, लाल, गुलाबी, भूरी, धूसर और अन्य सभी क्रांतियों को साथ लेकर चलने का लक्ष्य है | जुलाई 2000 में नयी कृषि नीति को लागू किया गया है इसी को इन्द्रधनुषी क्रांति कहा गया है |
11. सदाबहार क्रांति (Rainbow Revolution)  इसका उद्येश्य देश की मिट्टी को उन्नत बनाना, किसानों को लोन दिलाना, रेन वाटर हार्वेस्टिंग एवं कृषि शोध को बढ़ाना है| इसके माध्यम से देश को पूरी तरह खाद्यान्न में निर्भर बनाना है|
12. गोल क्रांति (Round Revolution))  इसका सम्बन्ध देश में आलू के उत्पादन को बढ़ाना है | भारत, चीन के बाद विश्व का दूसरा सबसे बड़ा आलू उत्पादक देश है| भारत में सबसे बड़ा आलू उत्पादक उत्तर प्रदेश है|

Read More: 

Leave a Comment